Samwad Bundelkhand

Samwad Bundelkhand This is the official page for Samwad Bundelkhand digital news website.This page is to keep
(1)

10/09/2026

छोटी उम्र में बड़ा मुकाम, राघव राय की कड़ी मेहनत देखकर बच्चे उत्साहित, स्वाद के साथ स्वस्थ रहने का मंत्र
झांसी, जीडी गोयनका स्कूल के कक्षा 2 के बच्चों ने कोटखेरा स्थित श्री बैकुंठ गौशाला का भ्रमण किया, इस दौरान उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला, इस गौशाला का संचालन राघव राय करते हैं राघव राय ने बच्चों को बताया कि कैसे उन्होंने गाय की देखभाल की आम जनता तक शुद्ध दूध दही बाकी कैसे पहुंचता है,

10/09/2026

कौन है बीजेपी का गद्दार, कब होगा एक्शन, ननि चुनाव में क्रॉस वोटिंग से हुई हार, क्या 2027 में दिक्कत
झांसी, नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में बीजेपी को नुकसान हुआ, 45 सभासद होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों में असंतोष होने की वजह से आम सहमति नहीं बन पाई मतदान हुआ, इसके बाद नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव चौथी बार संपन्न हुआ, जिसमें विपक्ष के महेश गौतम को 11, नीता यादव को 10 राखी सिंह को 6 मत, राजकुमारी को 9 मत, रितिका को 9 मत, राम जी को 9 मत, सुनील नेनवानी को 9 मत प्राप्त हुए कुल 63 डाले गए,

09/09/2026

मानिक चौक में आधी रात को हो गया खेल, बुलडोजर के डर से अवैध दुकानदारों में हड़कंप, खुद लगा दी सील, कीमती जमीन का फर्जीबाड़ा
झांसी, कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिक चौक में पंचमुखी महादेव मंदिर की जमीन पर गलत तरीके से खरीद बिक्री की गई 26 दुकानें बनाई गई जानकारी मिलने पर जेडीए की टीम के द्वारा सील की कार्रवाई की गई लेकिन दुकानदारों ने सील तोड़ दी थी अब बुलडोजर के डर से दुकानदारों ने खुद सील दोबारा लगा दी है जिससे सभी लोगों ने राहत की सांस ली है,

08/09/2026

देव प्रसाद राजपूत ने की थी छेड़खानी, 3 साल की मासूम बिटिया से गंदी हरकत, वारन्ट के बाद हुई गिरफ्तारी
झांसी, बड़ागांव थाना क्षेत्र के लिधौरा में रहने वाले 70 वर्षीय देव प्रसाद राजपूत ने 3 साल पहले 10 अगस्त सन 2023 को पड़ोस में रहने वाली 3 साल की मासूम बिटिया को लालच दिया, अबोध बच्ची को लेकर अपने घर आ गया, उसके साथ छेड़खानी की, बच्ची की मां उसे खोजते खोजते देव प्रसाद राजपूत के घर पहुंची तो देखा बच्ची बगैर कपड़ों के घर से बाहर आ रही थी, इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई, मुकदमा दर्ज हुआ, देव प्रसाद राजपूत को दोषी पाते हुए कोर्ट की तरफ से सजा 5 साल की सजा और अर्थ दण्ड सुनाया गया है,
अभियोजन की ओर से विजय सिंह कुशवाहा शासकीय अधिवक्ता फौजदारी जिला न्यायालय ने पैरवी की, जिसके बाद न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट मोहम्मद नेयाज अहमद अंसारी के द्वारा खुली कोर्ट में सज़ा सुनाई गई,

08/09/2026

बहुत तेज चल रहा है बरुआसागर झरना, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात, 319 साल पहले हुआ जल संचय के लिए निर्माण
झांसी, बरूआ सागर इलाके में बना स्वर्ग आश्रम झरना हजारों लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है, साल में भारी बारिश के दौरान झरने पर सफेद चादर समान पानी आ जाता है, जिसे देखने के लिए हजारों लोग वहां पहुंच रहे हैं, झरने का मुख्य स्रोत कोई नदी नहीं है, यहां बारिश का पानी मध्य प्रदेश के रास्ते से पहुंच जाता है, इस स्थान का निर्माण 300 साल पहले राजा उदित ने कराया था 1705 में इसका निर्माण शुरू हुआ था बाद में यह निर्माण पूरा हुआ लोकार्पण हुआ

