26/08/2026
रिश्वत लेते पटवारी व उसकी सहयोगी गिरफ्तार
पटवारी व कानूनगो पिछले छह दिन से हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं पानीपत तहसील में एक पटवारी व उसका सहयोगी रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए पटवारी गढ़ी बेसिक निवासी सुभाष व उसका सहयोगी उस्मान रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकण के कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया है। पटवारी और कानूनगो अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण तहसील में कामकाज ठप रहा है। इसके बावजूद आरोपी पटवारी तहसील में काम कराने के एवज में रुपये मांग रहा था। पटवारी व कानूनगो की हड़ताल के बीच इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई।
゚
゚