Purvanchal Live news

Purvanchal Live news Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Purvanchal Live news, Media/News Company, jaunpur, Jaunpur.

18/09/2026

जमीन की रंजिश में मां-बेटी की हत्या, कुल्हाड़ी से वार

सगड़ी ले जाने को लेकर भाई-बहन में हुआ विवाद, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी बनी शिकार

दोहरे हत्याकांड से सैदूपुर में मची सनसनी, पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

जौनपुर।

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदूपुर गांव में शुक्रवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में मां-बेटी की हत्या कर दी गई। खेत से उड़द की फसल लाने के लिए सगड़ी ले जाने को लेकर भाई-बहन में विवाद हुआ। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि आरोप है कि भूपेंद्र पटेल ने कुल्हाड़ी से अपनी बहन गौरा देवी (45) पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां शीतला देवी (70) भी हमले की चपेट में आ गईं। दोनों की मौत से गांव में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि भूपेंद्र पटेल और उसकी बहन गौरा देवी के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे गौरा देवी खेत से उड़द की फसल लाने के लिए सगड़ी ले जाने की तैयारी कर रही थीं। इसी बात को लेकर भाई-बहन में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर भूपेंद्र ने कुल्हाड़ी से गौरा देवी पर हमला कर दिया। बेटी को बचाने के लिए शीतला देवी आगे आईं तो वह भी हमले की चपेट में आ गईं। गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी होते ही नेवढ़िया पुलिस मौके पर पहुंची। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस अधिकारियों में भी खलबली मच गई। एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह, सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा और सीओ मड़ियाहूं विजय चौधरी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सैदूपुर में मां और बेटी की हत्या की घटना हुई है। प्रारंभिक जांच में जमीन संबंधी विवाद की बात सामने आ रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अनुशासन ही सफलता का मूल मंत्र ---प्राचार्य डॉ अब्दुलकादिर खांरिपोर्ट : मोहम्मद असलम खानजौनपुर। अनुशासन ही जीवन का वह मूल...
18/09/2026

अनुशासन ही सफलता का मूल मंत्र ---प्राचार्य डॉ अब्दुलकादिर खां

रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान

जौनपुर। अनुशासन ही जीवन का वह मूल मंत्र है जिसे अपना कर ही जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता अर्जित की जा सकती है।
प्राचार्य डॉ अब्दुलक़ादिर ने मुहम्मद हसन पी जी कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभाग के स्वागत समारोह को संबोधित हुए उक्त विचार व्यक्त किए।
नवागत छात्रों के स्वागत समारोह का आयोजन जन्तु विज्ञान के तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने किया था।आपने आगे कहा शिक्षा सिर्फ पुस्तकीय ज्ञान का नाम नहीं है।शिक्षा जब तक व्यक्ति के आचरण से नहीं झलकती तब तक उसे शिक्षित नहीं कहा जा सकता।
एक शिक्षित समाज ही सभ्य समाज की श्रेणी में आता है। शिक्षा राष्ट्रसेवा, समाज सेवा और माता पिता की सेवा के लिए प्रेरित करती है।
छात्रों में ऊर्जा संचारित करते हुए आपने कहा कि यदि आपने लग्न और निष्ठा से गुरुजनों के निर्देशानुसार शिक्षा अर्जित किया तो दुनिया की कोई ताकत आपके प्रगति पथ का रोड़ा नहीं बन सकती।कार्यक्रम की अध्यक्षता डीन विज्ञान संकाय डॉ सतीशचंद दूबे ने किया।
इस अवसर पर डॉ शुभम दूबे,डॉ धर्मेन्द्र जयसवाल,डॉ मुहम्मद आसिफ अंसारी तथा डॉ पुष्पांजलि सिंह आदि लोग भी मौजूद रहे।

17/09/2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी शाहगंज में लगा शिविर, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने मरीजों और तीमारदारों में बांटे फल-दूध

