Sankalp Savera

Sankalp Savera Official Page of Sankalp Savera Keep Watching. Thanks For Visiting www.sankalpsavera.com

आज कैम्प  कार्यालय कंचनपुर वाराणसी में विभिन्न क्षेत्रों से आये जनता जनार्दन के समस्याओं को सुनकर सबंधित अधिकारियों से ब...
11/08/2026

आज कैम्प कार्यालय कंचनपुर वाराणसी में विभिन्न क्षेत्रों से आये जनता जनार्दन के समस्याओं को सुनकर सबंधित अधिकारियों से बात कर उसका निवारण करते राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा जी

Narendra Modi MYogiAdityanath Keshav Prasad Maurya BJP Uttar Pradesh

Upsssc 17-Exam/2026 पशुधन प्रसार अधिकारी vacancy notice
11/08/2026

Upsssc 17-Exam/2026 पशुधन प्रसार अधिकारी vacancy notice

11/08/2026
🪷🙏जय श्री ओंकारेश्वर नाथ 🙏🪷🙏🕉️🪷जय शिव शम्भु🪷🙏🪷🌻ॐ नमः शिवाय 🌻🪷🪷🔱हर हर महादेव 🔱🪷🪷🛎️त्रिनेत्रधारी त्रिशूलधारी🛎️🪷🙏🚩परम पवित्...
11/08/2026

🪷🙏जय श्री ओंकारेश्वर नाथ 🙏🪷🙏
🕉️🪷जय शिव शम्भु🪷🙏
🪷🌻ॐ नमः शिवाय 🌻🪷
🪷🔱हर हर महादेव 🔱🪷
🪷🛎️त्रिनेत्रधारी त्रिशूलधारी🛎️🪷
🙏🚩परम पवित्र पावन ज्येष्ठ मास में करिये #श्री_ओंकारेश्वर_नाथ_ज्योतिर्लिंग_जी_का🪷🙏
आज का प्रातः कालीन अद्भुत दिव्य अलौकिक श्रृंगार मंगल आरती नर्मदा तट खंडवा मध्यप्रदेश से 🚩🙏
🕉️🙏🌺ॐ हौं ॐ जूं सः भूर्भुवः स्वः त्रयंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्द्धनं उर्वारुकमिव वंधनान्मृत्योर्मुक्षीयमामृतात् भूर्भुवः स्वरों जूं सः हौं ॐ🌺🙏🕉️
🌺

सियासत के बड़े नाम, शादी की खुशियों का मौका और एक ही छत के नीचे नजर आए कई दिग्गज चेहरे। सुप्रिया सुले की बेटी की शादी मे...
11/08/2026

सियासत के बड़े नाम, शादी की खुशियों का मौका और एक ही छत के नीचे नजर आए कई दिग्गज चेहरे। सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी तक पहुंचीं। आमतौर पर राजनीतिक मंचों पर एक-दूसरे से अलग नजर आने वाले, आंख चुराने वाले ये नेता इस बार एक पारिवारिक खुशी का हिस्सा बनते दिखाई दिए।

शादी समारोह की तस्वीरों में कहीं पीएम मोदी मेहमानों से हंसकर बातचीत करते नजर आए तो कहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी परिवार के साथ खुशियां बांटते दिखे। अमित शाह ने भी वर-वधू को शुभकामनाएं दीं। शरद पवार के लिए यह मौका खास था, क्योंकि बेटी के घर की इस खुशी में देश के कई बड़े नेता और खास मेहमान हंसी-खुशी शामिल हुए।

11/08/2026

उत्तराखंड में तबाही –

चमोली का यह Video देखिए, बादल फटने से आए सैलाब में वैली ब्रिज कैसे उखड़कर बह गया...

