JIND 24X7

JIND 24X7 JIND 24X 7 is a media/News company

 #दिल्ली की एक अदालत ने ₹52.81 लाख की साइबर ठगी और हनीट्रैप के आरोपी दीपक वत्स की जमानत याचिका खारिज कर दी है. जांच में ...
12/06/2026

#दिल्ली की एक अदालत ने ₹52.81 लाख की साइबर ठगी और हनीट्रैप के आरोपी दीपक वत्स की जमानत याचिका खारिज कर दी है. जांच में खुलासा हुआ कि ठगी की असली शिकार हरियाणा की एक महिला जज हैं, उन्होंने बदनामी के डर से खुद के बजाय अपनी नौकरानी के नाम पर FIR दर्ज कराई थी.*

कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा, "जो मामला एक सीधे डिजिटल मनी ट्रेल (पैसों के लेन-देन) के साथ बिल्कुल साफ था, उसे आरोपी, पीड़िता और जांच अधिकारी (IO) तीनों के व्यवहार ने उलझा दिया है. कानून और सच की रक्षा करने वाली एक न्यायिक अधिकारी ने खुद सामने आने के बजाय अपनी नौकरानी का सहारा लिया.
अदालत ने बैंक रिकॉर्ड और वाट्सएप चैट का मिलान करने के बाद कहा कि यह मामला पूरी तरह से 'हनी ट्रैप' का है. ठगों का तरीका बड़ा पुराना है , पहले डेटिंग ऐप पर दोस्ती करो, फिर प्यार का नाटक करके नजदीकियां बढ़ाओ और उसके बाद निवेश या किसी अन्य बहाने से पैसे ऐंठना शुरू कर दो. इस केस में भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ.

 #नशामुक्त युवा, सुरक्षित भविष्य-  उप पुलिस अधीक्षक उचानाजींद की नशा मुक्ति टीम ने हरियाणा हार्ट्रोन एडवांस स्किल सेंटर ...
12/06/2026

#नशामुक्त युवा, सुरक्षित भविष्य- उप पुलिस अधीक्षक उचाना

जींद की नशा मुक्ति टीम ने हरियाणा हार्ट्रोन एडवांस स्किल सेंटर उचाना में ड्रग्स, साइबर अपराध, यातायात नियम, योग एवं चाइनीज मांझा विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन ।

पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री अजय सिंघल भा पु से के कुशल मार्गदर्शन में 11 जून से 26 जून 2026 तक चलाए जा रहे राज्यव्यापी "नशा मुक्त हरियाणा" जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा पु से के कुशल दिशा निर्देशन व उप पुलिस अधीक्षक उचाना श्री संजय कुमार के नेतृत्व में हार्ट्रोन एडवांस स्किल सेंटर, उचाना में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों, यातायात नियमों, योग के महत्व तथा चाइनीज मांझे से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक उचाना श्री संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रबंधक अफ़सर उचाना श्री चंद्रपाल, नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक नरेश कुमार अपनी टीम सहित एवं हार्ट्रोन एडवांस स्किल सेंटर की संचालक श्री नीतू खटकड़ अपने स्टॉफ सहित व काफी संख्या में सेंटर के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

उप पुलिस अधीक्षक उचाना श्री संजय कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस नशा तस्करों एवं नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है और समाज के सहयोग से ही नशामुक्त हरियाणा का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

थाना उचाना के प्रभारी श्री चंद्रपाल ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर जानकारी देते हुए बताया कि आजकल लोग ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा डिजिटल भुगतान से जुड़े अपराधों का शिकार हो रहे हैं । उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन लेन-देन के प्रति सतर्क रहें तथा साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने का संदेश दिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि यातायात नियमों का पालन न केवल कानूनी जिम्मेदारी है बल्कि स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।

नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक नरेश कुमार ने कार्यक्रम में योग के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया गया कि नियमित योग एवं व्यायाम स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में सहायक हैं तथा युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने चाइनीज मांझे के उपयोग से होने वाली दुर्घटनाओं एवं इसके कारण मानव जीवन, पक्षियों तथा पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूक किया गया। उपस्थित शिक्षार्थीयो से सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल मांझे के प्रयोग की अपील की गई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं ने नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता पखवाड़े को प्रतिभागियों ने सराहनीय पहल बताते हुए इसके उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

