Bharat ki bat

Bharat ki bat "राष्ट्रहित में निर्भीक पत्रकारिता – सच सबसे पहले।"

30/08/2026

अलीगढ़ -बन्नादेवी पुलिस की चुस्ती: घर में घुसकर मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर धराया, चोरी का फोन बरामद

30/08/2026

बुलन्दशहर ब्रेकिंग

यूपी के बुलन्दशहर में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी....

पुलिस मुठभेड़ की दौरान 5 बदमाश हुए गिरफ्तार।

मुठभेड़ में एक बदमाश शाहरून हुआ घायल, 4 अन्य कार सवार बदमाशों को भी पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार।

पुलिस ने 70 किलो पीतल,315 बोर का तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, बाइक, आल्टो कार आदि बरामद की

13 अगस्त को चोला थाना क्षेत्र में स्थित पोलियो ड्रॉप निर्माता विवकाल कंपनी से गणेश की पीतल की मूर्ति चोरी कर हुए थे फरार।

चोरी की मूर्ति को पिघलाकर निकाला गया 70 किलो पीतल बरामद।

घायल बदमाश शाहरून पर 10 मुकदमे हैं दर्ज,

चोला थाना क्षेत्र में सिखेड़ा रोड पर पुरानी फैक्ट्री के निकट चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़।

बाइट: दीपक कुमार सीओ सिकंद्राबाद

28/08/2026

*नेपाल जल प्रलय*

*बड़ी खबर : तिब्बत में फिर झील फटी, नेपाल में गांव खाली कराने का अलर्ट*

- तिब्बत-नेपाल सीमा पर बुधवार की भीषण बाढ़ के बाद बनी एक बैरियर झील फिर ओवरफ्लो होने लगी है, जिससे नेपाल में दोबारा बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

- नेपाल के रसुवा जिले में प्रशासन और सेना ने संवेदनशील इलाकों के लोगों को तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा है।

- ताजा रिपोर्टों के अनुसार नेपाल में मृतकों की संख्या 469 पहुंच गई है, जबकि चीन की ओर से 3 मौतों की पुष्टि हुई है। दोनों देशों में 1,500 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।

- झील में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। चीन की इंजीनियरिंग टीम के मुताबिक इसमें पानी की मात्रा 25 लाख घन मीटर से अधिक हो गई है।

- खतरे को देखते हुए चीन ने प्रभावित क्षेत्र में चल रहा बचाव अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया है। नेपाल में भी कुछ समय के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया।

- नेपाल के रसुवा क्षेत्र में लोग ऊंची पहाड़ियों की ओर जाते दिखाई दिए। प्रशासन को आशंका है कि झील का पानी अचानक नीचे आने पर एक और विनाशकारी बाढ़ आ सकती है।

- यह आपदा 26 अगस्त को ग्लेशियर/बर्फ और चट्टानों के अचानक टूटने के बाद आई भीषण फ्लैश फ्लड से शुरू हुई थी। पानी, मलबे और चट्टानों के तेज बहाव ने गांवों, पुलों, सड़कों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया।

- खतरा अभी टला नहीं है। राहत और बचाव दलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

*पूर्णिमा पर गंगा नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजा ब्रजघाट*ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ गंगा ...
28/08/2026

*पूर्णिमा पर गंगा नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजा ब्रजघाट*
ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ गंगा स्नान, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी

