Bundeli Uncut

Bundeli Uncut Bundeli Uncut is an independent digital media platform. All content is based on facts, public interest, and ground reporting.

We do not promote hate, violence, or misinformation.
“Fearless Bundeli Journalism — Raw, Aggressive and Only Ground Reality.”

08/08/2026

झाँसी में साइबर फ्रॉड पर बड़ा पुलिस एक्शन!

क्या झाँसी अब साइबर ठगी के लिए दूसरे जामताड़ा बनने की राह पर था?

कटेरा थाना क्षेत्र के काडौर, खोरयाना और मोरयाना में देर रात 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर छापेमारी की। ड्रोन से निगरानी, 150 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर बसों से झाँसी पुलिस लाइन भेजा गया।

पुलिस कार्रवाई से तीनों गांवों में हड़कंप मच गया। चर्चा है कि जिले में साइबर ठगी का कथित गोरखधंधा बड़े पैमाने पर चल रहा था और कई अन्य गांव भी पुलिस की रडार पर हैं।

बड़ी संख्या में लोगों की हिरासत की खबर के बाद समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव भी पुलिस लाइन पहुँचे।

अब सवाल बड़ा है—क्या साइबर ठगी का नेटवर्क झाँसी में अपनी जड़ें जमा चुका था? पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद आने वाले खुलासों पर सबकी नजर है।





इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर पुलिस को लेकर तल्ख टिप्पणी की है जिससे उत्तर प्रदेश पुलिस की जमकर किरकिरी हुई है। अदालत ने श...
31/07/2026

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर पुलिस को लेकर तल्ख टिप्पणी की है जिससे उत्तर प्रदेश पुलिस की जमकर किरकिरी हुई है। अदालत ने शुक्रवार को एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बन गए हैं।





24/07/2026

प्रधानमंत्री मोदी का आधी रात को Gen Z के नाम संदेश।

पीएम मोदी का बड़ा एलान, कहा 'कैबिनेट बैठक में लेंगे पेपर लीक पर और सख्त फैसले'।

| | ।

20/07/2026

CJP प्रोटेस्ट मार्च में हिंसा, 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल; झाँसी के युवाओं की भी रही भागीदारी

नई दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट मार्च के दौरान हुई हिंसा में 50 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान घायल हो गए। घायलों में आईपीएस और DANIPS के लगभग 10 अधिकारी भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने हिंसा के संबंध में कई मुकदमे दर्ज किए हैं और अलग-अलग स्थानों से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपितों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, इस CJP प्रोटेस्ट मार्च में टहरौली समेत झाँसी जिले के कई युवाओं ने भी भाग लिया था।





19/07/2026

झाँसी: टहरौली के लुहरगाँव घाट में दबंगों का आतंक, पीड़ित ने लगाया पुलिस पर अनदेखी का आरोप

झाँसी के थाना टहरौली क्षेत्र के ग्राम लुहरगाँव घाट में दबंगों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत के बावजूद टहरौली पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने से दबंगों के हौसले बुलंद हैं, जबकि पीड़ित न्याय की आस में दर-दर भटकने को मजबूर है।





11/07/2026
10/07/2026

"पहली बारिश... और टहरौली का 'विकास मॉडल' पानी-पानी!"

टहरौली। यह कोई नदी, नाला या तालाब नहीं है। यह टहरौली का पुराना मुख्य कपड़ा बाजार है, जहाँ हल्की-सी बारिश ने ही विकास के बड़े-बड़े दावों को बहाकर रख दिया।

विडंबना देखिए... जनता टैक्स देती है, लेकिन बदले में उसे सड़क नहीं, कीचड़, जलभराव और बदइंतजामी की सौगात मिलती है।

इस बाजार में वर्षों से सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। न नियमित सफाई, न स्थायी सफाईकर्मी। नालियाँ गंदगी से पट चुकी हैं और पहली बारिश ने पूरे बाजार को बदहाल कर दिया।

उधर, लोक निर्माण विभाग (PWD) के ठेकेदार ने भी विकास की ऐसी मिसाल पेश की है कि मानकविहीन सड़क बनाकर उसे बीच में ही अधूरा छोड़ दिया। नतीजा—सड़क कम, दलदल ज़्यादा दिखाई दे रहा है। ऐसा लगता है मानो सड़क बनाने का ठेका नहीं, बल्कि लोगों की परेशानियाँ बढ़ाने का ठेका दिया गया हो।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी किस बात का इंतज़ार कर रहे हैं? क्या क

07/07/2026

झांसी: रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का बड़ा प्रहार

झांसी: शहर कोतवाली की बड़ागांव गेट चौकी में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़। चौकी प्रभारी ओमकार और सिपाही शशांक त्रिपाठी ₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़े। किराना व्यापारी से मुकदमे में नाम हटाने के एवज में ₹60 हजार की मांग की थी।





Address

Jhansi
284202

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bundeli Uncut posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share