  ड्राईवर रिश्वत लेता हुआ दबोचा गया
12/06/2026

ड्राईवर रिश्वत लेता हुआ दबोचा गया

12/06/2026

#डॉ. अंबेडकर के नाम पर बने पुस्तकालय का नाम बदलना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ : कुमारी सैलजा

जींद,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को जींद में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से संचालित पुस्तकालय का नाम बदलकर अटल पुस्तकालय किए जाने के विरोध में आयोजित रोष प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पुराने भवनों और संस्थानों के नाम बदलने से विकास नहीं होता और न ही इससे किसी महापुरुष के योगदान को मिटाया जा सकता है।

अम्बेडकर चौक, रानी तालाब में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर संचालित पुस्तकालय का नाम बदलना करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि पहले से बने और संचालित भवनों पर केवल नए फ्लेक्स बोर्ड लगाने से बाबा साहब का नाम इतिहास से नहीं मिटाया जा सकता। यदि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर सम्मान व्यक्त करना चाहती है तो नए विकास कार्य करे, नई योजनाएं शुरू करे और युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाए।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और देश का युवा बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और अवसरों की कमी से जूझ रहा है। नीट जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आती हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और सरकार 12 वर्षों की उपलब्धियां दिखाने के लिए पुराने संस्थानों के नाम बदलने में लगी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस निर्णय की समीक्षा की जाए तथा पुस्तकालय का नाम पुनः भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय किया जाए।

कुमारी सैलजा ने कहा कि जनता अब नाम बदलने की राजनीति की वास्तविकता को समझ चुकी है। सरकार को अपनी नीयत स्पष्ट करनी चाहिए और समाज को बांटने वाले ऐसे कदमों से परहेज करना चाहिए। इसके उपरांत कुमारी सैलजा नरवाना क्षेत्र के गांव दनौदा कलां पहुंचीं, जहां उन्होंने सर्वजातीय बिनैन खाप के चबूतरे पर स्थापित सर्वजातीय बिनैन खाप पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तकालय किसी भी समाज की बौद्धिक और सांस्कृतिक चेतना के केंद्र होते हैं। पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को ज्ञान से जोड़ना समय की आवश्यकता है। सांसद ने समाज के सभी वर्गों से शिक्षा और पुस्तकालय आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बॉक्स

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना लोकतंत्र और संविधान पर आघात : सैलजा

जींद, 12 जून।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सुश्री मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन रद्द किया जाना पूरी तरह असंवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत कदम है। कांग्रेस पहले से ही यह कहती रही है कि भारतीय जनता पार्टी का लोकतंत्र और संविधान में वास्तविक विश्वास नहीं है और यह घटना एक बार फिर उसी आशंका को प्रमाणित करती है। सांसद ने कहा कि निर्वाचन आयोग के रवैये को लेकर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं। देश ने कई अवसरों पर देखा है कि आयोग का व्यवहार अपेक्षित निष्पक्षता, स्वतंत्रता और पारदर्शिता से दूर दिखाई देता है। इस पूरे घटनाक्रम ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस इस निर्णय को हर लोकतांत्रिक और संवैधानिक मंच पर चुनौती देगी तथा न्याय प्राप्त करने के लिए उपलब्ध सभी संवैधानिक विकल्पों का उपयोग करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विश्वास लोकतंत्र, संविधान और संस्थाओं की गरिमा में है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने 12 वर्षों के शासन का उत्सव मना रही है, लेकिन यह घटना दर्शाती है कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं को कमजोर करके किसी भी उपलब्धि का उत्सव नहीं मनाया जा सकता। लोकतंत्र को मजबूत करना ही किसी भी सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होनी चाहिए।

फोटो कुमारी सैलजा

----------------------------------

:-Renaming Ambedkar Library Hurts Public Sentiment:-Kumari Selja

:-The Development Cannot Be Achieved by Changing Names of Institutions:-Kumari Selja

Jind / Chandigarh / 12th June.

