Khabar tikamgarh

Khabar tikamgarh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Khabar tikamgarh, Media/News Company, tikamgarh, Jatara.

यह पेज जिले की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत है। इसे युवा पत्रकार पीयूष साहू द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिन्होंने भोपाल में प्रदेश के कई रीजनल न्यूज चैनलों में कार्य करने के बाद Zee न्यूज़ में सागर ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

28/08/2026

टीकमगढ़: बहन की संदिग्ध मौत पर भाई ने उठाए सवाल, गैंगरेप हत्या का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

28/08/2026

नेताओं के वादों के बीच हर साल ‘टापू’ बन जाता है टीकमगढ़, दिगौड़ा और ज्योरा नाले खोलते हैं विकास की पोल

टीकमगढ़। आजादी के आठ दशक बाद भी टीकमगढ़ में बरसात आते ही विकास के दावों की तस्वीर बदल जाती है। बारिश बढ़ते ही दिगौड़ा और ज्योरा नाले उफान पर आ जाते हैं और टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर आवागमन थम जाता है। हजारों लोगों को घंटों नहीं, कई बार दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विडंबना यह है कि समस्या नई नहीं है। हर साल बारिश से पहले उम्मीद जगती है कि इस बार शायद स्थायी समाधान होगा, लेकिन पानी उतरते ही मुद्दा भी मानो बह जाता है। चुनाव के दौरान जिन सड़कों, पुलों और सुविधाओं के वादों की गूंज सुनाई देती है, वही वादे बरसात में खामोश नजर आते हैं।

दिगौड़ा और ज्योरा नाले पृथ्वीपुर,जतारा विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। यहां से अलग-अलग समय में सत्ता पक्ष और विपक्ष के जनप्रतिनिधि चुने जाते रहे हैं, लेकिन वर्षों पुरानी इस समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका। सवाल सिर्फ किसी एक दल या नेता का नहीं, बल्कि उन सभी जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही का है, जिन्होंने इस समस्या को जानते हुए भी इसे प्राथमिकता नहीं बनाया।

सबसे ज्यादा पीड़ा उन ग्रामीणों और यात्रियों की है, जिनके लिए यह मार्ग रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। बारिश में नाला उफनता है तो स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज, नौकरी-पेशा लोग, किसान और व्यापारी—सभी रास्ता खुलने का इंतजार करते रह जाते हैं। निवाड़ी के वरिष्ठ पत्रकार मोंटी वर्मा कहते हैं कि यहां के नेताओं ने जनता के मुद्दों को छोड़कर सिर्फ अपना घर भरा हैं। चाहे वह विपक्ष का नेता हो या सत्ता पक्ष का सभी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं

टीकमगढ़ को टापू बनने से रोकने के लिए अब सवाल सिर्फ यह नहीं कि गलती किसकी है, बल्कि यह भी है कि समाधान की जिम्मेदारी कौन लेगा? जनता को हर बरसात में पानी उतरने का इंतजार नहीं, स्थायी समाधान चाहिए। इस समस्या के लिए आप किसे जिम्मेदार मानते हैं—सत्ता पक्ष, विपक्ष या वर्षों से चली आ रही प्रशासनिक उदासीनता?

अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।

#दिगौड़ा #पृथ्वीपुर #टीकमगढ़

27/08/2026

टीकमगढ़ की सड़कों में गड्ढे देखकर बोले कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू करो जोरदार अभिनंदन

27/08/2026

लगातार बारिश से दिगौड़ा झांसी मार्ग अंतर्गत पुनोल नाला एवं दिगौड़ा बस्ती का सरपट नाला पर लगभग 2 फीट पानी उफान है। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

27/08/2026

टीकमगढ़: जेवरा नाला रात से उफान पर चल रहा है.. सैकड़ों वाहन फँसे हुए हैं.. अगर कोई मेडिकल इमरजेंसी आतीं हैं तो टीकमगढ़ से झाँसी जाने वाली एंबुलेंस भी नाले की वजह से रुक जाती हैं.. और मरीजो को जान का खतरा वना रहता है..: कई सालों से ऐसी ही स्थिति चल रही है.. न ही शासन ध्यान देता न ही प्रशासन.. जबकि प्रदेश के बड़े बड़े अधिकारी और नेताओं का इसी मार्ग से रोज़ गुज़रना होता है!

26/08/2026

महंगी होती शक्कर पर मंत्री कैलाश बोल शक्कर कम खाना चाहिए

#कैलाशविजयवर्गीय #शक्कर #महंगाई

26/08/2026

शादी के डेढ़ महीने बाद प्रेमी संग मिली पत्नी, पति-परिजनों ने बेड पर ही करा दी शादी!

उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव में शादी के डेढ़ महीने के बाद प्रेमी संग पत्नी मिलने पर पति और परिजनों ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में बैठकर ही शादी कर दी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

25/08/2026

बुधनी में किराए वृद्धि को लेकर जेन अल्फा का बड़ा प्रदर्शन

24/08/2026

शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक! अभिभावकों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम धड़कना के मिडिल स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शिक्षक कथित तौर पर शराब के नशे की हालत में विद्यालय पहुंचा हुआ दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि शिक्षक की हालत देखकर अभिभावकों ने उसका वीडियो बना लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को लेकर अभिभावकों में नाराजगी है और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब सवाल यह है कि यदि शिक्षक वास्तव में नशे की हालत में विद्यालय पहुंचा था, तो शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है?ग्रामीण ने की कार्रवाई की मांग

Tikamgarh

24/08/2026

टीकमगढ़ पहुंचे NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से करने कीमांग

Address

Tikamgarh
Jatara
472118

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabar tikamgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share