Journlist zuber

Journlist zuber news reporter

31/08/2026

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र नाथ श्रीवास्तव, निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

31/08/2026

रक्षाबंधन पर अनोखी पहल! ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प, दिया प्रेम और भाईचारे का संदेश

30/08/2026

जौनपुर लाइन बाजार पुलिस का बड़ा खुलासा! अंतरजनपदीय चोर गिरोह के 4 शातिर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व चोरी का माल बरामद

30/08/2026

⚠️ मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में जलभराव का संकट, कुत्तूपुर चौराहा बना तालाब

सफाई कर्मियों की कलाई पर सजी राखी, महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधनजौनपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिल...
28/08/2026

सफाई कर्मियों की कलाई पर सजी राखी, महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन

जौनपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने अपने आवास पर सफाई कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस दौरान महिला मोर्चा की सदस्यों ने सफाई कर्मचारी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और आभार जताया।
रागिनी सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज के महत्वपूर्ण और कर्मठ सदस्य हैं। वे गर्मी, सर्दी और बारिश की परवाह किए बिना शहर एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में निरंतर योगदान देते हैं। उनके इसी समर्पण और सेवा भावना के सम्मान में रक्षाबंधन पर उन्हें आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारियों का आत्मीय स्वागत किया गया। महिलाओं ने रोली-अक्षत लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर उनके कार्य और समस्याओं की जानकारी भी ली गई। रागिनी सिंह ने कहा कि राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान, अपनत्व और भाईचारे का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि समाज में हर व्यक्ति के श्रम और योगदान का सम्मान होना चाहिए। सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन सामाजिक समरसता, मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।

फेसबुक पोस्ट की जांच और निष्पक्ष कार्रवाई की मांगजौनपुर। तहसील शाहगंज में तैनात लेखपाल अशोक यादव के निलंबन के विरोध में ...
27/08/2026

फेसबुक पोस्ट की जांच और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

जौनपुर। तहसील शाहगंज में तैनात लेखपाल अशोक यादव के निलंबन के विरोध में गुरुवार को नागरिकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं न्यायप्रिय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने निलंबन समाप्त कर लेखपाल को तत्काल सेवा में बहाल किए जाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि कार्रवाई जिस कथित फेसबुक पोस्ट को आधार बनाकर की गई है, उसकी स्वतंत्र तकनीकी जांच कर यह सत्यापित किया जाना चाहिए कि पोस्ट वास्तव में अशोक यादव ने ही की थी या नहीं। आरोप लगाया गया कि तकनीकी पुष्टि और पर्याप्त पक्ष रखने का अवसर दिए बिना कार्रवाई की गई।

ज्ञापन में कथित पोस्ट “चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर” का उल्लेख करते हुए कहा गया कि प्रथमदृष्टया यह चाय और चीनी की बढ़ती कीमतों पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी प्रतीत होती है। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि पोस्ट में किसी व्यक्ति को धमकी देने या हिंसा के लिए उकसाने जैसी बात स्पष्ट रूप से नहीं दिखाई देती।

🤣प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच, पोस्ट के वास्तविक लेखक की तकनीकी पुष्टि और लेखपाल को अपना पक्ष रखने का अवसर देने की मांग की। साथ ही निलंबन समाप्त कर उन्हें पुन: सेवा में बहाल करने का आग्रह किया गया। ज्ञापन देने वालों में अतुल सिंह, डा. अब्बासी, विकास तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

26/08/2026

🇮🇳 डॉ. विश्वास की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳

🇮🇳












🇮🇳

25/08/2026

अवैध असलहों का बड़ा खुलासा! 5 पिस्टल, 7 तमंचे और 2 मोटरसाइकिल बरामद

24/08/2026

ग्राम पंचायत जफराबाद के विकास कार्यों की उपलब्धियां, अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. सरफराज ने एक-एक करके गिनाईं


#जौनपुरडिस्ट्रिक्ट

22/08/2026

ग्राम पंचायत कजगांव में सरकार की मिल रही भरपूर मदद, विकास कार्यों को मिली रफ्तार — अध्यक्ष फिरोज अहमद

#जौनपुरडिस्ट्रिक्ट

#जौनपुर #जौनपुर_न्यूज़ #उत्तरप्रदेश #यूपी_न्यूज़ #ग्रामपंचायत #कजगांव #फिरोजअहमद #सरकारीयोजना #विकासकार्य #ग्रामविकास #स्थानीयसमाचार #आजकीखबर

Address

Jaunpur
Jaunpur
222002

Telephone

+919005834108

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Journlist zuber posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Journlist zuber:

Shortcuts

Share