11/08/2026

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में अमित शाह भी दिखे और राहुल गांधी भी…क्या हुआ..खुद देखिए
Amit Shah
Rahul Gandhi

आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से एक बार फिर गूंजेगी भव्य श्रीराम कथाबीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान मे 20 अक्टूबर को ...
11/08/2026

आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से एक बार फिर गूंजेगी भव्य श्रीराम कथा

बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान मे 20 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा एवं 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक होगा नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन।

श्री रामकथा को सफल बनाने के लिए कैलाशपति पर हुआ संकल्प-पूजन

जौनपुर।
जमदग्नि ऋषि की पावन धरा एक बार फिर श्रीराम कथा की अमृतवाणी से गुंजायमान होने जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा व्यास पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से आगामी 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक बीआरपी इंटर कॉलेज खेल मैदान, जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होगा। एवं कथा शुरु होने के एक दिन पूर्व यानि 20 अक्टूबर को भव्य एवं विशाल कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।

इस आयोजन की विशेषता यह है कि वर्ष 2023 में भी इसी मैदान पर सेवा भारती के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज की कथा का भव्य आयोजन कराया गया था, जिसने अभूतपूर्व जनसमागम के साथ पूरे जनपद में विशेष पहचान बनाई थी। इसके बाद वर्ष 2024 में श्री सिंह द्वारा इसी परिसर में अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज की विशाल श्रीराम कथा आयोजित कराई गई थी।

अब फिर वही मैदान, वही आस्था और एक बार फिर पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज की अमृतमयी वाणी—इसे लेकर जनपद के श्रद्धालुओं में अभी से उत्साह का वातावरण है।

इसी क्रम में आज निज निवास कैलाशपति, गोधना, जौनपुर पर पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज के आगमन पर ज्ञान प्रकाश सिंह ने सपरिवार उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। महादेव के प्रिय श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के शुभ अवसर पर पूज्य महाराज जी द्वारा आगामी कलश यात्रा एवं श्रीराम कथा के सफल, मंगलमय एवं जनकल्याणकारी आयोजन के लिए संकल्प-पूजन कराया गया।

ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि श्रीराम कथा जनमानस को केवल भक्ति से नहीं जोड़ती, बल्कि संस्कार, मर्यादा, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश भी देती है। उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा निकलेगी एवं 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक श्री रामकथा का आयोजन होगा। इस आयोजन को ऐसा भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने का प्रयास रहेगा, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर प्रान्त कार्यवाह, काशी प्रान्त मुरली पाल, विभाग अध्यक्ष सेवा भारती जौनपुर डॉ. तेज सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विधानसभा बदलापुर के मंडल धनियामऊ के भोला मंदिर धनियामऊ से धनियामऊ बाजार होते हुए शहीद ...
10/08/2026

आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विधानसभा बदलापुर के मंडल धनियामऊ के भोला मंदिर धनियामऊ से धनियामऊ बाजार होते हुए शहीद स्मारक बलुआ, धनियामऊ तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक Ramesh Chandra Mishra जी ,मंडल अध्यक्ष श्री अमित चौहान, श्री आशीष सिंह आशु, श्री बलबीर गौड, श्री सचेंद्र सिन्हा, श्री सुशील सिंह, श्री अजय सिंह, श्री धीरज दुबे, श्री शिव कुमार सिंह, श्री राकेश नाविक, श्री जगदीश सिंह, श्री जय सिंह, श्री संदीप पाठक, श्री जितेंद्र सिंह , श्री प्रभाकर मिश्र, श्री अरविंद मिश्र, श्री दिनेश सिंह, श्री विनोद शर्मा, श्री अरविंद चौहान, श्री मान सिंह चौहान, श्री अमर सिंह चौहान, श्री संजय सिंह, श्री दीपक मौर्य आदि मौजूद रहे।


शीतला माता जौनपुर
10/08/2026

शीतला माता जौनपुर

Address

MANDI AHMAD KHAN
Jaunpur
222002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sankalp Savera posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sankalp Savera:

Shortcuts

Share