29/08/2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाईलेवल रिव्यू मीटिंग की। इसी बीच सोशल मीडिया पर ‘अंकित बालियान 005’ नाम की ID से सामने आए एक वीडियो ने पुलिस की जांच को नया मोड़ दे दिया है। वीडियो में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को भी जान से मारने की धमकी दिए जाने का दावा किया गया है। पुलिस अब इस ID और वीडियो की जांच कर रही है।