07/08/2021
Yamuna River Flood जालौन में बाढ़ से आफत में जीवन, यमुना का रौद्र रूप लगातार देखने को मिल रहा है P2
जालौन में यमुना का रौद्र रूप लगातार देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को यमुना नदी का पानी जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर भी पहुंच गया है। जो सड़क के डेढ़ मीटर ऊपर बह रहा है। राजमार्ग पर पानी आ जाने से जालौन-औरैया मार्ग को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया। कुठौंद पुलिस ने इस मार्ग पर बैरीकेट्स लगा दिये है, जिससे कोई भी वाहन आगे न जा सके।
बता दें कि मध्य प्रदेश की सिंध नदी और राजस्थान के कोटा बैराज से चंबल में छोड़े गए पानी के कारण यमुना नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है यह पानी अपने 25 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ता जा रहा है जिसका नतीजा यह हुआ कि यमुना नदी का पानी जालौन औरैया स्टेट हाईवे पर भी पहुंच गया है जिससे नैनापुर से लेकर शंकरपुर तक है पूरा हाईवे पानी में डूब गया है जिस कारण प्रशासन ने इलाके के लोगों को उस क्षेत्र में जाने से मना किया है वहीं औरैया जालौन स्टेट हाईवे पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है प्रशासन ने कुठौंद पर बैरिकेट्स लगवा दिए हैं जिससे कोई भी वाहन आगे ना जा सके वहीं नैना पुर में यमुना का पानी आसानी से एक मंजिल तक की मकान डूब गए हैं इस नजारे को देखने के लिए आसपास के लोग पहुंच रहे हैं लेकिन प्रशासनिक अधिकारी उन्हें यहां वहां जाने से मना कर रहे हैं जिससे कोई भी हादसा ना हो सके
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Please Like and Subscribe and Click the Bell Icon to Get New Video Updates
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
About Channel:
खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर -सुनो जिंदगी, फेक इट इंडिया, फेक बोले कौआ काटे, मूवी रिव्यू, विचित्र किंतु सत्य- हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं।
Apart from the news, you can also watch interesting videos on many issues. Some of our regular video features - Sun Life, Fake It India, Fake Bole Kauwa Kate, Movie Review, Bizarre but Truth can also be seen on our YouTube
Subscribe to the 'News TV 9' channel here:
https://youtube.com/c/newstv9
Social Media Links
Facebook:
https://www.facebook.com/NEWSTV9INDIA/
Instagram
https://instagram.com/newstv9india
Twitter
https://twitter.com/NEWSTV9INDIA?s=09
उरई के कालपी, रामपुरा और कुठौंद क्षेत्र में यमुना व सिंध नदियों का पानी लगातार तेजी से बढ़ना जारी है। हालात बिगड़े को सेना बुला ली गई, गुरुवार देर रात सेना ने रामपुरा क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया। सैकड़ों लोग बाढ़ में फंसे हैं जिनको निकाला जाना है। कुठौंद-औरैया हाईवे पर नदी जैसा आलम हो गया है, सड़क पर नावें चल रही हैं।
गुरुवार रात पानी का बहाव तेज होने और अंधेरे के कारण एनडीआरएफ और सेना को रेस्क्यू आपरेशन में दिक्कत हुई। शुक्रवार सुबह से ही सेना ने मोर्चा संभाल लिया और सबसे ज्यादा प्रभावित गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। सेना ने अपनी टीमों को कुसरेपुरा, मुल्लेकापुरा, निनावली, मोहब्बतपुरा, बिहौड़, किशनपुरा आदि गांव से ग्रामीणों को रेस्क्यू कर निकालने के लिए भेजा है। सेना के जवान अपनी बोटों से पानी के सैलाब को चीरते हुए प्रभावित गांव में पहुंच गए हैं और वहां से लोगों को लाने का काम शुरू कर दिया गया। मौके पर एसडीएम सालिकराम और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। रेस्क्यू किए जा रहे ग्रामीणों को रामपुरा स्थित राजा चित्तरसिंह बालिका विद्यालय में ठहराया जायेगा।
इधर औरैया-कुठौंद हाइवे पर बाढ़ का पानी आने से कुठौंद पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है, जबकि कालपी में आधा दर्जन मोहल्लों में पानी आ जाने के बाद वहां पर नावें भेजकर प्रशासन ने लोगों को निकालना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने घरों का सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ घर खाली करने शुरू कर दिए हैं।