Raghubir Sharma

Raghubir Sharma Senior Journalist jagran

चमक उठी सन सत्तावन में , वह तलवार पुरानी थी ,खूब लड़ी मरदानी, वो तो झांसी वाली रानी थी"। मातृभूमि की सुरक्षा  को प्राण न...
19/11/2025

चमक उठी सन सत्तावन में , वह तलवार पुरानी थी ,खूब लड़ी मरदानी, वो तो झांसी वाली रानी थी"। मातृभूमि की सुरक्षा को प्राण न्योछावर करने वाली महान वीरांगना, पराक्रम की मूर्ति #रानी_लक्ष्मीबाई की जयंती पर में हुए कार्यक्रम।


#रानीलक्ष्मीबाईजयंती #रानींलक्ष्मीबाईजयंती #रानीलक्ष्मी_बाई #रानीलक्ष्मीबाईजी

भव्यता के साथ मनाया गया महारानी लक्ष्मीबाई जन्मोत्वसआज 19 नवम्बर को दैनिक जागरण के निर्देशन में वीरांगना महारानी लक्ष्मी...
19/11/2025

भव्यता के साथ मनाया गया महारानी लक्ष्मीबाई जन्मोत्वस
आज 19 नवम्बर को दैनिक जागरण के निर्देशन में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई झाँसी की जयंती एवं दीपाजंलि कार्यक्रम भव्यता एवं हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विधायक रवि शर्मा, हरगोविंद कुशवाहा, रविश त्रिपाठी आदि शामिल हुए बीकेडी में हुए कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. एसके राय , शुभारंभ विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, दैनिक जागरण के निदेशक अपूर्व गुप्त, महाप्रबन्धक प्रशांत सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक मनोहर लाल, प्रदीप सरावगी, प्रियंका साहू, उपसभापति नगर निगम, विवेक बाजपेई, मुकेश मिश्रा, संदीप सरावगी आदि गणमान्य अतिथियों ने वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई के जीवन संघर्ष पर विचार व्यक्त किए तत्पश्चात महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रानी के जीवन पर आधारित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया गया और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ। 👸 👑 👑⚔️🚩

ललितपुर के युवक ने बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की छात्रा को गोली मारी, फिर दी जान         बुन्देलखण्ड विश्विद्यालय के गेट ...
09/11/2025

ललितपुर के युवक ने बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की छात्रा को गोली मारी, फिर दी जान

बुन्देलखण्ड विश्विद्यालय के गेट बाहर रविवार दिन में एक युवक ने पहले युवती के सीने में गोली मार दी और उसके बाद उसी तमंचे से खुद की कनपटी पर गोली मार ली।
ललितपुर जिले के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी कृतिका चौबे बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में एमबीए की छात्रा है। वह विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में ही रहती है। ललितपुर के तालाब पुरा निवासी मनीष साहू और कृतिका दोनों विश्वविद्यालय के बाहर एक दुकान पर थे। दोनों में झगड़ा होने लगा। मनीष ने अपने बैग से तमंचा निकाला और कृतिका के सीने में गोली मार दी। इसके बाद उसने इस तमंचे से अपने कनपटी पर गोली मार ली। इससे मनीष की मौके पर मौत हो गई। कृतिका को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेज दिया ।

          उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ( यूपी बोर्ड) ने हाइस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया ...
05/11/2025


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ( यूपी बोर्ड) ने हाइस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी । इस बीच परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों से सुविधाओं की सूची मांगी गई है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्वकप फाइनल में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बनीं चैंम्पियन।  बधाई! 🇮🇳🏆
02/11/2025

भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्वकप फाइनल में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बनीं चैंम्पियन। बधाई! 🇮🇳🏆

सम्पूर्ण समाधान दिवस 3 को        झाँसी सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस 3 को होगाप्रदेश में  1 नवम्बर  (शनिवार) व 2 नव...
01/11/2025

सम्पूर्ण समाधान दिवस 3 को

झाँसी सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस 3 को होगा
प्रदेश में 1 नवम्बर (शनिवार) व 2 नवम्बर (रविवार) को आयोजित पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के दृष्टिगत नवम्बर माह के प्रथम शनिवार 1 नवम्बर को आयोजित होने वाले "सम्पूर्ण समाधान दिवस" का आयोजन जनपद की समस्त तहसीलों में 3 नवम्बर को किया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 3 नवम्बर 2025 को तहसील मोठ में होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस अब तहसील सदर झांसी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

रंगोली में उकेरे गए सरदार पटेल के चित्र को देखती झाँसी की प्रभारी मन्त्री । साथ में हैं डीएम व अन्य।
31/10/2025

