AajKal

AajKal सुरेश सैनी झुंझुनू

‘वंदे गंगा अभियान के तहत अजमेर डिस्कॉम में पौधारोपण, जल पूजन और श्रमदान कार्यक्रम हुवे आयोजितविधायक राजेंद्र भांबू बोले—...
03/06/2026

‘वंदे गंगा अभियान के तहत अजमेर डिस्कॉम में पौधारोपण, जल पूजन और श्रमदान कार्यक्रम हुवे आयोजित

विधायक राजेंद्र भांबू बोले—जल संरक्षण को 365 दिन का जन संकल्प बनाना होगा

जिलेभर के जीएसएस और ट्रांसफॉर्मरों के आसपास चलाया गया सफाई अभियान
सुरेश सैनी
झुंझुनूं,3 जून। जिले में चल रहे ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के क्रम में बुधवार को अजमेर डिस्कॉम की ओर से झुंझुनूं में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र भांबू, जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, अभियान के जिला समन्वयक विश्वंभर पूनियां, जिला संयोजक राकेश शर्मा, कमलकांत शर्मा, पुरुषोत्तम खाजपुरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। एसई कार्यालय परिसर में अतिथियों ने पीपल एवं जल पूजन किया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान आमजन को पौधों का वितरण भी किया गया। एसई महेश टीबड़ा ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर के विद्युत ग्रिड सब-स्टेशनों पर श्रमदान किया गया। साथ ही ट्रांसफॉर्मरों के आसपास सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किया गया यह अभियान अब केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं रहा। बल्कि जन आंदोलन का रूप ले चुका है। लोगों द्वारा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान कुछ दिनों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। बल्कि वर्ष के 365 दिनों तक इसकी भावना को अपनाया जाना चाहिए। यदि हर व्यक्ति यह संकल्प ले कि घर का पानी घर में, खेत का पानी खेत में और दफ्तर का पानी दफ्तर में ही संचित होगा, तो जल संरक्षण की दिशा में बड़े परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

पुलिस थाना खेतड़ीनकबजनी का माल खरीदने का आरोपी गिरफ्तार, सोने चांदी के जेवरात गलाकर बनाई गई छड़ एवं अन्य आभूषण बरामद• प्र...
03/06/2026

पुलिस थाना खेतड़ी
नकबजनी का माल खरीदने का आरोपी गिरफ्तार,
सोने चांदी के जेवरात गलाकर बनाई गई छड़ एवं अन्य आभूषण बरामद
• प्रकरण में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर सोने चांदी के जेवरात, नगदी तथा चोरी के रूपयों से खरीदा हुआ मोबाईल बरामद किया गया व घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त किया जा चुका है।
कावेन्‍द्र सिंह सागर आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के निर्देशन, श्री देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्‍यालय जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन एवं श्री जुल्फीकार अली आरपीएस ‍वृताधिकारी वृत खेतडी के निकट सुपरविजन में श्री मोहनलाल पुनि. थानाधिकारी पुलिस थाना खेतड़ी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा नकबजनी का माल खरीदने के आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया जाकर सोने चांदी के जेवरात गलाकर बनाई हुई छड़ व अन्य जेवरात बरामद किये गये।
घटना विवरण:- दिनांक 12.01.2026 को श्रीमती शीला पांडे निवासी वार्ड नं. 19 लक्ष्मी टाकीज के पास खेतडी थाना खेतडी ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 11.01.26 को सुबह 8.30 पर मेरे घर के ताला लगाकर जयपुर गई थी श्याम के समय करीब 7 बजे घर पर वापस आई और मेन गेट का ताला खोलकर मकान में आकर उपर गई तब मैनें देखा दोनों कमरों के ताले टुटे हुए थे सीसीटीवी कैमरे टुटे हुए थे किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे बैड में रखे नकद रुपये व अलमारी मे रखे जेवरात चोरी कर लिये तथा कमरो मे तोडफोड़ कर डीवीआर भी चोरी कर ले गया। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
कार्यवाही विवरण- गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनिकी की सहायता से नकबजनी का माल खरीदने के आरोपी राकेश पुत्र श्री नौरंगलाल उम्र 32 साल निवासी कृष्णा गैस एजेन्सी के पास वार्ड नं. 20 खेतडी थाना खेतडी जिला झुन्झुनू को गिरफ्तार किया जाकर नकबजनी का खरीदा हुआ सामान सोना चांदी के जेवरात गलाई हुई स्थिति में सोने व चांदी की गली हुई छड के रूप में व अन्य जेवरात बरामद किये गये।
प्रकरण में पूर्व में आरोपी सोमवीर उर्फ मोटु को गिरफ्तार किया जाकर सोने चांदी के जेवरात व नगदी तथा चोरी के रूपयों से खरीदा हुआ मोबाईल बरामद किया गया तथा आरोपी जयसिंह को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा थार डीआई जीप को जप्त किया जा चुका है।
गठित टीमः-
1. श्री मोहनलाल पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना खेतडी
2. श्री कैलाश कुमार सउनि. पुलिस थाना खेतडी
3. श्री महेश एचसी 2541 पुलिस थाना खेतडी
4. श्री पवन एचसी 01 पुलिस थाना खेतडी - विशेष भुमिका।
5. श्री राजवीर कानि. 221 पुलिस थाना खेतडी - विशेष भुमिका।
6. श्री नीरज आरटी 1664 पुलिस थाना खेतडी
पुलिस अधीक्षक
जिला झुन्झुनू