हापुड़
श्रावण मास की पूर्णिमा पर शुक्रवार को तीर्थनगरी ब्रजघाट समेत गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के प्रमुख गंगा घाट आस्था के रंग में रंग गए। भोर की पहली किरण निकलने से पहले ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। गंगा स्नान के दौरान घाटों पर लगातार हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयकारे गूंजते रहे। शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर तीर्थनगरी ब्रजघाट के अलावा कच्चा घाट लठीरा और पुष्पावती पूठ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बृहस्पतिवार देर शाम से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शुक्रवार तड़के तक गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती चली गई। दूर-दराज के जिलों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद घाटों पर *पूजा-अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठान किए।*
गंगा स्नान के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना
श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद ब्रजघाट स्थित विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। हनुमान मंदिर, श्रीराधा-कृष्ण मंदिर, वेदांत मंदिर, अमृत परिसर, नक्का कुआं मंदिर और श्री कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।कई श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण किया। वहीं पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जरूरतमंद और असहाय लोगों को अन्न, वस्त्र और धन आदि का दान भी किया गया। घाटों पर धार्मिक गतिविधियों के चलते सुबह से ही माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
*बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन अलर्ट*
श्रावण पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही सतर्क नजर आया। गंगा में जलस्तर अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए घाटों पर लगातार उद्घोषणा कराई गई। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं से निर्धारित सुरक्षित स्थान पर ही स्नान करने और बैरिकेडिंग पार न करने की अपील

28/08/2026

अखिलेश के आरोपों पर क्या बोले जयंत चौधरी........

27/08/2026

मिर्जापुर : बोलेरो की छत में बने गुप्त बॉक्स से 40 किलो 545 ग्राम गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मिर्जापुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिगना थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी की बोलेरो से गांजा तस्करी कर रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बोलेरो की छत में बने गुप्त बॉक्स से 40 किलो 545 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद बोलेरो की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। एजिगना थाना क्षेत्र के प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे स्थित गोसीपुर नहर पुलिया का है।पुलिस टीम यहां सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मिर्जापुर की ओर से प्रयागराज जा रही एक बोलेरो पुलिस को संदिग्ध लगी। वाहन को रोककर तलाशी ली गई । बोलेरो की छत में बाकायदा एक गुप्त बॉक्स बनाया गया था। इसी बॉक्स में 20 बंडलों में 40.545 किलोग्राम अवैध गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने गांजा के अलावा वाहन की सीट से पीले रंग की एक अन्य नंबर प्लेट भी बरामद की। दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद भी मिले।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय अंजनी लाल श्रीवास्तव और 47 वर्षीय रविंद्र पांडेय, दोनों निवासी बक्सर, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर से गांजा लेकर मांडा, प्रयागराज जा रहे थे। प्रयागराज में एक व्यक्ति को गांजा और वाहन सौंपना था।

Bite : राजकुमार मीणा, एसपी, आपरेशन मिर्जापुर।

23/08/2026

दो साल से तैयार जल टंकी, फिर भी ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी

जल जीवन मिशन की योजना पर सवाल, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से टंकी जल्द चालू कराने की उठाई मांग

जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा गौरा, गजेंद्रपुर, भेलूपुर और कृष्णापुर के ग्रामीणों के लिए बनाई गई जल जीवन मिशन की पानी की टंकी करीब दो साल से तैयार होने के बावजूद आज तक चालू नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकी की ओर न तो संबंधित अधिकारियों ने गंभीरता से ध्यान दिया और न ही जनप्रतिनिधियों ने इसकी सुध ली।

ग्रामीणों के मुताबिक, करीब दो वर्ष पहले टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो गया था। इसके बाद उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही घरों तक पाइपलाइन के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंचने लगेगा, लेकिन लंबे समय बाद भी टंकी से जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। गांव में ऐसे भी कई परिवार हैं, जिनके घरों में हैंडपंप की सुविधा नहीं है। ये परिवार टंकी के चालू होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें पीने के पानी के लिए राहत मिल सके।