रंगोली में उकेरे गए सरदार पटेल के चित्र को देखती झाँसी की प्रभारी मन्त्री । साथ में हैं डीएम व अन्य।

बोली प्रभारी मन्त्री/महिला कल्याण, बाल विकास व पुष्टाहार विभाग मन्त्री बेबी रानी मौर्य 0 जनपद में अतिवृष्टि के कारण फसल ...
31/10/2025

बोली प्रभारी मन्त्री/महिला कल्याण, बाल विकास व पुष्टाहार विभाग मन्त्री बेबी रानी मौर्य
0 जनपद में अतिवृष्टि के कारण फसल क्षति का सर्वे के साथ-साथ किसानों को राहत राशि वितरण की जाए
0 जनपद में बारिश के कारण समस्त ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र की सड़कों को प्राथमिकता से गड्ढा मुक्त किया जाए।
0 प्रधानमन्त्री/मुख्यमन्त्री आवास के लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें।
0 जिला स्तरीय अधिकारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों से साझा करें।
0 जिलाधिकारी ने धान की फसल की क्षति हेतु 32 टीमों को सर्वे कार्य में लगाया गया है, ताकि जल्द से जल्द सर्वे कराया जा सके।

मायावती बोलीं- नसीमुद्दीन बनना चाहते थे शमशुद्दीन, क्षत्रपों को दी नसीहत       बसपा मुखिया ने पार्टी से बाहर करने के बाद...
31/10/2025

मायावती बोलीं- नसीमुद्दीन बनना चाहते थे शमशुद्दीन, क्षत्रपों को दी नसीहत


बसपा मुखिया ने पार्टी से बाहर करने के बाद शमशुद्दीन पर किया सार्वजनिक हमला

झाँसी : दलित, मुस्लिम और ओबीसी को

जोड़कर नई सोशल एंजिनियरिंग कर रही बहुजन समाज पार्टी ने पार्टी के उन क्षत्रपों को भी नसीहत दी है, जिन्होंने बसपा के नाम पर अपना सियासी प्रभाव बना लिया। हाल ही में मुस्लिम भाईचारा कमिटि की बैठक में मायावती ने एक साथ कई निशाने साधे।

उन्होंने मुस्लिम समाज को जोडने का मन्त्र दिया तो झाँसी के कद्दावर नेता शमशुद्दीन का नाम लेकर क्षत्रपों पर तीखा प्रहार किया।

मायावती ने कहा कि शमशुद्दीन विरोधी पार्टियों के घिनौने हथकण्डों में फँसकर नसीमुद्दीन की राह पर चल पड़े थे।

बसपा में क्षत्रपों का हर कार्यकाल में प्रभाव रहा है। हालाँकि बसपा मुखिया ने अपने कैडर को साथ रखने के लिए पार्टी व सरकार में बनने वाले क्षत्रपों को बाहर का रास्ता दिखाने में देरी नहीं की। ताजा मामला शमशुद्दीन राइन का है। चर्चा है कि उन्होंने अपने काम की दम पर पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठन को अपनी जेब में रख लिया था। काफी शिकायतें हुई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। झाँसी के शमशुद्दीन राइन अब बाँदा के नसीमुद्दीन सिद्दीकी की तरह बसपा से बाहर कर दिए गए हैं। बसपा मुखिया के निर्देश पर बसपा संगठन में पश्चिम उत्तर प्रदेश में खासी पकड़ रखने वाले प्रभारी शमशुद्दीन राईन की संगठन में पुरानी फाइल खोली जा रही हैं। अभी तक आयर्थी शिकायतों को अब सार्वजनिक किया जा रहा है। इसकी शुरूआत स्वयं बसपा मुखिया व पूर्व मुख्यमन्त्री मायावती ने बीते दिनों हुई मुस्लिम भाइचारा की प्रदेश स्तरीय बैठक में

की है। दरअसल, झाँसी से मुस्लिम भाइचारा के जिला समन्वयक के तौर पर कार्य करने वाले शमशुद्दीन राइन ने मुस्लिम समाज को ही अपना आधार बना लिया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा को पश्चिम नतीजा, शमशुद्दीन राइन का प्रभाव लगातार बढ़ता गया। पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ चुनाव के समय शमशुद्दीन राइन को बुन्देलखण्ड व कानपुर क्षेत्र में भी लाया गया। बसपा ने मुस्लिम समाज को जोड़ने के लिए उनके प्रभाव का

शमसुद्दीन राहन उत्तर प्रदेश में काफी सफलता मिली।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समाज मॅबनाया था खासा प्रभाव, बसपा में बन गए थे बड़े सिपहसालार

