Lokwani times

Lokwani times Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Lokwani times, Media/News Company, badlapur, Jaunpur.

लोकवाणी टाइम्स एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां मिलती है सबसे भरोसेमंद रूप में जौनपुर समेत अन्य जिलों की सबसे तेज़, सटीक और जनहित की खबरें
📲 विज्ञापन/खबर के लिए व्हाट्सअप पर संपर्क करे: 8545009885
• एडिटर इन चीफ - प्रिंस दुबे, बदलापुर (जौनपुर)

जौनपुर में तीन दिन से लापता युवक का शव घर के पास मिला, गांव में मचा हड़कंपजौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के मुजक्कीपु...
01/09/2026

जौनपुर में तीन दिन से लापता युवक का शव घर के पास मिला, गांव में मचा हड़कंप

जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के मुजक्कीपुर गांव में तीन दिन से लापता 30 वर्षीय युवक का शव मंगलवार को घर से कुछ दूरी पर मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान मुजक्कीपुर गांव निवासी दीपक विश्वकर्मा पुत्र सुरेंद्र विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि दीपक फर्नीचर का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक वह 30 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे।

दीपक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने लोगों से युवक के बारे में जानकारी देने की अपील करते हुए गुमशुदगी के पोस्टर भी लगवाए थे।

मंगलवार को ग्रामीणों को घर से कुछ दूरी पर एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान दीपक विश्वकर्मा के रूप में की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही खुटहन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही युवक की मौत से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल दीपक की मौत किस परिस्थिति में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं अचानक हुई इस घटना को लेकर गांव में भी चर्चा का माहौल है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

गुमशुदा दूसरे युवक की तलाश में पीली नदी में सघन तलाशी अभियान जारी : उप जिलाधिकारी बदलापुर के नेतृत्व में पुलिस बल, गोताख...
01/09/2026

गुमशुदा दूसरे युवक की तलाश में पीली नदी में सघन तलाशी अभियान जारी : उप जिलाधिकारी बदलापुर के नेतृत्व में पुलिस बल, गोताखोरों व ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

बदलापुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव निवासी दो युवकों के नदी में लापता होने की घटना के बाद पीली नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उप जिलाधिकारी बदलापुर के नेतृत्व में बदलापुर एवं सिंगरामऊ थाना पुलिस बल, स्थानीय गोताखोरों तथा क्षेत्रीय ग्रामीणों की टीमें लगातार दूसरे युवक की तलाश में जुटी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव निवासी गोरख कुमार पुत्र रामआसरे अपने मित्र मोनू सपेरा पुत्र रामकुमार निवासी बछाड़ी के साथ दोपहिया वाहन से घर से निकले थे। दोनों के एक दिन तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने सिंगरामऊ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सोमवार की सुबह गोरख कुमार का शव पहितियापुर पुल के पास पीली नदी में उतराया हुआ मिला। वहीं, काफी खोजबीन के बाद दूसरे युवक मोनू सपेरा के कपड़े भी नदी के किनारे मिले, जिससे उसके भी नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।

मोनू सपेरा की तलाश में प्रशासन और पुलिस ने तत्काल सघन तलाशी अभियान शुरू कराया। पीली नदी के दोनों किनारों तथा आसपास के संभावित स्थानों पर पुलिसकर्मियों और स्थानीय गोताखोरों द्वारा कड़ी मशक्कत के साथ खोजबीन की जा रही है। अभियान में क्षेत्रीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में सहयोग कर रहे हैं।

इसी दौरान रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण तलाशी अभियान में कुछ समय के लिए बाधा उत्पन्न हुई, लेकिन मौसम में सुधार होते ही अभियान पुनः शुरू कर दिया गया। प्रशासन, पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से लापता युवक की तलाश लगातार जारी है।

फिलहाल रामपुर खमपुर क्षेत्र में पीली नदी के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की निगरानी में नदी के संभावित सभी स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। लापता युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है और तलाश अभियान जारी है। सोमवार की शाम लगभग 5 बजे तक दूसरे युवक का शव बरामद नहीं हुआ

पीली नदी में बाढ़ से रपटा पुल डूबा, दो दर्जन गांवों का संपर्क टूटा, स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानीजौनपुर के बदलापुर कोतवा...
01/09/2026

पीली नदी में बाढ़ से रपटा पुल डूबा, दो दर्जन गांवों का संपर्क टूटा, स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के दुगौली और कस्तूरीपुर के बीच से बह रही पीली नदी में बाढ़ आने से रपटा पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है। पुल के करीब तीन फीट ऊपर तक पानी बह रहा है। इससे दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। लगातार दो-तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ा है। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि समय रहते प्रशासन ने आवागमन को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो हादसा हो सकता है।

आठ किमी अतिरिक्त दूरी तय कर पहुंच रहे तहसील मुख्यालय

रपटा पुल डूबने से मेढ़ा, जमऊपट्टी, फिरोजपुर, बहरीपुर, रतासी, इनामीपुर, दुगौली कला और दुगौली खुर्द समेत कई गांवों का सीधा संपर्क टूट गया है। इन गांवों के लोगों को अब करीब आठ किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर बटाऊबीर के रास्ते बदलापुर तहसील मुख्यालय आना-जाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक रपटा पुल पर पानी का तेज बहाव है। इसके बावजूद यदि लोगों ने पुल से आवागमन जारी रखा तो किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर सुरक्षा व्यवस्था करने और पुल से आवागमन रोकने की मांग की है।

