05/09/2026
🏏 ग्रीन पार्क गौरव कप के लिए हार्दिक शुभकामनाएं
झांसी वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से ग्रीन पार्क गौरव कप के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
6 सितंबर को ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में होने वाले इस सद्भावना क्रिकेट मैच में सांसद XI और कानपुर XI की टीमें आमने-सामने होंगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान और तेज गेंदबाज अंकित राजपूत के नेतृत्व में होने वाला यह मुकाबला खेल भावना, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देगा।
ग्रीन पार्क की गौरवशाली क्रिकेट विरासत को आगे बढ़ाने वाली इस पहल की सफलता एवं सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन के लिए झांसी वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से ढेरों शुभकामनाएं।
खेल से जुड़े, खेल को बढ़ावा दें।
जय हिंद! 🇮🇳🏏