INDIA TALK

INDIA TALK इंडिया टॉक यूट्यूब चैनल पर स्वागत है। यहां आपको मिलेगी देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें।

09/07/2024

आरक्षण पर मचा बवाल, सरकार पर उठे सवाल।

03/07/2024

राहुल गांधी ने किया हिंदुओं का अपमान! भड़की जनता, बोली मांगें माफी।

29/02/2024

झांसी पहुंचे यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा–कांग्रेस पर साधा निशाना

26/02/2024
26/02/2024

धर्म नगरी ओरछा में होगा 11 हजार कन्याओं का पूजन एवं विशाल भंडारा

22/07/2023

इन दिनों कराची की सीमा हैदर और भारत के सचिन सिंह की लव स्टोरी ने पूरे देश में बवाल मचा दिया है। चाय की दुकान से लेकर ऑफिस की कैंटीन तक हर जगह एक ही मामले की चर्चा हो रही है। लोग दूर-दूर से सीमा को देखने के लिए नोएडा आ रहे हैं। सचिन से शादी करते ही सीमा ने हिंदू धर्म अपना लिया है। वह बाकी महिलाओं की तरह बिंदी और सिंदूर लगाने लगी है। उसने अपने चारों बच्चों के भी हिंदू नाम रख दिए हैं। पाकिस्तान से सीमा को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उसका शौहर उसे तलाक देने के लिए तैयार नहीं है। इन सबके बीच बार-बार यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या सीमा हैदर और सचिन का प्यार सच्चा है या फिर कोई गहरी साजिश है। आइए जानते हैं झांसी की जनता से क्या कुछ कहना है उनका सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी को लेकर।

20/07/2023
19/07/2023

hi

झाँसी के टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के सुजवाह गांव में झाड़ियों के पीछे तेंदुआ और उसके बच्चे देखे गए हैं। जिसकी सूचना गांव के एक लड़के ने डायल 112 पर दी लड़के ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के पास झड़ियो में एक मादा तेंदुआ और उसके बच्चे है लड़के ने पुलिस को एक वीडियो भी दिखाते हुए मदद की मांगी थी। इस वीडियो में तेंदुआ जैसा जानवर अपने बच्चों के साथ दिख रहा है लेकिन जब तक पुलिस और वन विभाग की टीम गांव में पहुंची तब तक तेंदुआ और उसके बच्चे वहां से कही और जा चुके थे एहितयात के तौर पर गांव में मुनादी करा कर निगरानी के लिए पुलिस और वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। फिलहाल तेंदुआ दिखाई देने के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

18/07/2023

झाँसी। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने प्रदेश को 1573 नई एएनएम की सौगात दी है। जिसके चलते झांसी जनपद में 36 नई एएनएम की नियुक्ति की गई है। जिससे स्वास्थ सेवाओं में सुधार की उम्मीद जागी है। चयनित सभी एएनएम को सीएमओ कार्यालय में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। सभी ने घर-घर तक सरकार की योजनाओं और नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। इसके साथ ही कहा कि उनके सार्थक प्रयासों से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही जन स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। इस दौरान सीएमओ सुधाकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अब हमारे जनपद में 336 आशाएँ हो गई हैं। अब हमारे जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की कमियों में सुधार आएगा।

18/07/2023

झांसी। ओरछा से झाँसी के लिए जा रहे ऑटो की झाँसी के भगवंतपुरा के पास लोडिंग गाड़ी से जबरदस्त भिड़ंत हो गई इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार 6 अन्य लोग घायल हुए हैं उनको झाँसी के मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है जहां उनकी हलात गंभीर बनी हुई पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है इस एक्सीडेंट में मारी गयी मृतिका रीना रायकवार झाँसी कलेक्ट्रेट में कर्मचारी थी वह आज सुबह ऑटो से ड्यूटी जा रही थी। ऑटो में उसके अलावा 6 अन्य लोग भी सवार थे। रास्ते में भगवंतपुरा के पास सामने से तेज गति में आ रहे एक लोडिंग गाड़ी ने ऑटो को टक्कर मार दी जिस से यह एक्सीडेंट हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया वहीं मृत महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Address

Jhansi
Jhansi
284003

Telephone

+918127333598

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when INDIA TALK posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to INDIA TALK:

Share