Shaan e khabar

Shaan e khabar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shaan e khabar, Media/News Company, Jhansi.

Shaan e Khabar एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको 🇮🇳 भारत और 🌍 दुनिया की ताज़ा, सटीक खबरें मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है जनता तक सच, तथ्य और प्रमाण आधारित जानकारी पहुँचाना, ताकि लोग अफवाह और भ्रामक खबरों से दूर रह सकें।
Follow|Like|Share

 : राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल ने भाजपा जॉइन की...
24/04/2026

: राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल ने भाजपा जॉइन की...

Rajasthan Royals के युवा क्रिकेटर Vaibhav Sooryavanshi का मजेदार खुलासा वायरल हो गया है. LSG के खिलाफ मैच के बाद मैच के ...
23/04/2026

Rajasthan Royals के युवा क्रिकेटर Vaibhav Sooryavanshi का मजेदार खुलासा वायरल हो गया है. LSG के खिलाफ मैच के बाद मैच के बाद जब भोजपुरी कमेंटेटर ने उनसे उनके बेखौफ अंदाज पर पूछा कि, "जिस उम्र में बच्चे कार्टून देखते हैं, आप गेंदबाजों की गेंद को कार्टून बना रहे हैं, आपके दिमाग में क्या चलता है?" तो उन्होंने बताया कि मैच से पहले वो अभी भी कार्टून देखते हैं क्योंकि ये उनकी आदत है और इससे वो रिलैक्स रहते हैं.

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है. आज  10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो ...
23/04/2026

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है. आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है.

TVK प्रमुख विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले रोड शो किया, इस दौरान वे समर्थकों का अभिवादन करते नजर आए।
10/04/2026

TVK प्रमुख विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले रोड शो किया, इस दौरान वे समर्थकों का अभिवादन करते नजर आए।

मेगास्टार रजनीकांत ने युवाओं के लिए एक सशक्त संदेश साझा करते हुए उनसे अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने और जीवन में सही...
08/04/2026

मेगास्टार रजनीकांत ने युवाओं के लिए एक सशक्त संदेश साझा करते हुए उनसे अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने और जीवन में सही निर्णय लेने की सलाह दी है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की है।

समय रैना ने 'स्टिल अलाइव' से फिर से यूट्यूब पर वापसी की है। इस शो में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर खुलकर बातचीत तो की ही...
08/04/2026

समय रैना ने 'स्टिल अलाइव' से फिर से यूट्यूब पर वापसी की है। इस शो में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर खुलकर बातचीत तो की ही, लेकिन मुकेश खन्ना पर जमकर भड़ास निकाली। कॉमेडियन समय रैना ने मुकेश खन्ना पर भी चुटकी ली। उन्‍होंने कहा कि शक्तिमान आ गया था यार। शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे? सॉरी शक्‍त‍िमान। शक्‍तिमान कह रहा था, क्‍या असर पड़ेगा इन कंटेंट का बच्‍चों पे, बच्‍चों का क्‍या होगा ऐसे शोज देखकर। मुझे नहीं पता कि आप लोगों में कितने शक्‍त‍िमान देखते थे। उस समय हर अगले महीने न्‍यूज आती थी, कोई बच्‍चा शक्‍त‍िमान देखकर कूद गया। तूने बच्‍चे मारे हैं भाई, तू क्‍या बोल रहा है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने राजपाल यादव के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि 'राजपाल भाई आप 30 साल ...
08/04/2026

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने राजपाल यादव के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि 'राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हों. काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और ये याद रखना के कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो और दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है'.

दुनिया को मिली ‘जीवनदान’ जैसी खबर: शहबाज़ शरीफ़ का दावा- लेबनान समेत हर जगह तत्काल युद्धविराम लागू! मिडिल ईस्ट में भड़क ...
08/04/2026

दुनिया को मिली ‘जीवनदान’ जैसी खबर: शहबाज़ शरीफ़ का दावा- लेबनान समेत हर जगह तत्काल युद्धविराम लागू!
मिडिल ईस्ट में भड़क रही महाविनाश की आग के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पुष्टि की है कि अमेरिका और ईरान, अपने सहयोगियों के साथ, लेबनान सहित सभी मोर्चों पर तत्काल युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं।
ट्रंप की विनाशकारी चेतावनी के बाद, पाकिस्तान की इस मध्यस्थता ने फिलहाल दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने से वापस खींच लिया है? क्या आपको लगता है कि यह बातचीत शांति का पक्का रास्ता साफ कर पाएगी? अपनी राय कमेंट्स में जरूर दें!

