Hind Ki Awaaz

Hind Ki Awaaz हिन्द की आवाज़ ऐसा न्यूज़ पोर्टल है जो "सच लिखेंगे सच दिखाएंगे" स्लोगन के साथ निष्पक्ष निस्वार्थ है

30/12/2025

तेरहवीं में गये हिस्ट्रीशीटर युवक की गोली मारकर हत्या,पुलिस दो को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

मृतक बदलापुर थाना का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके विरुद्ध थाना सिंगरामऊ और बदलापुर में लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमा दर्ज है।

मृतक फाइल फोटो
जौनपुर।बदलापुर थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में मंगलवार की रात करीब आठ बजे तेरही का निमंत्रण खाने गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उसकी कनपटी के पास मारी गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुछ जगहों पर दबिश दी।

बदलापुर थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी बृजभान तिवारी की मां का निधन हुआ था। मंगलवार की शाम तेरही का कार्यक्रम था। उसी में बबुरा गांव के ही निवासी 27 वर्षीय स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू भी गए थे।

ग्रामीणों ने बताया कि छोटू वहां पहुंचे और अभी भोजन करने की तैयारी में थे तभी किसी का फोन आया। बात करते हुए वह थोड़ी दूर पर तालाब की तरफ गए। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। लोग मौके पर पहुंचे तो वह घायल होकर गिरे थे। मौजूद लोगों ने परिजनों को जानकारी देकर सीएचसी बदलापुर ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. संजय दुबे ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ.रविराज ने केस को देखा। बताया कि गनशॉट है। थाना प्रभारी शेषनाथ शुक्ला ने बताया कि छोटू की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया है कि मृतक के परिजनों द्वारा गांव के ही दो व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया गया है। पुलिस द्वारा नामजद व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के विरुद्ध बदलापुर एवं थाना सिंगरामऊ पर करीब डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत है एवं मृतक बदलापुर का हिस्ट्रीशीटर है।

25/12/2025
25/12/2025

पेशेवर सात जमानतदार गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेजों के सहारे लेत थे जमानत,तीन दिन तक चला विशेष अभियान

जौनपुर। अदालतों और पुलिस को गुमराह कर अपराधियों को जमानत दिलाने वाले पेशेवर व फर्जी जमानतदारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिससे जिले में हड़कंप मच गया।
एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव के अनुसार गिरफ्तार आरोपित फर्जी पहचान पत्र व दस्तावेजों के आधार पर हत्या , डकैती और लूट जैसे विभिन्न मुकदमों के आरोपियों के जमानतदार बनते थे। यह गिरोह संगठित रूप से काम कर रहा था, जो न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर रहा था।

23 दिसंबर 2025 को थाना शाहगंज पुलिस ने दो पेशेवर जमानतदारों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपित भगवान दास निवासी तियरी थाना गौराबादशाहपुर एवं रामअवतार निवासी चोरसण्ड थाना गौराबादशाहपुर।

दोनों के विरुद्ध बीएनएस 2023 की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।

24 दिसंबर 2025 को थाना खेतासराय तीन पेशेवर जमानतदार गिरफ्तार किए गए।

गिरफ्तार फूलचन्द्र, लालजी (निवासी महरौडा) एवं सधरू उर्फ सधर (निवासी खरगीपुर)।

इनके विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी, साजिश व न्यायालय को भ्रमित करने की धाराओं में केस दर्ज है।

25 दिसंबर 2025 को थाना गौराबादशाहपुर।दो और पेशेवर जमानतदार पुलिस की गिरफ्त में आए जिसमें गजराज निवासी गौराबादशाहपुर तथा सुरेन्द्र नाथ निवासी तियरी शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पेशेवर जमानतदारों की पहचान कर उनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

इस कार्रवाई के बाद फर्जी जमानत के धंधे से जुड़े लोगों में खलबली मची हुई है, जबकि आमजन में पुलिस की इस सख्ती की सराहना हो रही है।

19/12/2025
19/12/2025

*जौनपुर: इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड में जब बिना चप्पल के दिव्यांग पर पड़ गई डीएम दिनेश चंद्र सिंह की नजर , कार से उतरे और खरीदवाए जूते, कंबल भी दिए*

18/12/2025

मुठभेड़ में शातिर गो-तस्कर घायल, दो गिरफ्तार; तमंचा,कारतूस व कार बरामद

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुटहन पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर गो-तस्कर को घायल कर गिरफ्तार किया है, जबकि उसके एक साथी को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। मौके से बिना नंबर प्लेट की स्वीफ्ट कार, एक देशी तमंचा, दो खोखा कारतूस और नकदी बरामद की गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में 17 दिसंबर 2025 को थानाध्यक्ष खुटहन चन्दन कुमार राय पुलिस व क्राइम टीम के साथ मरहट पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर की एक संदिग्ध कार गभिरन की ओर से आ रही है। पुलिस द्वारा वाहन रोकने का प्रयास करने पर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश रोहित यादव पुत्र रामधारी यादव निवासी ग्राम घुघुरी सुल्तानपुर, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर फरार अभियुक्त साजिद पुत्र अबरार अहमद निवासी पटैला, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।

घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी खुटहन ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थाना खुटहन पर मुकदमा संख्या 375/25 धारा 109(1) बीएनएस एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

रोहित यादव – शातिर गो-तस्कर, जिस पर विभिन्न जनपदों में गौ-हत्या, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट समेत कुल 16 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
साजिद पुत्र अबरार अहमद – निवासी पटैला, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर।
बरामदगी:

बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की स्वीफ्ट कार
एक देशी तमंचा (.315 बोर)
दो खोखा कारतूस (.315 बोर)
₹950 नगद
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम के कुल 8 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, आगे भी अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Address

Urdubazar
Jaunpur
222001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hind Ki Awaaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share