KhabarKaar

KhabarKaar KhabarKaar | Rajasthan Based Digital News
जहाँ खबर सिर्फ बताई नहीं, समझाई जाती है।
ग्राउंड रिपोर्ट • एक्सप्लेन न्यूज़ • जनता की आवाज़

20/08/2026

चुनाव की घोषणा होते ही झुंझुनूं पुलिस एक्शन में, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही झुंझुनूं में पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया है। आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में फ्लैग मार्च शुरू किया गया। झुंझुनूं शहर में कोतवाली थाना, सदर थाना, महिला थाना और सदर थाने की स्पेशल टीम के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।
एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि पुलिस निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। चुनाव की घोषणा होते ही पुलिस से संबंधित सभी जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरी तरह सक्रिय और संवेदनशील है।


18/08/2026

झुंझुनूं में सेना के हवलदार की हार्ट अटैक से मौत, 10 दिन पहले ही छुट्टी पर आए थे घर; सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार

झुंझुनूं के बाकरा गांव निवासी सेना के हवलदार संदीप कुमार झाझड़िया (33) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। संदीप जोधपुर यूनिट में तैनात थे और करीब 10 दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। रविवार देर रात सीने में तेज दर्द होने पर परिजन उन्हें बीडीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
सोमवार को सेना की विशेष टुकड़ी जयपुर से झुंझुनूं पहुंची और पार्थिव शरीर को पैतृक गांव बाकरा ले जाया गया। बेटे का शव देखकर मां बिलख पड़ीं, जबकि पत्नी बेसुध हो गईं। 65 वर्षीय पिता ने बेटे की अर्थी को कंधा दिया तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
जिला मुख्यालय से गांव तक करीब 8 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने 'संदीप कुमार अमर रहे' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। अंतिम संस्कार से पहले सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी।
संदीप करीब डेढ़ साल पहले हवलदार के पद पर पदोन्नत हुए थे। उनके परिवार में पत्नी सुमन और दो बेटे हैं। वे दो बहनों के इकलौते भाई थे।

13/08/2026

दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु की पहाड़ी पर मौत : 800 मीटर तक कंधों पर शव लेकर उतरे साथी; रोपवे की कमी ने बढ़ाई मुश्किल

झुंझुनूं के लोहार्गल स्थित बरखंडी पहाड़ी पर दर्शन करने गए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वे अपने दोस्तों के साथ बरखंडी बाबा के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन कर लौटते समय पहाड़ी से करीब 250 मीटर नीचे उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश होकर गिर गए। साथियों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। इसके बाद साथियों ने करीब 800 मीटर तक शव को कंधों पर उठाकर पहाड़ी से नीचे पहुंचाया।

12/08/2026

झुंझुनूं की महिलाओं के लिए फ्री कंप्यूटर कोर्स! मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण योजना के तहत निःशुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग का मौका है। पात्र महिलाएं और बालिकाएं 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। ट्रेनिंग RKCL के जरिए दी जाएगी।

ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें:
आलमशेर खान, CADD GURU Institute, Jhunjhunu
📞 +91 63750 53393

या अपने नजदीकी ईमित्र और महिला एवं बाल विकास विभाग में संपर्क करें |

11/08/2026

झुंझुनूं में अमेरिका के साथ कथित किसान विरोधी समझौते के खिलाफ माकपा, SFI और वामपंथी संगठनों ने ‘जेल चलो आंदोलन’ किया। शिक्षक भवन से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स पार करने की कोशिश की, जिससे पुलिस से तीखी झड़प हुई। महिपाल पूनिया समेत कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर दो बसों में भरकर ले गई। प्रदर्शनकारियों ने समझौता रद्द करने की मांग की।

09/08/2026

ढाई साल से दुबई की जेल में बंद झुंझुनूं का अब्दुल समद, मां बोली— “मरने से पहले बस बेटे को देखना है”

रोजगार के लिए दुबई गए झुंझुनूं के 24 वर्षीय अब्दुल समद की जिंदगी पिछले ढाई साल से अजमान सेंट्रल जेल में गुजर रही है। परिवार का आरोप है कि साथियों ने उसकी आईडी का गलत इस्तेमाल कर लोन और सरकारी सहायता राशि ली और उसे छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद समद कानूनी पचड़े में फंस गया। झुंझुनूं में उसके बुजुर्ग माता-पिता बेटे की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। मां गुलशन बानो भावुक होकर कहती हैं कि पिछले वर्षों से बेटे का चेहरा नहीं देखा, अब बस मरने से पहले एक बार उसे देखना चाहती हूं। परिवार ने विदेश मंत्रालय, राजस्थान सरकार और भारतीय दूतावास से कानूनी मदद और समद की भारत वापसी की गुहार लगाई है।

अस्वीकरण: परिवार और पड़ोसियों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब्दुल समद की कानूनी स्थिति और मामले के वास्तविक तथ्यों की पुष्टि संबंधित यूएई अधिकारियों/भारतीय मिशन की आधिकारिक जानकारी से ही होगी।

08/08/2026

मण्डावा में शुक्रवार रात रास्ते में कार खड़ी करने को लेकर विवाद के बाद जमकर हंगामा और मारपीट हो गई। सुभाष चौक के आगे मुख्य रास्ते पर कार खड़ी कर तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर धक्का-मुक्की हुई और इसी दौरान एक युवक लोहे का सरिया लेकर आया और दूसरे युवक के सिर पर वार कर दिया। चोट लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी चंद्रभान चौधरी के अनुसार दोनों पक्षों से अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस ने दो युवकों को शांति भंग में हिरासत में लिया है।

अस्वीकरण: यह खबर पुलिस और मौके से मिली प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। मामले में अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

05/08/2026

छुट्टी पर घर आए आर्मी हवलदार समेत दो युवकों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हैं। बगड़ तिराहे पर स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद एक बार फिर एयरबैग नहीं खुलने के आरोपों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

05/08/2026

एक और हादसा, फिर वही सवाल! झुंझुनूं में एयरबैग न खुलने का आरोप, मृतक के भाई ने उठाए सवाल

झुंझुनूं में हुए सड़क हादसे के बाद एक बार फिर वाहन के एयरबैग को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले राकेश दूत के भाई ने दावा किया कि टक्कर के बावजूद वाहन के एयरबैग नहीं खुले। उन्होंने महिंद्रा कंपनी से मामले की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए अपनी नाराजगी जताई। फिलहाल कंपनी या संबंधित अधिकारियों की ओर से इस दावे पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अस्वीकरण: एयरबैग नहीं खुलने का दावा मृतक के परिजनों का है। इसकी स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तकनीकी जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

03/08/2026

काले शीशों पर बवाल! रैली के बाद कोतवाल और युवाओं में तीखी नोकझोंक

झुंझुनूं में महिंद्रा एजेंसी के बाहर विरोध प्रदर्शन और हवन के बाद उस समय माहौल गरमा गया, जब पुलिस की नजर काले शीशों वाली एक महिंद्रा कैंपर पर पड़ी। शहर कोतवाल श्रवण कुमार ने वाहन को रोककर काले शीशे हटाने के निर्देश दिए। इस पर मौके पर मौजूद कुछ युवाओं ने विरोध जताया, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस का कहना था कि काले शीशे नियमों के विरुद्ध हैं, जबकि युवाओं ने मौके पर इसका विरोध किया। कुछ देर तक तनाव की स्थिति रही, बाद में पुलिस ने समझाइश कर माहौल शांत कराया।

Address

Jhunjhunun
333001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KhabarKaar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share