सेवा संकल्प माह का आगाज, 23 ने किया रक्तदान

तहसील प्रभारी घनश्याम जायसवाल नें ज्ञानप्रकाश जायसवाल को बनाया नगर कोषाध्यक्षनगर इकाई के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत, समा...
16/09/2026

तहसील प्रभारी घनश्याम जायसवाल नें ज्ञानप्रकाश जायसवाल को बनाया नगर कोषाध्यक्ष

नगर इकाई के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत, समाज को संगठित करने पर जोर

आजीवन सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत करने की पहल: घनश्याम जायसवाल

✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान

केराकत। जायसवाल समाज सेवा समिति की नगर इकाई में ज्ञानप्रकाश जायसवाल को नगर कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के लोगों ने खुशी जताई। तहसील प्रभारी घनश्याम जायसवाल ने नगर इकाई के सभी पदाधिकारियों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
तहसील प्रभारी ने कहा कि ज्ञानप्रकाश जायसवाल पूर्व में छोटे जायसवाल परिवारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान में योगदान देते रहे हैं। समाज के लोगों की कठिनाइयों को दूर कराने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। नगर इकाई में उन्हें जिम्मेदारी मिलने से समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा।
उन्होंने कहा कि नई नगर इकाई का प्रयास समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और आजीवन सदस्य बनाने का रहेगा। संगठन को मजबूत बनाकर समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर समाज के हित में कार्य करने की अपील की।

पूर्व सभासद, पत्रकार मोहम्मद असलम खान किये गये सम्मानितसुब्हानियां सजावट कमेटी ने समारोह आयोजित कर किया सम्मानकेराकत। नग...
16/09/2026

पूर्व सभासद, पत्रकार मोहम्मद असलम खान किये गये सम्मानित

सुब्हानियां सजावट कमेटी ने समारोह आयोजित कर किया सम्मान

केराकत। नगर के मोहल्ला शेखजादा स्थित प्रसिद्ध सुब्हानियां सजावट कमेटी की ओर से बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला सचिव, राष्ट्रीय मानवाधिकार कमीशन, जौनपुर (उत्तर प्रदेश) एवं पूर्व सभासद तथा केराकत तहसील प्रभारी पत्रकार मोहम्मद असलम खान को सम्मानित किया गया। कमेटी के सदस्यों ने उन्हें सम्मान देकर उनके सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े कार्यों की सराहना की।
सुब्हानियां सजावट कमेटी मोहल्ले में आकर्षक और बेहतर सजावट के लिए अपनी अलग पहचान रखती है। सम्मान समारोह के दौरान कमेटी के सदस्यों ने पत्रकार मोहम्मद असलम खान को सम्मानित करते हुए कहा कि सामाजिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देता है।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने आपसी मेल-जोल और भाईचारे के साथ आयोजन में सहभागिता की। सम्मानित किए जाने पर पत्रकार मोहम्मद असलम खान ने कमेटी के सदस्यों का आभार जताया।
इस अवसर पर कमेटी के जाहिद खान, रियाजुद्दीन उर्फ बाबू भाई, शहजेब अख्तर उर्फ सैजी (लाइनमैन), करीम मंसूरी, इस्हाक खान, अब्बास मास्टर साहब, राजू उर्फ महबूब, राजा शेख, कमलेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

13/09/2026

नशे में वाहन चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा

40 वाहनों की जांच, तीन चालक शराब के नशे में मिले, 13 का चालान

प्रेशर हॉर्न लगाने वाले 10 वाहनों पर भी कार्रवाई

07/09/2026

जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तस्वीरें दुनिया तक पहुंचाने वाले मो. अरशद सम्मानित

06/09/2026

सरकार गुंडों को पालती-पोसती है: सूर्यभान यादव

स्वतंत्र भारद्वाज मामले में सरकार पर बरसे सूर्यभान

भाजपा सरकार पर सपा नेता सूर्यभान यादव का हमला

छात्राओं पर लाठीचार्ज मामले में उठाए सवाल

2027 में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी: सूर्यभान यादव

05/09/2026
05/09/2026

शाहगंज में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Address

Jaunpur
Jaunpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Purvanchal Live news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share