स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं की बढ़ी परेशानी

रपटा पुल डूबने से सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही है। पुल के रास्ते आवागमन बंद होने से बच्चों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। वहीं, पानी के तेज बहाव के बीच पुल पार करना भी जोखिम भरा है।

ग्राम प्रधान सेचन सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान बाबूराम यादव, पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश कन्नौजिया और पूर्व प्रधान अशोक सिंह समेत ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र से रपटा पुल की जगह स्थायी पुल का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान पुल डूबने से आवागमन बाधित होता है। स्थायी पुल बनने से दर्जनों गांवों के लोगों को समस्या से स्थायी निजात मिल सकेगी।

01/09/2026

UP पुलिस के दरोगा का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो को लेकर मची चर्चा

31/08/2026

जौनपुर : पानी में डूबा रपटा पुल, प्रशासन ने कराई बैरिकेडिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड

31/08/2026

जौनपुर : पीली नदी में डूबने से 17 वर्षीय रेहान की मौत, मछली पकड़ने गया था किशोर

31/08/2026

जौनपुर : पीली नदी में लापता दूसरे युवक की तलाश जारी, गोताखोरों ने चलाया सघन अभियान

31/08/2026

जौनपुर : पीली नदी में बाढ़, डूबा रपटा पुल; 2 दर्जन गांवों का संपर्क टूटा

कांशीराम आवास योजना में अनधिकृत कब्जे की शिकायत, 520 फ्लैटों का होगा सत्यापनशाहगंज (जौनपुर)। आजमगढ़ मार्ग पर स्थित कांशी...
30/08/2026

कांशीराम आवास योजना में अनधिकृत कब्जे की शिकायत, 520 फ्लैटों का होगा सत्यापन

शाहगंज (जौनपुर)। आजमगढ़ मार्ग पर स्थित कांशीराम शहरी आवास योजना के फ्लैटों में अनधिकृत कब्जे की शिकायत ने नगर पालिका प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। योजना के 520 आवासों में बड़ी संख्या में फ्लैटों पर आवंटियों के बजाय अन्य लोगों के रहने की शिकायत की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने सभी आवासों का भौतिक सत्यापन कराने का फैसला लिया है।

कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों को रहने के लिए फ्लैट आवंटित किए गए थे। आरोप है कि समय बीतने के साथ कुछ आवंटी अपने आवास छोड़कर दूसरे स्थानों पर चले गए। इसके बाद कई खाली फ्लैटों में अन्य लोगों के रहने की शिकायत सामने आई है।

प्रशासन अब सत्यापन के दौरान यह पता लगाएगा कि वर्तमान में आवास में कौन रह रहा है और वह आवंटी है या नहीं। साथ ही जिन आवंटियों ने अपने फ्लैट खाली किए हैं, उनके आवास छोड़ने के कारणों की भी जानकारी जुटाई जाएगी। मृत्यु, स्थानांतरण या किसी अन्य वजह से खाली हुए आवासों की स्थिति भी जांच के दायरे में रहेगी।

इस मामले ने आवासों की नियमित निगरानी और सत्यापन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। यदि किसी फ्लैट पर बिना वैध आवंटन के कब्जा पाया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने बताया कि अनधिकृत कब्जे की शिकायत प्रशासन के संज्ञान में है। जल्द ही टीम गठित कर योजना के सभी 520 फ्लैटों का स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पांच साल से बंद जिला अस्पताल की लिफ्ट फिर हुई चालू, मरीजों को मिली बड़ी राहतजौनपुर। उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में करीब पा...
29/08/2026

पांच साल से बंद जिला अस्पताल की लिफ्ट फिर हुई चालू, मरीजों को मिली बड़ी राहत

जौनपुर। उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में करीब पांच साल से बंद पड़ी लिफ्ट आखिरकार मरम्मत के बाद दोबारा संचालित हो गई। लिफ्ट के चालू होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को अब प्रथम और द्वितीय तल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। खासकर बुजुर्ग, गंभीर रूप से बीमार और चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को इससे काफी सुविधा मिलेगी।

उमानाथ सिंह जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का भवन वर्ष 1998 में बनकर तैयार हुआ था। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2017 में जिला अस्पताल में लिफ्ट स्थापित की गई थी। कुछ समय तक संचालन के बाद तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट बंद हो गई। लंबे समय तक मरम्मत नहीं होने से अस्पताल आने वाले मरीजों को ऊपरी मंजिलों पर जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ता था।

लिफ्ट खराब रहने की समस्या को लेकर लोकवाणी टाइम्स में खबर प्रकाशित की गई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. संजय कनौजिया ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ ही शासन स्तर पर पत्राचार कर लिफ्ट की मरम्मत कराने की मांग की।

वहीं, जुलाई में अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भी लिफ्ट की खराबी का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द इसकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लिफ्ट की मरम्मत कराई गई और अब इसका संचालन शुरू हो गया है।

लिफ्ट के दोबारा चालू होने से अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को राहत मिली है। लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने पर अस्पताल प्रशासन ने भी सुविधा बहाल होने पर संतोष जताया।

Address

Badlapur
Jaunpur
223104

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lokwani times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Lokwani times:

Shortcuts

Share