07/09/2026

मंदिर की कीमती ज़मीन का बन्दरबांट, प्रशासनिक टीम से अभद्रता की कोशिश, पुलिस के आते ही भागे बदतमीज
झाँसी, मानिक चौक के पंचमुखी महादेव मंदिर पर प्रशासनिक टीम पहुंची, निरीक्षण के दौरान दुकानदारों ने टीम के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का प्रयास किया, जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, भाजपा नेता अमर सिद्ध मौके पर पहुंचे, अधिकारियों के साथ बातचीत की, जिसमें सामने आया कि मंदिर की 6000 स्क्वायर फीट जमीन का बंदरबाँट हुआ है, मामले की जांच होनी चाहिए और झांसी विकास प्राधिकरण की तरफ से जो ध्वस्तीकरण का आदेश है उस पर पालन होना चाहिए,

07/09/2026

विधायक जवाहर राजपूत ने बढ़ाया हौसला, दही मटकी विजेता को दिया 1 लाख इनाम, टोड़ी फतेहपुर जीता
संवाददाता अजय शुक्ल अज्जू
मोठ झाँसी शीतला माता मंदिर प्रांगण में जन्माष्टमी पर्व को लेकर दही मटकी प्रतियोगिता एवं भजन संध्या एवं विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में भारी भीड़ रही मुख्य अतिथि झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा के द्वारा मटकी तोड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि इस शानदार कार्यक्रम के लिए क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत बधाई के पात्र हैं उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का कार्य करते हैं दही मटकी प्रतियोगिता में युवाओं की भागीदारी सराहनीय है ऐसे आयोजनों से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है कार्यक्रम की अध्यक्षता वावन जी महाराज पीठाधीश्वर अयोध्या धाम श्री श्री 1008 वैदेही वल्लभ शरण जी महाराज ने की कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जमुना प्रसाद कुशवाहा विधायक बबीना राजीव सिंहपारीछा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह गौर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे कार्यक्रम का सफल संचालन अजय शुक्ल अज्जू ने किया क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने आए हुए सभी अतिथियों एवं कलाकारों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया

07/09/2026

नहीं मांगी गई विकास गुप्ता की फिरौती, अपहरणकर्ता विनय यादव व रवि यादव गिरफ्तार, क्या सिपाही की है कार
झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में विकास कुमार नाम की युवक को रविवार की देर रात अगवा कर लिया गया था, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार को नंबर के आधार पर ट्रेस किया, इसके बाद विनय यादव और रवि यादव गिरफ्तार कर लिया गया, UP 32 LU 3798 कार बरामद की गई, साथ ही अगवा किए गए विकास कुमार को सकुशल बरामद कर लिया गया, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है,

06/09/2026

करोड़ों की ऑपरेशन फ्री, समाज में छिपे गरीब मासूमों की लौटी हंसी, पूनम शर्मा एंड टीम की मेहनत लाई खुशी
झांसी, मेडिकल कॉलेज में 29 अगस्त से 6 सितंबर के बीच ऑपरेशन कराए गए, वीरांगना फाउंडेशन ऑपरेशन स्माइल इंडिया के बैनर तले मेडिकल कॉलेज में निशुल्क ऑपरेशन शिविर मैं करीब 180 बच्चों का परीक्षण किया गया, जिसमें जन्मजात तालु हॉट कटे फटे संबंधित ऑपरेशन कराए गए, रविवार को सभी को हंसी खुशी के साथ विदा किया गया, सांसद अनुराग शर्मा और उनकी धर्मपत्नी पूनम शर्मा की देखरेख में बहुत बड़ा आयोजन सफलता से पूरा हो पाया पूरी टीम को स्मृति चिन्ह देकर सुनहरे पलों को यादगार बनाया गया,

06/09/2026

बर्बाद बरुआसागर का जिम्मेदार कौन, मच्छरों से जनता परेशान, वोट देकर रो रहे मतदाता, आखिर किसका हो रहा विकास
झांसी, बरुआसागर इलाके में हालात बद से बदतर हो चुके हैं, सड़क पर पानी भरा हुआ है, गंदे पानी की वजह से मच्छर परेशान कर रहे हैं, जनता टेंशन में है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है, जगह-जगह जल भराव हो रहा है

Address

2082 Near Shivam Colour Lab Civil Lines
Jhansi
284001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samwad Bundelkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Samwad Bundelkhand:

Shortcuts

Share