Jhajjar & Beri News

Jhajjar & Beri News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jhajjar & Beri News, Social Media Agency, Jhajjar.
(1)

झज्जर व बेरी क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर, सामाजिक मुद्दे, जनसमस्याएँ, प्रशासनिक गतिविधियाँ एवं जनहित से जुड़ी जानकारी आप तक पहुँचाने का प्रयास।
निष्पक्ष, निडर व सच्ची पत्रकारिता।
स्थानीय खबरें, ज़मीनी सच्चाई, जनसमस्याएँ व सामाजिक सरोकार—बिना किसी दबाव के।

🚨 शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या...😭😭😭उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर एवं यूट्यूबर अंकित बालिय...
26/08/2026

🚨 शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या...😭😭😭
उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर एवं यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में 18 राउंड फायर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
अंकित बालियान ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ गाने से काफी चर्चित हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
🕯️ अंकित बालियान के निधन पर संगीत जगत में शोक की लहर।
#अंकितबालियान #हरियाणवीसिंगर #झज्जर

26/08/2026

यूपी के शामली मे हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, 18 रांउड फायर हुए। 'भरी कोर्ट में गोली मारेगें' गाने से फेमस हुए थे।

🚨 झज्जर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा।झज्जर के सिलानी ड्रेन नंबर-8 में मिले अज्ञात महिला के शव के मामले में ...
26/08/2026

🚨 झज्जर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा।
झज्जर के सिलानी ड्रेन नंबर-8 में मिले अज्ञात महिला के शव के मामले में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका राजस्थान निवासी थी। जांच के दौरान तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी संदीप को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने आपसी विवाद के बाद अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव को झज्जर ड्रेन में फेंक दिया था। आरोपी को अदालत से 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
#झज्जर #झज्जरपुलिस

🚨 नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 105 भारतीय लापता..😭😭😭😭नेपाल के भोटे कोशी नदी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ के बाद बड़ी संख्य...
26/08/2026

🚨 नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 105 भारतीय लापता..😭😭😭😭
नेपाल के भोटे कोशी नदी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में पर्यटकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अपडेट के अनुसार प्रभावित क्षेत्र में 384 यात्री लापता बताए गए हैं, जिनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं।
वहीं, बाढ़ के खतरे को देखते हुए बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अगले कुछ घंटों और पूरी रात सतर्क रहने, अफवाहों से बचने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।
#नेपालबाढ़ #नेपाल #बिहारअलर्ट #झज्जर

📰 रजिस्ट्री कराने से पहले जानिए किस प्रकार की रजिस्ट्री आपके लिए सही है...👇👇👇हरियाणा में संपत्ति की रजिस्ट्री केवल सेल ड...
26/08/2026

📰 रजिस्ट्री कराने से पहले जानिए किस प्रकार की रजिस्ट्री आपके लिए सही है...👇👇👇
हरियाणा में संपत्ति की रजिस्ट्री केवल सेल डीड तक सीमित नहीं है। जरूरत और उद्देश्य के अनुसार गिफ्ट डीड, हक त्याग डीड, बंटवारा डीड, एक्सचेंज डीड, मॉर्गेज डीड और लीज डीड जैसी विभिन्न प्रकार की रजिस्ट्रियां की जाती हैं। प्रत्येक रजिस्ट्री का कानूनी महत्व और उपयोग अलग-अलग होता है। इसलिए किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने या रजिस्ट्री कराने से पहले उसकी पूरी जानकारी और कानूनी सलाह लेना बेहद आवश्यक है।

झज्जर जिले मे विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से होगा परिवार पहचान पत्र का वेरिफिकेशन।जिला उपायुक्त श्रीमती वर्षा खांगवाल ने...
26/08/2026

झज्जर जिले मे विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से होगा परिवार पहचान पत्र का वेरिफिकेशन।
जिला उपायुक्त श्रीमती वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम सभाओं के माध्यम से परिवार पहचान पत्र से संबंधित विभिन्न वेरिफिकेशन कार्य किए जाएंगे।
🔹 एएवाई परिवारों की वेरिफिकेशन
🔹 ₹1.80 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की आय वेरिफिकेशन
🔹 कच्ची छत की फिजिकल वेरिफिकेशन
🔹 परिवार पहचान पत्र में सदस्यों के व्यवसाय की वेरिफिकेशन
डीसी ने निर्देश दिए कि सभी वेरिफिकेशन एवं डाटा अपडेट का कार्य जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सही डाटा अपडेट होने से पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

🚨 दिल्ली पुलिस भर्ती 2025: फिजिकल टेस्ट स्थगित...👇👇👇👇दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के तहत होने वाला Physical Endura...
26/08/2026

🚨 दिल्ली पुलिस भर्ती 2025: फिजिकल टेस्ट स्थगित...👇👇👇👇
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के तहत होने वाला Physical Endurance & Measurement Test (PE&MT) मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण स्थगित कर दिया गया है। 27 और 28 अगस्त 2026 को निर्धारित टेस्ट अब इन तारीखों पर नहीं होंगे।
नई तारीखों की सूचना बाद में जारी की जाएगी। अभ्यर्थी अपडेट के लिए delhipolice.gov.in/recruitments नियमित रूप से चेक करते रहें।
#सरकारीनौकरी #पुलिसभर्ती #झज्जर

26/08/2026

झज्जर महिला ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।
प्रेस कांफ्रेंस मे डीसीपी झज्जर धारणा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर झज्जर पुलिस ने सिलानी ड्रेन नंबर-8 में मिले अज्ञात महिला के शव के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। मृतका की पहचान सुशीला के रूप में हुई तथा आरोपी उसका लिव इन पार्टनर ही हैं जिसको राजस्थान से गिरफ्तार कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

🚛 एनसीआर क्षेत्र के वाहन मालिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचनासरकार की ओर से एनसीआर क्षेत्र में पुराने BS-III और BS-IV ट्रक/बस...
26/08/2026

🚛 एनसीआर क्षेत्र के वाहन मालिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
सरकार की ओर से एनसीआर क्षेत्र में पुराने BS-III और BS-IV ट्रक/बसों को बदलने के लिए परिवर्तन (PARIVARTAN) योजना की जानकारी साझा की गई है। योजना के तहत पात्र वाहन मालिकों को टैक्स में छूट, रजिस्ट्रेशन शुल्क में राहत, ब्याज सबवेंशन व अन्य प्रोत्साहन का लाभ मिल सकता है।
📌 BS-III और उससे पुराने वाहनों की अधिकृत स्क्रैपिंग जरूरी बताई गई है। वहीं BS-IV वाहनों को स्क्रैप करने अथवा NCR से बाहर गैर-NCAP शहरों में बेचने का विकल्प बताया गया है।
#झज्जर #वाहनस्क्रैपिंग

शाम को हुई हल्की बारिश के बाद आज सुबह 7 बजे हरियाणा के सबसे बड़े झज्जर बस स्टैंड का नजारा...👇👇👇
26/08/2026

शाम को हुई हल्की बारिश के बाद आज सुबह 7 बजे हरियाणा के सबसे बड़े झज्जर बस स्टैंड का नजारा...👇👇👇

Address

Jhajjar
124103

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jhajjar & Beri News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jhajjar & Beri News:

Shortcuts

Share