Jan MIC

Jan MIC Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jan MIC, Media, Jaunpur.

Jan MIC | जनता की आवाज़ 🎙️

📰 खबर वही, जो जनता से जुड़ी हो
📍 स्थानीय खबरें | देश-दुनिया | राजनीति | समाज
⚡ तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार
📢 आपकी आवाज़, हमारी खबर

धरमपुर में स्कूल वैन हादसा, बच्चों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवालमुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। धरमपुर क्षेत्र में DRM इंटरनेशन...
20/08/2026

धरमपुर में स्कूल वैन हादसा, बच्चों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। धरमपुर क्षेत्र में DRM इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज की तेज रफ्तार स्कूल वैन के बस से टकराने की घटना बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में कई बच्चों के घायल होने की खबर सामने आई है, जिससे अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल है।
घटना ने स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर स्कूल वैन की फिटनेस, परमिट और चालक की गति पर निगरानी कौन कर रहा था? ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदारी तय करना बेहद जरूरी है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कराए और लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। साथ ही क्षेत्र के सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट, सुरक्षा मानकों और स्पीड की तत्काल जांच की जाए।
बच्चे हमारे भविष्य हैं, उनकी सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होना चाहिए।

🇮🇳 15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।आइए, इस पावन अवसर पर राष...
15/08/2026

🇮🇳 15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳

समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आइए, इस पावन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लें।

जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🙏

#स्वतंत्रता_दिवस िंद #वंदे_मातरम्

जौनपुर में चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाया हुनरजौनपुर। मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज के सभाग...
11/08/2026

जौनपुर में चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाया हुनर

जौनपुर। मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज के सभागार में योगासन स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन के तत्वावधान में मीरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 8 से 25 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व गृह राज्य मंत्री, महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह, योगा फेडरेशन जौनपुर की अध्यक्ष रजनी साहू, संरक्षक रामजी साहू, महासचिव डाली गुप्ता, कोषाध्यक्ष रचित साहू, भाजपा जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता एवं सहकार भारती अध्यक्ष प्रदीप सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

योग से स्वस्थ रहता है शरीर और मन : कृपाशंकर सिंह

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि योग केवल शरीर को ही स्वस्थ नहीं रखता, बल्कि मन को भी स्वस्थ और सकारात्मक बनाता है। योग हमारी प्राचीन जीवन पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने योग को बढ़ावा देने और विशेष रूप से महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

योग से युवाओं को नशे से दूर रखने में मिलेगी मदद : गिरीश चंद्र यादव

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि बच्चों को प्रतियोगिता के माध्यम से योग से जोड़ने का रजनी साहू का प्रयास सराहनीय है। ऐसे आयोजनों का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को देश और दुनिया में नई पहचान मिली है। योग के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ ही उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने योगासन को खेल से जोड़ने की दिशा में भी प्रयास किया है। आने वाले समय में ऐसे आयोजनों से जौनपुर की योगासन के क्षेत्र में अलग पहचान बनेगी।

सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभागियों ने योगासन का प्रदर्शन किया। सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि मंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं भाजपा जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

आयोजक रजनी साहू ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को योग से जोड़ना और उन्हें नशे से दूर रखने के साथ स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में सान्वी यादव, सौर्य सिंह, वरुण, यशवी सिंह, आर्यन यादव, जीत गुप्ता, अंशिका सिंह, प्रियांशी प्रजापति, ऋषि कुमार और विनीता यादव समेत कई प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आर्टिस्टिक सिंगल वर्ग में यशवी सिंह ने प्रथम, यशिका एवं शताक्षी ने द्वितीय तथा दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं के पदाधिकारी, अभिभावक, गणमान्य नागरिक और योग प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह ने किया। आयोजन में रचित साहू, तनिष्का साहू, अनुष्का साहू, राहुल सिंह, ऋषि साहू एवं रितमिक साहू का विशेष सहयोग रहा।

अंत में संगठन की महासचिव डाली गुप्ता ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

🚩 जयकारों से गूंजा जौनपुर, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान श्री जगन्नाथ का दिव्य रथ 🙏जौनपुर में भगवान श्री जगन्नाथ, श्...
16/07/2026

🚩 जयकारों से गूंजा जौनपुर, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान श्री जगन्नाथ का दिव्य रथ 🙏

जौनपुर में भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुई। "जय जगन्नाथ" के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य दर्शन किए, अपने हाथों से रथ खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा शाही खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।

रथयात्रा में भव्य झांकियां, पुष्पवर्षा और धार्मिक उत्साह ने पूरे आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह, रथयात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह 'रानू', मुख्य ट्रस्टी संतोष गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

जय श्री जगन्नाथ!