The General Secretary of All India Congress Committee, CWC Member, Former Union minister and Sirsa MP Kumari Selja joined a protest in Jind against the renaming of a library dedicated to Dr B.R. Ambedkar as the Atal Library. Criticising the move, she said development cannot be achieved merely by changing the names of existing institutions, nor can the contributions of great leaders be erased from history.

Addressing protesters at Ambedkar Chowk near Rani Talab, Kumari Selja said renaming a library that has long been associated with Dr Ambedkar had hurt the sentiments of millions of people. She said replacing signboards on existing institutions would not diminish the legacy of the architect of the Constitution. If the government wishes to honour former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee, it should create new institutions, launch fresh development projects and strengthen opportunities for the youth,” she said.

Kumari Selja alleged that while young people were struggling with unemployment, irregularities in recruitment processes and limited opportunities, the government was focusing on renaming institutions instead of addressing pressing public concerns. Referring to examination-related controversies, she said students were facing uncertainty over their future and deserved greater attention from policymakers. She urged the chief minister to review the decision and restore the library’s original name in honour of Dr Ambedkar. “People have understood the reality behind the politics of renaming institutions. The government should avoid steps that create division and instead focus on public welfare,” she said.

Later, Kumari Selja visited Danoda Kalan village in the Narwana region, where she inaugurated the Sarvjatiya Binain Khap Library. She described libraries as centres of intellectual and cultural development and called for strengthening reading habits among the younger generation.

Box:

:-The Cancellation of Meenakshi Natarajan’s Nomination an Attack on Democracy:-Kumari Selja

Reacting to the rejection of Meenakshi Natarajan’s Rajya Sabha nomination, Kumari Selja termed the move unconstitutional and contrary to democratic values. She alleged that the incident had raised serious questions about the fairness and transparency of the electoral process.

She said the Congress would challenge the decision through all available democratic and constitutional means and reaffirmed the party’s commitment to protecting democratic institutions and constitutional principles.

Photo:-Kumari Selja.

 #अपराध शाखा सफीदों की सतर्क कार्यवाही**21 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक आरोपी गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप स...
12/06/2026

#अपराध शाखा सफीदों की सतर्क कार्यवाही*

*21 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक आरोपी गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा पु से के कुशल मार्गदर्शन में जींद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध शाखा सफीदों की टीम ने 21 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है ।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुखजीन्द्र उर्फ प्रवीन वासी बोहतवाला के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए अपराध शाखा सफीदों के प्रभारी उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि उनकी एक टीम गस्त व पड़ताल के दौरान बस अड्डा खोखरी पर मौजूद थी कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सुखजीन्द्र उर्फ प्रवीन वासी गांव बोहतवाला जो नशीले पदार्थों की तस्करी करता है और गांव खोखरी से बोहतवाला की ओर जा रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो गांव खोखरी-बोहतवाला मार्ग पर मुखबर द्वारा बताए गए हुलिया अनुसार एक युवक को काबू किया गया। आरोपी की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसकी पहनी कैपरी की जेब से एक पॉलिथीन बरामद हुआ जिसमें हेरोइन (चिट्टा) पाया गया। जिसका नियमानुसार वजन करने पर कुल 21 ग्राम हेरोइन पाया गया। बरामद नशीले पदार्थ को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी सुखजिंदर उर्फ परवीन के खिलाफ थाना सदर जींद में धारा 21-बी, 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाकर आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।

🚨जींद पुलिस की आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस और जनता की साझेदारी आवश्यक है।

 #पुलिस चौकी नगुरा की सतर्क कार्यवाही*  #करियाना की दुकान से पैसे चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस अधीक्षक ...
12/06/2026

#पुलिस चौकी नगुरा की सतर्क कार्यवाही*

#करियाना की दुकान से पैसे चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से के . कुशल मार्गदर्शन एवं सख्त दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए जींद पुलिस अपराधियों की धरपकड़ व अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में थाना अलेवा (नगुरा चौकी ) पुलिस ने करियाना की दुकान से पैसे चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है ।

