14/03/2026
महाराष्ट्र में कल्याण के पास शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है. इस घटना में 4 कोच C1, C3, C4 और C7 की खिड़कियां टूटने की बात सामने आई. राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई, लेकिन ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में डर और हड़कंप फैल गया. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय आरोपी कबाड़ी सनी कांबले को हिरासत में ले लिया. पत्थरबाजी के बाद शख्स बाकयदा वीडियो बनाता नजर आया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.