08/07/2026

58 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद: शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

विकेश उपाध्याय 'विक्की'
कांग्रेस नेता

04/07/2026

जफराबाद में पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय, अजय राय ने वीडियो कॉल पर दिया न्याय का भरोसा
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम लक्ष्मी की हत्या के बाद कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय ने काजीअहमदनूर नावघाट स्थित पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़िता के पिता सत्तन निषाद को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वीडियो कॉल के माध्यम से पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुखद घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जल्द ही स्वयं परिवार से मिलने आएंगे।
गौरतलब है कि 28 जून 2026 को जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में एक शादी समारोह के दौरान चार वर्षीय लक्ष्मी लापता हो गई थी। पुलिस के अनुसार बाद में उसका शव बरामद हुआ और मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय ने घटना को मानवता को झकझोर देने वाला बताते हुए दोषी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित परिवार के किसी सदस्य को रोजगार की आवश्यकता होगी तो कांग्रेसजन उसे उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे तथा भविष्य में भी हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।
इस अवसर पर दिनेश चौहान, पवन सिंह डम्पी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की।

02/07/2026

#जौनपुर | विकास की एक मिसाल

साल 2022 में समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानप्रकाश सिंह के प्रयासों से राजकीय चिकित्सालय लीलावती, जौनपुर का व्यापक जीर्णोद्धार कराया गया। एक समय जर्जर अवस्था में खड़ा यह चिकित्सालय आज आधुनिक स्वरूप में जनसेवा का केंद्र बन चुका है।

यह बदलाव केवल भवन का नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और जनहित के प्रति समर्पित सोच का प्रतीक है।

विकास कार्यों की यह झलक बताती है कि दृढ़ संकल्प और जनसेवा की भावना से बदलाव संभव है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले जौनपुर में योग का उत्साह, राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया निशुल्क योग शिविर का उद्...
15/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले जौनपुर में योग का उत्साह, राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया निशुल्क योग शिविर का उद्घाटन

जौनपुर, 15 जून। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनज़र जनपद जौनपुर में योग के प्रति लोगों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले भर में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में नगर के उर्दू बाजार स्थित रामलीला मैदान में ऋषि योग संस्थान द्वारा आयोजित छह दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान की ओर से राज्य मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात योग प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को योग के महत्व से अवगत कराया।

अपने संबोधन में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ एवं निरोग रहता है, मन और मस्तिष्क सुदृढ़ होते हैं तथा अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में विश्वभर में मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

राज्य मंत्री ने ऋषि योग संस्थान द्वारा आयोजित इस निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताया।

इस अवसर पर संस्थान की डायरेक्टर एवं योग प्रशिक्षिका रजनी साहू ने राज्य मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही भाजपा जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्य, मीरा वेलफेयर सोसायटी के सचिव रामजी साहू, योग फेडरेशन के कोषाध्यक्ष रचित साहू तथा समाजसेवी जगदीश गुप्ता गाढ़ा को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में योग प्रेमी उपस्थित रहे।

13/06/2026
क्या इस मुलाकात से जौनपुर की सियासत में भूचाल आएगा?अपना जवाब जरूर दें — क्या इस मुलाकात से जौनपुर की राजनीति में बड़ा बद...
09/06/2026

क्या इस मुलाकात से जौनपुर की सियासत में भूचाल आएगा?

अपना जवाब जरूर दें — क्या इस मुलाकात से जौनपुर की राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा? कमेंट में अपनी राय साझा करें।

Address

Jaunpur
222105

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jan MIC posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category