PAASA

PAASA हर पल हर मिनट हर सेकंड ताजा खबर उत्तर प्रदेश ही नही देश विदेश पर भी नजर साथ मे हंसी के फूवारे Jaunpur

*श्री राम मंदिर ट्रस्ट के CEO का ऐलान, भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा होंगे राम मंदिर ट्रस्ट अय...
02/09/2026

*श्री राम मंदिर ट्रस्ट के CEO का ऐलान, भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा होंगे राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के पहले CEO, उनके नाम पर लगी मुहर।*

वह मूल रूप से देवरिया, यूपी के हैं रहने वाले, पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के वक्त इन्होंने वायुसेना की पश्चिमी कमान को किया था लीड।

26 साल बाद CRPF में लौटे गिरवर दास महाराजमुरैना के गिरवर सिंह तोमर 26 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद दोबारा CRPF में सेवा ...
02/09/2026

26 साल बाद CRPF में लौटे गिरवर दास महाराज

मुरैना के गिरवर सिंह तोमर 26 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद दोबारा CRPF में सेवा का मौका मिला है। 1999 में वरिष्ठ अधिकारी से विवाद के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। नौकरी जाने के बाद उन्होंने संत का जीवन अपना लिया और ‘गिरवर दास महाराज’ के नाम से पहचाने जाने लगे। अब वर्षों के संघर्ष के बाद उनकी CRPF में वापसी हुई है।

*इतनी खूबसूरत पत्नियों की क्यों कर दी जा रही हत्या.....झांसी में एक और पत्नी की हत्या, पति फरार*झांसी में शिवानी उर्फ सु...
02/09/2026

*इतनी खूबसूरत पत्नियों की क्यों कर दी जा रही हत्या.....झांसी में एक और पत्नी की हत्या, पति फरार*

झांसी में शिवानी उर्फ सुधा की घर में हत्या कर उसका पति यश ठाकुर फरार हो गया। दोनों ने करीब डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। वारदात के समय शिवानी की बहन मुस्कान घर के दूसरे कमरे में थी। आधी रात के बाद यश ने मुस्कान से अपना बैग मांगा और उसके कमरे की कुंडी बाहर से लगाकर फरार हो गया।

सुबह करीब 9 बजे भाई के पहुंचने पर मुस्कान कमरे से बाहर निकल सकी। पुलिस ने कमरे से शिवानी का शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि शिवानी और ग्वालियर निवासी यश की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।

02/09/2026

पराली से अब इथेनॉल तैयार हो रहा है... CNG बन रहा है...

नितिन गडकरी

*नई दिल्ली ब्रेकिंग..कॉमर्शियल सिलेंडर ₹11.50 और दूध ₹9 तक महंगा....* बिना e-KYC अटक सकती है LPG सब्सिडी...
02/09/2026

*नई दिल्ली ब्रेकिंग..कॉमर्शियल सिलेंडर ₹11.50 और दूध ₹9 तक महंगा....*

बिना e-KYC अटक सकती है LPG सब्सिडी...

*गड्ढे में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम**जौनपुर।* केराकत थाना क्षेत्र के नाऊपुर गांव के पश्चिम ...
02/09/2026

*गड्ढे में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम*

*जौनपुर।* केराकत थाना क्षेत्र के नाऊपुर गांव के पश्चिम पट्टी पुरवा स्थित मुस्लिम बस्ती में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान आलिम अंसारी (19) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाउंड्री के अंदर खोदे गए गड्ढे में युवक किसी तरह डूब गया। हादसे की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बताया गया कि आलिम बचपन से ही अपने ननिहाल में रह रहा था। पिता की मृत्यु के बाद उसके नाना-नानी ने ही उसका पालन-पोषण किया था। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही नाना-नानी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे को लेकर गांव में शोक का माहौल है।

02/09/2026

Lko Big Breaking

मुख्तार अंसारी परिवार को कोर्ट से बड़ी राहत!!

कोर्ट के आदेश के बाद कब्जा लेने पहुंचे अफजाल अंसारी व उनकी बेटियां!!

लखनऊ के डालीबाग स्थित आवास पर कानूनी कब्जा लेने पहुंचे अफजाल!!

डालीबाग वाला आवास प्रशासन के नियंत्रण में था!!

नगर निगम ने हस्तांतरिक करने की कागज़ी प्रक्रिया शुरू की यह बिल्डिंग गाजीपुर प्रशासन ने किया था सील!!

कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की टीम बिल्डिंग की चाभी देने पहुंची!!

नेपाल में बाढ़ में बहकर आया बैंक लॉकर, 92.68 लाख नेपाली रुपये बरामद; 29 गिरफ्तारकाठमांडू/धादिंग। नेपाल में भीषण बाढ़ के ...
30/08/2026

नेपाल में बाढ़ में बहकर आया बैंक लॉकर, 92.68 लाख नेपाली रुपये बरामद; 29 गिरफ्तार

काठमांडू/धादिंग। नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच एक बैंक का सेफ (लॉकर) पानी के तेज बहाव में बहकर धादिंग जिले के गल्छी क्षेत्र में पहुंच गया। लॉकर मिलने के बाद उसे तोड़कर अंदर रखी नकदी निकालने के आरोप में नेपाल पुलिस ने 29 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 92 लाख 68 हजार 505 नेपाली रुपये बरामद किए गए हैं। यह रकम भारतीय मुद्रा में करीब 58 लाख रुपये के बराबर है। पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को हिरासत में लिया।

बताया गया है कि बाढ़ के तेज बहाव में यह सेफ रसुवा क्षेत्र से बहकर त्रिशूली नदी के रास्ते धादिंग पहुंचा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सेफ किस बैंक का था, उसमें कुल कितनी रकम थी और क्या बरामद रकम के अलावा कुछ पैसा अन्य लोगों ने भी निकाला है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

लखनऊ                                                                                                                    ...
30/08/2026

लखनऊ मायावती कल बीएसपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बड़ी बैठक करेंगी।
बीएसपी यूपी स्टेट कार्यालय में सुबह 11 बजे होगी मायावती की बैठक।

_नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के तीन दिन बाद, एक छह साल की बच्ची को कीचड़ और मलबे से जिंदा निकाला गया।_
30/08/2026

_नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के तीन दिन बाद, एक छह साल की बच्ची को कीचड़ और मलबे से जिंदा निकाला गया।_

Address

Kashi
Jaunpur
222001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PAASA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to PAASA:

Shortcuts

Share