Sultana News

Sultana News Sultana is a town located in the Jhunjhunu District of the Indian state of Rajasthan. PIN code 333028

It falls under the Jaipur Division and is situated 25 km east of the district headquarters, Jhunjhunu, and about 200 km from the state capital, Jaipur.

16/08/2026
07/08/2026

सुल्ताना मे बरसात फिर बानी आफत
07/08/2026

04/08/2026

सुल्ताना मे जबर्दस्त बरसात

Sultana news
25/07/2026

Sultana news

20/07/2026

सुलताना में एक खेत मे अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी, दो दिन से था लापता

किठाना गांव में रविवार शाम 20 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नीरज पुत्र जोगेंद्र के रूप में हुई...
07/07/2026

किठाना गांव में रविवार शाम 20 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नीरज पुत्र जोगेंद्र के रूप में हुई है। परिजन युवक को तत्काल चिड़ावा उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. जयप्रकाश धायल ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

परिजनों ने पुलिस को क्या बताया?
मृतक के भाई ने सुलताना थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम करीब 5:30 बजे नीरज घर के चौबारे में चुन्नी से पंखा साफ कर रहा था। इसी दौरान कथित रूप से स्टूल फिसल जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया और चुन्नी उसके गले में फंस गई।

परिजनों के अनुसार, आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच
सुलताना थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर ली है।

03/07/2026

सुल्ताना में फिर होगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

​प्रशासन की तैयारी: सुल्ताना कस्बे में सरकारी जमीन और सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अवैध कब्जों (अतिक्रमण) को हटाने के लिए तहसील प्रशासन ने दोबारा तैयारी शुरू कर दी है।
​हाईकोर्ट का आदेश: यह कार्रवाई उच्च न्यायालय (High Court) के आदेशों का पालन करते हुए की जा रही है। इसके तहत नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न खसरा नंबरों की पैमाइश (नाप-जोख) करके अतिक्रमण की पहचान की जाएगी।
​जिम्मेदार अधिकारी: चिड़ावा तहसीलदार ने इस संबंध में भू-अभिलेख निरीक्षक (RI) और सुल्ताना के पटवारी को निर्देश जारी किए हैं। उन्हें नगरपालिका प्रशासन के साथ तालमेल बिठाकर सरकारी भूमि, कटानी रास्तों और आबादी क्षेत्र की पैमाइश कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
​लक्षित खसरा नंबर: प्रशासन के मुताबिक, मुख्य रूप से खसरा नंबर 619, 621, 622, 915, 882 और 881 में 'गैर-मुमकिन आबादी' और सार्वजनिक रास्तों पर हुए अतिक्रमणों को चिह्नित किया जाएगा।
​स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं की शिकायत: * स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछली बार की गई कार्रवाई अधूरी छोड़ दी गई थी, जिसकी वजह से लोगों ने फिर से अवैध कब्जे कर लिए हैं।
​किशोरपुरा रोड क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण की शिकायतें मिली हैं।
​आरटीआई (RTI) कार्यकर्ता और याचिकाकर्ता जितेंद्र सिंह का कहना है कि इन अवैध कब्जों के कारण बस स्टैंड और मुख्य बाजार में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है।
​रिकॉर्ड के आधार पर कार्रवाई: प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस बार पूरी कार्रवाई पुख्ता सरकारी रिकॉर्ड के आधार पर की जाएगी। मामले की पूरी जानकारी जिले के कलेक्टर और चिड़ावा एसडीएम (SDM) को भेज दी गई है।

Address

सुल्ताना झुंझुनू

333028

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sultana News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share