पकडे गए आरोपियों कि पहचान गोलू उर्फ नरेंद्र तथा साहिल वासियान नगुरा के रुप में हुई है ।

थाना अलेवा के प्रभारी उप.नि. आत्माराम ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10.06.2026 को शिकायतकर्ता प्रदीप वासी नगुरा ने पुलिस चौकी नगुरा में एक शिकायत दर्ज करवाई । जिसमें उसने बताया कि दिनांक 05.06.26 उसकी करियाना की दुकान के गल्ले से अज्ञात व्यक्ति ने पैसे चोरी कर लिए जिसकी शिकायत के आधार पर थाना अलेवा में धारा 305,331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच इंचार्ज पुलिस चौकी नगुरा को दी गई । तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 11.06.2026 को नगुरा पुलिस ने दो आरोपी गोलू उर्फ नरेंद्र तथा साहिल वासियान नगुरा को नियमानुसार गिरफ्तार किया । दोनो आरोपोयों को माननीय अदालत में पेश करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।

🚨जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि कि सुचना तुरंत पुलिस को दे । कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जींद पुलिस पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ।

 #12 राज्य की 26 राज्यसभा सीटों पर 23 उम्मीदवार निर्विरोध चुने
12/06/2026

#12 राज्य की 26 राज्यसभा सीटों पर 23 उम्मीदवार निर्विरोध चुने

12/06/2026

ब्रेकिंग न्यूज़

नेशनल हाईवे 152D पर बड़ा सड़क हादसा

महेंद्रगढ़ के बुचावास के निकट नेशनल हाईवे 152D पर मनाली से जयपुर जा रही एक वॉल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में 11 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं राहत दल मौके पर पहुंचे।

घायलों को उपचार के लिए महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल लाया जा रहा है।

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
बस दुर्घटना में दो की मौत

मृतक बस के ड्राइवर व कंडक्टर बताये जा रहे है

अभी इनकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है

12/06/2026

#बारिश के बाद तालाब बनी जींद कि सब्जी मंडी,लोगो को भारी परेशानी....

 #दिल्ली के जंतर-मंतर पर 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होना रोहतक के एक स्कूल की महिला गेस्ट टीचर मह...
12/06/2026

#दिल्ली के जंतर-मंतर पर 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होना रोहतक के एक स्कूल की महिला गेस्ट टीचर महंगा पड़ गया, सुलेखा दलाल को विभाग ने निलंबित कर दिया है।

हालांकि आदेश पत्र में निलंबन का कारण नहीं लिखा है, लेकिन इस प्रदर्शन के अगले ही दिन उनसे फोन पर जवाब भी मांगा गया था।

ऐसे में निलंबन को इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। इधर, बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में रह रही शिक्षिका सुलेखा ने कहा कि कारण तो विभाग जाने, मगर पेपर लीक मामला उनके बेटे और युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है। इस पर वे हार नहीं मानेंगी, चाहे कुछ भी हो जाए।

सुलेखा दलाल मूल रूप से बहादुरगढ़ के मेहंदीपुर डाबौदा से हैं और रोहतक के रैनकपुरा स्थित राजकीय मिडिल स्कूल में गेस्ट टीचर हैं। राजनीति से लेकर भजन गायन और सोशल मीडिया पर रील बनाने में भी सक्रिय रहती हैं।

रोहतक डीईईओ की ओर से उनके निलंबन आदेश जारी कर बीईओ ऑफिस हेडक्वार्टर तय किया है। बिना अनुमति हेडक्वार्टर न छोड़ने के आदेश हैं।

इधर, शिक्षिका सुलेखा दलाल ने कहा कि पेपर लीक से उनके बेटे को भी परेशानी हुई है। मगर यह केवल मेरे बेटे नहीं बल्कि लाखों युवाओं से जुड़ा मामला है। इसमें आखिर तक लड़ाई लड़ेंगी।

Address

JIND
Jind
126102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JIND 24X7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share