उपयोग किया। जानकार बताते हैं कि धीरे-धीरे शमशुद्दीन राइन ने बसपा के अन्दर अपना गुट बनाना शुरू कर दिया और कौग्रेस व सपा की तरह वह क्षत्रप बनकर उभरने लगे। उनके खिलाफ रुपए देकर टिकट बॉटने का आरोप लगा और स्टिंग ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन वह नेतृत्व के विश्वासपात्र बने रहे। प्रभाव बढ़ने के बाद वह संगठन के लिए संग्रह राशि में भी गड़बड़ी करने लगे। इसकी शिकायते हुईं, लेकिन सुनी नहीं गयी। पिछले दिनों कुछ शिकायतों के साथ साक्ष्य भी बसपा मुखिया को उपलब्ध कराए गए और इसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बसपा मुखिया ने प्रदेश से सभी मण्डलो की भाईचारा कमिटि की बैठक में कहा कि पार्टी में सपा-काँग्रेस जैसी विरोधी पार्टियों के घिनौने हथकण्डों के साथ पार्टी में कुछ स्वार्थी व अवसरवादी लोगों की चुनौती का सामना करना पड़ता है और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी करनी पड़ती है। शमशुद्दीन राईन पार्टी को नुकसान पहुँचाते हुए दूसरे नसीमुद्दीन सिद्दीकी बनना चाह रहे थे।
मुस्लिम समाज को बताया जाएगा बसपा सरकार में उनका रुतबा, अफसरों की बनाई सूची

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा अपनी ताकत बढ़ाने को मुस्लिमों के बीच पकड़ बनाने की कोशिश तेज कर दी है। समाज में यह सन्देश दिया जाएगा कि भाजपा को केवल बसपा ही हरा सकती है। बसपा मुखिया ने साफ कर दिया है कि बीते विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज ने सपा व काँग्रेस का समर्थन किया था, लेकिन भाजपा सरकार को नहीं रोका जा सका। यदि मुस्लिम समाज सीधे बसपा को समर्थन करे, तो फिर भाजपा सरकार को चुनाव में हराया जा सकता है। अब यह सन्देश शहर-शहर व गाँव-गाँव पहुँचाया जाएगा। इसके लिए अब हर विधानसभा क्षेत्र में दो संयोजक, जिसमे एक मुस्लिम व एक दलित वर्ग से बनाया जाएगा। साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में 100-100 मुस्लिम समाज से सदस्य बनाए जाएंगे, जिन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी जाएगी।

30/10/2025

मंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग, उप्र शासन/प्रभारी मंत्री आज झाँसी में
जनपद भ्रमण कार्यक्रम ( 31 अक्टूबर )
महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री उप्र शासन/प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य जी के जनपद झांसी के भ्रमण कार्यक्रम में 31 अक्टूबर 2025 को प्रातः 7 बजे रन फाॅर यूनिटी कार्यक्रम सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रतिमा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, झांसी में प्रतिभाग करेंगी। प्रातः 9ः30 बजे मंत्री जी द्वारा जनपद के संगठन एव जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी। प्रातः 10ः30 बजे मा0 मंत्री जी जनपद झांसी प्रभारी मंत्री के रुप में कानून व्यवस्था एवं विकास प्राथमिकताओं के कार्यो एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगी। अपरान्ह 2 बजे मंत्री द्वारा महिला मोर्चा द्वारा मधुरम पैलेस मऊरानीपुर में आयोजित आत्म निर्भर भारत (महिला सम्मेलन) कार्यक्रम एवं अपरान्ह 03ः30 बजे ग्रामोत्थान मिशन द्वारा ग्राम गढ़वाँ मऊरानीपुर में आयोजित ग्रामीण भारत का आर्थिक सशक्तिकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।

कलेक्ट्रेट नवीन भवन सभागार में जिलाधिकारी  मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए निर्णय 0...
30/10/2025

कलेक्ट्रेट नवीन भवन सभागार में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए निर्णय
0 ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारियाँ भरकर ले जाने वालों पर हो सख्त कार्यवाही
0 प्रत्येक दिवस-प्रत्येक चौराहे पर चलेगा अभियान, बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों पर हो कार्रवाई ।
0 एनएच-24 रिछारिया पेट्रोल पंप के अवैध कट पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर ब्लैक स्पॉट बनाते हुए कार्यवाही किए जाए ।
0 राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खलिहान की भूमि चिन्हित कर स्थायी गौ आश्रय बनाया जाए ताकि गौवंश को संरक्षित किया जा सके।

Address

Jhansi

Telephone

9452417487

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raghubir Sharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Raghubir Sharma:

Share