PCR news

PCR news हिमाचल प्रदेश की ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।और साथ में समाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों के लिए सम्पर्क करें।

05/09/2026
फतेहपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर के प्रांगण में शिक्षा संवाद ...
05/09/2026

फतेहपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर के प्रांगण में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, अध्यापक-अध्यापिकाओं, विद्यार्थियों, समाज के प्रतिनिधियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनी धीमान तथा SMC प्रधान रविंदर पराशर की मौजूदगी में आयोजित शिक्षा संवाद के दौरान शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न प्रावधानों तथा शिक्षण संस्थानों में सकारात्मक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों के साथ विचार-विमर्श किया गया।
वहीं, कक्षा पहली से आठवीं तक की FA परीक्षाओं तथा कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की गृह परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों के उपलब्धि स्तर को अभिभावकों के समक्ष रखा गया। इस दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों की संयुक्त भूमिका पर भी जोर दिया गया।
शिक्षा संवाद में नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा नशे के खिलाफ उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए एंटी-ड्रग मैराथन, फिट इंडिया मूवमेंट सहित विभिन्न जागरूकता एवं फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता राजकुमार, वरिष्ठ अध्यापक बलवीर सिंह ठाकुर, नीरज शर्मा, अभिषेक चौधरी सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।
शिक्षा संवाद का मुख्य उद्देश्य विद्यालय, अभिभावकों और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुनिश्चित करना रहा।

जवाली -- ड्यूटी के दौरान बाइक स्किड होने से पशुचिकित्सक विशाल कुमार की दर्दनाक मौ #तपरिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
05/09/2026

जवाली -- ड्यूटी के दौरान बाइक स्किड होने से पशुचिकित्सक विशाल कुमार की दर्दनाक मौ #त

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

05/09/2026

जवाली- ड्यूटी के दौरान बाइक स्किड होने से पशुचिकित्सक विशाल कुमार की दर्दनाक मौ #त

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दुखद खबर
05/09/2026

दुखद खबर

हजारों श्रद्धालुओं ने यहां से किये दर्शन कैलाश पर्वत से भोलेनाथ के
05/09/2026

हजारों श्रद्धालुओं ने यहां से किये दर्शन कैलाश पर्वत से भोलेनाथ के

जन्माष्टमी के नौण पर श्री मणिमहेश यात्रा को जाते श्रद्धालु
04/09/2026

जन्माष्टमी के नौण पर श्री मणिमहेश यात्रा को जाते श्रद्धालु

04/09/2026

जन्माष्टमी पर श्री मणिमहेश शिवकुंड व गौरी कुंड मे स्नान करते श्रद्धालु

04/09/2026

जन्माष्टमी पर श्री मणिमहेश शिवकुंड मे स्नान करते श्रद्धालु

03/09/2026

मणिमहेश यात्रा पर दोनाली स्थान पर गुजरता श्रद्धालुओं का हजूम

Address

Jawali
Jawali
KANGRA

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PCR news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share