🚨AAP का बड़ा फैसला: Raghav Chadha हटे, Ashok Mittal बने राज्यसभा के नए डिप्टी लीडरAam Aadmi Party ने एक अहम राजनीतिक बदल...
02/04/2026

🚨AAP का बड़ा फैसला: Raghav Chadha हटे, Ashok Mittal बने राज्यसभा के नए डिप्टी लीडर

Aam Aadmi Party ने एक अहम राजनीतिक बदलाव करते हुए राज्यसभा में अपने डिप्टी लीडर पद से Raghav Chadha को हटा दिया है। उनकी जगह पंजाब से राज्यसभा सांसद Ashok Mittal को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी की ओर से इस बदलाव के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन इसे संगठनात्मक फेरबदल और नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

🚨तमिलनाडु चुनाव 2026: उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन का बड़ा ऐलान, हर परिवार को ₹8,000 का कूपनतमिलनाडु में आगामी विधानसभा...
01/04/2026

🚨तमिलनाडु चुनाव 2026: उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन का बड़ा ऐलान, हर परिवार को ₹8,000 का कूपन

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी माहौल गर्म हो गया है। इसी बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री Udhayanidhi Stalin ने जनता के लिए एक बड़ा चुनावी ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को राहत देने के लिए सरकार द्वारा घरेलू सामान खरीदने हेतु ₹8,000 का कूपन दिया जाएगा। यह योजना खासतौर पर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों को ध्यान में रखकर लाई जा रही है, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें आर्थिक सहारा मिल सके।

उदयनिधि स्टालिन ने अपने बयान में कहा कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों की जरूरतों को पूरा करना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। यह कूपन राशन, दैनिक उपयोग के सामान और अन्य जरूरी घरेलू वस्तुओं की खरीद में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह ऐलान चुनाव से पहले मतदाताओं को आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। वहीं विपक्षी दलों ने इस योजना को “चुनावी वादा” बताते हुए सवाल उठाए हैं कि क्या इसे लागू किया जा सकेगा या नहीं।

तमिलनाडु की राजनीति में पहले भी इस तरह की जनकल्याण योजनाएं अहम भूमिका निभाती रही हैं, और इस बार भी यह मुद्दा चुनावी बहस का केंद्र बन सकता है।

Oracle Layoffs 2026: भारत में 12,000 तक नौकरियां खतरे में, AI की वजह से बड़ा झटकाअमेरिकी IT कंपनी Oracle Corporation ने ...
01/04/2026

Oracle Layoffs 2026: भारत में 12,000 तक नौकरियां खतरे में, AI की वजह से बड़ा झटका

अमेरिकी IT कंपनी Oracle Corporation ने 2026 में बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू कर दी है, जिससे दुनियाभर में हजारों कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 30,000 नौकरियों पर असर पड़ सकता है, जिनमें लगभग 12,000 कर्मचारी भारत से बताए जा रहे हैं।

कर्मचारियों को अचानक ईमेल के जरिए नौकरी खत्म होने की जानकारी दी गई, जिससे टेक इंडस्ट्री में चिंता बढ़ गई है। कंपनी का कहना है कि वह अब Artificial Intelligence (AI) और data center infrastructure पर ज्यादा फोकस कर रही है, जिसके चलते यह restructuring की जा रही है।

31/03/2026

30 मार्च 2026 को Pune में मौसम ने अचानक करवट ले ली, जब तेज गर्मी के बीच शहर और आसपास के इलाकों में अवकाली बारिश, तेज आंधी और कई जगहों पर ओलावृष्टि देखने को मिली। इस अचानक बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक बाधित होने से जनजीवन प्रभावित हुआ। India Meteorological Department ने पहले ही इस बदलाव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसमें गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव वातावरण में बढ़ी नमी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ, जिससे पूरे महाराष्ट्र में 30मार्च के दौरान अस्थिर मौसम की स्थिति बनी रही।

Address

Jhansi
284001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shaan e khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share