Yashdeepkhabar

Call Directions Website Contact the business

Yashdeepkhabar Media/ Current local news

सिंहोड़ को बबाई पंचायत समिति में शामिल करने का विरोध, सौंपा ज्ञापनबबाई नवगठित पंचायत समिति में ग्राम पंचायत सिंहोड़ को शाम...
08/10/2026

सिंहोड़ को बबाई पंचायत समिति में शामिल करने का विरोध, सौंपा ज्ञापन

बबाई नवगठित पंचायत समिति में ग्राम पंचायत सिंहोड़ को शामिल किए जाने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। राजीविका महिला समूहों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सिंहोड़ को पंचायत समिति खेतड़ी में ही यथावत रखने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बबाई में शामिल होने पर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, प्रमाण-पत्रों और अन्य कार्यों के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में खेतड़ी में कांग्रेस का धरनाखेतड़ी में दिल्ली में कांग्रेस नेताओं और इंडिया ब्लॉक के सा...
08/10/2026

दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में खेतड़ी में कांग्रेस का धरना

खेतड़ी में दिल्ली में कांग्रेस नेताओं और इंडिया ब्लॉक के सांसदों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित विपक्षी नेताओं के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया। कार्यकर्ताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की। धरने में नगर अध्यक्ष निकेश पारीक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

08/10/2026

“वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारों से गूंजा झुंझुनूं, कांग्रेस ने फूंका CEC का पुतला

08/10/2026

“राम नाम सत्य है...” के नारों से गूंजा कलेक्ट्रेट ...

#रामनामसत्यहै #कलेक्ट्रेट #कलेक्ट्रेटपरिसर #विरोधप्रदर्शन #प्रदर्शन #नारेबाजी #ज्ञापन #झुंझुनूं #झुंझुनूंन्यूज

08/10/2026

विमंदित गृह में युवती से दुष्कर्म के आरोपों पर ABVP का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन #विमंदितगृह #दुष्कर्मआरोप #महिलासुरक्षा #न्यायकीमांग #कलेक्टरज्ञापन #प्रदर्शन

नट सम्राट नाना पाटेकर नहीं रहे, हिंदी सिनेमा ने खोया महान कलाकार                 #भावपूर्ण_श्रद्धांजलि  #नाना_पाटेकर  ्र...
08/10/2026

नट सम्राट नाना पाटेकर नहीं रहे, हिंदी सिनेमा ने खोया महान कलाकार

#भावपूर्ण_श्रद्धांजलि #नाना_पाटेकर ्राट #हिंदी_सिनेमा #यशदीप_खबर

07/10/2026

बाबा बिशनदास आश्रम के सामने खेत में भीषण आग, 800 मण चारा जलकर खाक

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्टझुंझुनूं में पंचायतीराज चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। जिला निर्वाचन अधिक...
07/10/2026

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

झुंझुनूं में पंचायतीराज चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग और एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी के अधिकारियों की बैठक ली। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस जाप्ता लगाने और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों को आपसी समन्वय से शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने को कहा गया।

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा का संकल्प, 14 पंचायत समितियों और जिला परिषद में जीत का लक्ष्यझुंझुनूं: आगामी पंचायत और जिला प...
07/10/2026

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा का संकल्प, 14 पंचायत समितियों और जिला परिषद में जीत का लक्ष्य
झुंझुनूं: आगामी पंचायत और जिला परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में जिले की सभी 14 पंचायत समितियों में भाजपा का प्रधान और जिला परिषद में भाजपा का जिला प्रमुख बनाने का संकल्प लिया गया। संभाग सह प्रभारी मोतीलाल मीणा ने कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। माटी कला बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि टिकट वितरण में निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ चुनाव की तैयारियां करने पर जोर दिया गया।

झुंझुनूं में मेडिकल उपकरणों की जांच, सभी प्रतिष्ठानों पर व्यवस्थाएं सही मिलींझुंझुनूं। विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम ने...
07/10/2026

झुंझुनूं में मेडिकल उपकरणों की जांच, सभी प्रतिष्ठानों पर व्यवस्थाएं सही मिलीं

झुंझुनूं। विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम ने बुधवार को जिले में मेडिकल उपकरणों से जुड़े प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर विधिक माप विज्ञान अधिकारी प्रेरणा शर्मा के नेतृत्व में अराइज मेडिकेयर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड और एसार मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी की जांच की गई। टीम ने मेडिकल उपकरणों से संबंधित व्यवस्थाओं और जरूरी दस्तावेजों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों पर व्यवस्थाएं नियमों के अनुरूप और संतोषजनक मिलीं। किसी तरह की अनियमितता सामने नहीं आई। विभाग ने बताया कि उपभोक्ताओं के हित और मेडिकल उपकरणों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए आगे भी नियमित जांच और निरीक्षण जारी रहेंगे।

Address

Pachari Road Near Noble College, Buhana
Jhunjhunun
333515

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yashdeepkhabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Yashdeepkhabar:

Shortcuts

Share