मलसीसर डैम पर हुआ जलाशय पूजन, जल संरक्षण का दिया संदेश सुरेश सैनी भारतवर्ष न्यूज़ झुंझुनूं, 2 जून। वंदे गंगा जल संरक्षण ...
02/06/2026

मलसीसर डैम पर हुआ जलाशय पूजन, जल संरक्षण का दिया संदेश
सुरेश सैनी भारतवर्ष न्यूज़
झुंझुनूं, 2 जून। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मंगलवार को पीएचईडी प्रोजेक्ट एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मलसीसर डैम पर जलाशय पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लेकर जल संरक्षण का संदेश दिया।

पीएचईडी प्रोजेक्ट के अधीक्षण अभियंता दलीप तारग ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान विधिवत जलाशय पूजन किया गया तथा जल के महत्व एवं उसके संरक्षण की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुरुषोत्तम धानका ने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण एवं जल संसाधनों के संवर्धन के लिए विभिन्न योजनाओं और अभियानों के माध्यम से लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है तथा वर्षा जल संचयन और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देना होगा।

पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जल संरक्षण की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग पानी के सदुपयोग और बचत के प्रति सजग रहें तो भविष्य में जल संकट की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है। उन्होंने जल को जीवन का आधार बताते हुए इसके संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

कार्यक्रम में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के जिला संयोजक राकेश शर्मा एवं जिला समन्वयक विशंभर पूनिया ने भी अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास चौधरी, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, भूजल वैज्ञानिक अतुल धवन , मंडावा बीडीओ अमित चौधरी, अलसीसर बीडीओ ममता चौधरी, मलसीसर तहसीलदार इमरान खान, बिसाऊ तहसीलदार शेर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जल संरक्षण के संकल्प के साथ आमजन से जल बचाने और जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलवाई गई एवं पौधारोपण किया गया।

29/05/2026

मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर विप्र फाउंडेशन में रोष

हनुमान बेनीवाल के बयान की कड़े शब्दों में भर्त्सना कर पारि
झुंझुनूं।( सुरेश सैनी ) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के मुखिया एवं सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा एक रैली के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा के प्रयोग को लेकर विप्र फाउंडेशन झुंझुनूं इकाई में गहरा रोष व्याप्त है। इस संबंध में बिबाणी धाम बालाजी मंदिर प्रांगण में विफा संरक्षक राजेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें वक्ताओं ने बेनीवाल के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की।
बैठक को संबोधित करते हुए विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी भी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाती है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से सांसद हनुमान बेनीवाल की सदस्यता को रद्द करने की मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो ।
जिला संयोजक उमाशंकर महमिया ने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर नेताओं को संयमित एवं शालीन भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी एवं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग समाज में गलत संदेश देता है।
संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे गरिमामयी पद के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग प्रदेश की जनता का भी अपमान है। जिला संरक्षक एडवोकेट सुशील जोशी ने सभी राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों से सार्वजनिक जीवन में शिष्टाचार एवं राजनीतिक शुचिता बनाए रखने की अपील की।
जिला महामंत्री वशिष्ठ शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में भी इस प्रकार की अभद्र राजनीतिक बयानबाजी जारी की गई तो समाज स्तर पर विरोध दर्ज करवाया जाएगा।
बैठक के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सर्वसम्मति से हनुमान बेनीवाल के बयान की निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया तथा राजनीतिक मर्यादा एवं शालीनता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस दौरान कोषाध्यक्ष राकेश सहल, मंत्री विकास पुरोहित,अमृत जोशी,तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, श्याम सुंदर दाधीच, गोपीराम पुरोहित, सुरेश तिवारी, संजय शुक्ला,एडवोकेट रवि शुक्ला, नगर अध्यक्ष अमित पांडे, रतन चारणवासिया, सुभाष जोशी सहित विप्र फाउंडेशन के अनेक पदाधिकारी एवं विप्रजन उपस्थित रहे।

*फेम इंडिया एवं एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग देश के टॉप 100 कलेक्टर्स में शामिल* सुर...
27/05/2026