ग्रामीणों का कहना है कि टंकी के भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रमेश मिश्रा भी पहुंचे थे। इसके बावजूद योजना अभी तक पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर सकी है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब करोड़ों रुपये की लागत से योजनाएं बनाई जा रही हैं तो उनका लाभ लोगों तक पहुंचाना भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पहले प्रदेश सरकार की ओर से विधायकों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को हैंडपंप उपलब्ध कराने की व्यवस्था थी, लेकिन अब यह व्यवस्था बंद होने से परेशानी और बढ़ गई है। यदि किसी गरीब परिवार के घर हैंडपंप नहीं है या पुराना हैंडपंप खराब हो गया है तो नया हैंडपंप लगवाने में करीब 35 से 40 हजार रुपये तक का खर्च आ सकता है, जो हर परिवार के लिए संभव नहीं है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, जल निगम के संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मामले का संज्ञान लेकर टंकी और जलापूर्ति व्यवस्था की जांच कराने तथा जल्द से जल्द पानी की सप्लाई शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकी चालू हो जाती है तो उन परिवारों को सबसे अधिक राहत मिलेगी, जिनके पास आज भी पेयजल का स्थायी साधन उपलब्ध नहीं है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे संबंधित अधिकारियों के कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या को प्रमुखता से उठाएंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान ध्रुवराज सिंह ,आशीष सिंह, रिंकू सिंह, राजेश सिंह, निर्भय तिवारी, नीलेश सिंह मानिकलाल खरवार मौजूद रहे।

रिश्वत के आरोप में एआरटीओ कार्यालय पहुंचे पांच ट्रक, रजिस्ट्रेशन न होने पर सड़क पर खड़े कर किया विरोधजौनपुर। एआरटीओ कार्...
21/08/2026

रिश्वत के आरोप में एआरटीओ कार्यालय पहुंचे पांच ट्रक, रजिस्ट्रेशन न होने पर सड़क पर खड़े कर किया विरोध

जौनपुर। एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मड़ियाहूं निवासी वाहन मालिक विनय सिंह अपने पांच ट्रकों को लेकर कार्यालय के सामने पहुंच गए। उन्होंने रजिस्ट्रेशन में देरी को लेकर नाराजगी जताते हुए ट्रकों को सड़क पर खड़ा कर दिया। इससे कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई।

विनय सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पांचों ट्रकों के रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी कागजात जमा कर दिए थे, लेकिन करीब एक सप्ताह बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। उनका आरोप है कि रजिस्ट्रेशन का काम देखने वाले बाबू गणेशदत्त ने कथित तौर पर 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को लटकाए जाने का आरोप लगाया गया है।

मामला बढ़ने पर कार्यालय में भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। शिकायतकर्ता का आरोप था कि जब वह अपनी समस्या लेकर कार्यालय पहुंचा तो संबंधित बाबू मौके पर मौजूद नहीं थे। एआरटीओ के भी कार्यालय में न होने के कारण तत्काल कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका।

आरआई से मामले की जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि संबंधित बाबू गणेशदत्त हाईकोर्ट गए हैं, जबकि एआरटीओ लखनऊ गए हुए हैं। हालांकि, रिश्वत मांगने के आरोपों की पुष्टि विभाग की ओर से नहीं की गई है।

इधर, पांच ट्रकों के कार्यालय के सामने खड़े होने के बाद विभागीय स्तर पर हलचल बढ़ी। बताया गया कि वाहन मालिक की फाइल दूसरे बाबू को सौंपकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।

वाहन मालिक द्वारा लगाए गए 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत के आरोप की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं, पूरे मामले को लेकर एआरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

15 अगस्त, जन्माष्टमी एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🇮🇳भगवान श्रीकृ...
14/08/2026

15 अगस्त, जन्माष्टमी एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🇮🇳

भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे और रक्षाबंधन का पवित्र पर्व भाई-बहन के प्रेम एवं विश्वास को और मजबूत करे।

आप सभी क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

ध्रुवराज सिंह
पूर्व प्रधान, ग्राम गौरा
पोस्ट–गजेन्द्रपुर, तहसील–बदलापुर
थाना–खुटहन, जनपद–जौनपुर
📞 073182 34779

Address

Jaunpur
Jaunpur Police Line Area
JAGDISHPUR

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat ki bat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bharat ki bat:

Shortcuts

Share