*फेम इंडिया एवं एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग देश के टॉप 100 कलेक्टर्स में शामिल*
सुरेश सैनी भारतवर्ष न्यूज़ (7851907721)
*झुंझुनूं को मिली राष्ट्रीय पहचान: जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को टॉप 100 कलेक्टर्स में स्थान*

*राष्ट्रीय सर्वे में झुंझुनूं का बढ़ा मान, कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को मिली बड़ी पहचान*

*देश के शीर्ष 100 कलेक्टर्स में शामिल हुए झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग*

झुंझुनूं, 27 मई । फेम इंडिया एवं एशिया पोस्ट द्वारा किए गए राष्ट्रीय सर्वेक्षण में झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को देश के टॉप 100 कलेक्टर्स में स्थान मिला है। यह चयन उनके द्वारा जिले में किए गए नवाचारों, त्वरित फैसलों व बेहतरीन प्रशासनिक प्रबंधन के चलते हुआ है।

यह सर्वे देश के लगभग 800 जिलों में कार्यरत जिलाधिकारियों एवं जिला मजिस्ट्रेटों के कार्यों, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रभाव का आकलन कर तैयार किया गया। विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट्स और मीडिया विश्लेषण के आधार पर उन अधिकारियों का चयन किया गया जिन्होंने अपने कार्यों से अलग पहचान बनाई।

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के अनुसार मूल्यांकन 10 प्रमुख मानकों पर किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, प्रभावी गवर्नेंस, दूरदर्शिता एवं नवाचार, जवाबदेह कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता, संकट प्रबंधन कौशल, संवेदनशीलता, व्यवहार कुशलता, जनसंपर्क एवं संवाद क्षमता तथा विकासोन्मुख सोच शामिल रहे।

सर्वेक्षण के प्रारंभिक परिणामों में देशभर से लगभग 100 अधिकारियों का चयन किया गया, जिनमें चयनित जिलाधिकारियों को फेम इंडिया मैगजीन में स्थान दिया गया है।

*15 वर्षों से विश्वसनीयता का प्रतीक है यह सर्वे*

फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा साल 2011 से लगातार पिछले 15 वर्षों से यह सर्वे कराया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट्स और मीडिया विश्लेषण के आधार पर बेहद पारदर्शी तरीके से जनता के बीच लोकप्रिय और परिणाम देने वाले जिलाधिकारियों का चयन किया जाता है।

22/05/2026
21/05/2026

झुंझुनूं में दर्दनाक सड़क हादसाः माता-पिता और भाई को बस में बिठाकर पीछे बाइक से आ रहे युवक को बोलेरो ने कुचला, मौके पर ही मौत, बीडीके अस्पताल पहुंचे परिजनोंझुंझुनूं-सोनासर मार्ग पर इशरपुरा के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज सोनी (24) पुत्र लालचंद सोनी, निवासी सोनासर के रूप में हुई है। घटना के बादलोग एक ही मोटरसाइकिल पर सुरक्षित सफर नहीं कर सकते थे, इसलिए मनोज ने समझदारी दिखाते हुए अपने माता-पिता और भाई को बस में बैठा दिया और खुद पीछे से अपनी बाइक लेकर झुंझुनूं के लिए रवाना हो गया।
सुरेश सैनी भारतवर्ष न्यूज़
जैसे ही मनोज इशरपुरा के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि मनोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।अस्पताल में पसरा मातम, भाई का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की सूचना जैसे ही झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल पहुंची, वहां कोहराम मच गया। बस से झुंझुनूं पहुंचे माता-पिता और भाई को जब मनोज की मौत की खबर मिली, तो वे सुध-बुध खो बैठे। अस्पताल परिसर में मनोज के भाई का रो-रोकर बुरा हाल था, जिसे देख वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। मनोज अभी अविवाहित था और अपने तीन भाइयों में बीच का (मंझला) भाई था, जबकि उसकी एक बहन भी है।

ग्रामीणों और पूर्व सरपंच ने जताया गहरा दुख

घटना की खबर मिलते ही सोनासर गांव के पूर्व सरपंच रोहिताश भड़िया, ग्रामीण संजय स्वामी सहित भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन बीडीके अस्पताल पहुंचे।

ग्रामीण संजय स्वामी ने बताया कि पिता और बेटा दोनों रंग-पेंट का काम करके घर चलाते थे। आज दोपहर 12 बजे के आस-पड़ोस यह हादसा हुआ है। पूरा गांव इस घटना से स्तब्ध और गहरे शोक में है।ग्रामीणों और पूर्व सरपंच ने जताया गहरा दुख
फिलहाल पुलिस ने शव को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

Address

Jhunjhunu
Jhunjhunun

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AajKal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share