Harenderpunia pej

Harenderpunia pej The jind haryana में आप का स्वागत है सामाजिक मुद्दे,मोटिवेशन, आप की आवाज हम बनेंगे �
harenderpunia

25/04/2026

✅ आज फिर एक हादसा
जींद में ईक्कस गाँव के पास बरवाला रोड पर टायरों से भरे ट्रक जो (फैक्ट्री में जालने के लिए) गुजरात से जींद शहर में आना था। शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रक में आग लग गई है। आग लगने से आस पास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है।
The jind haryana
#एक्सीडेंट

#जींद

21/04/2026

✅ये रोहतक में बहुत गलत हुआ
लेडीज संगीत में डांस करने पर महिला की हत्या_रोहतक में पड़ोसियों के घर देखकर भड़का जेठ, दरात से मुंह-छाती और हाथ काटे 👉

रोहतक में जेठ ने दरात से काटकर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। महिला पड़ोसियों के यहां लेडीज संगीत पर गई थी। वहां उसे डांस करता देख जेठ भड़क गया। जैसे ही वह घर आई तो उसने दरात से हमला किया। उसने सिर, मुंह, छाती, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए।

जानिए महिला की हत्या कैसे हुई...

रोहतक के रिठाल गांव निवासी सुखबीर फोगाट के पड़ोसियों के यहां शादी है। रविवार रात को उनके लेडीज संगीत था। सुखबीर की पत्नी प्रवेश (39) उनके बुलावे पर वहां गई थी। उसने वहां अन्य महिलाओं के साथ डांस भी किया। जैसे ही प्रवेश वहां डांस करने के बाद लौटी तो घर पर जेठ जसबीर फोगाट ने उससे डांस करने पर झगड़ा करना शुरू कर दिया।

परिवार के मुताबिक, तभी जसबीर घर में रखी दरात उठाकर लाया और प्रवेश पर हमला कर दिया। उसने मुंह, पेट और हाथ पर वार किए और फरार हो गया। उस समय प्रवेश के तीनों बच्चे घर में सो रहे थे। उसका पति सुखबीर और उसकी मां घर पर नहीं थी। प्रवेश को खून से लथपथ छोड़कर जसबीर फरार हो गया।

गद्दी खेड़ी गांव निवासी सोमदास ने बताया कि मेरी बहन प्रवेश की शादी 16 साल पहले रिठाल गांव के सुखबीर के साथ हुई थी। उसका पति सुखबीर खेती करता है। प्रवेश के तीन बच्चे हैं- शनाया (15), हितेश (14) और श्रेया (10) हैं। तीनों स्कूल में पढ़ते हैं। जसबीर प्रवेश का जेठ है और एक स्टील फैक्ट्री में काम करता है।

जेठी बाहर जाने को लेकर टोकता था

सोमदास ने आगे बताया कि रविवार रात 10 बजे को भांजे हितेश ने मुझे फोन कर सूचना दी थी। पहले भी झगड़े होते थे, लेकिन बड़े लोग मामले को शांत करा देते थे। बहन का घर बस जाए, इसलिए बात को ज्यादा नहीं बढ़ाते थे। उसका जेठ बात-बात पर टोका टाकी करता था। कहता था, यहां नहीं जाना, ये नहीं करना। इन्हीं बातों पर झगड़े होते थे
The jind haryana

#मोटिवेशन

#रोहतक

✅आप सबको 👉अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस के शुभ अवसर पर आज जिला कैथल के तितरम मोड़ पर अजय महायोद्धा महाराजा सूरजमल जी की प्रतिम...
13/04/2026

✅आप सबको 👉
अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस के शुभ अवसर पर आज जिला कैथल के तितरम मोड़ पर अजय महायोद्धा महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

जिन्होंने भी इस महान कार्य को करने में भाग लिया या सहयोग किया उन सभी का बहुत बहुत आभार व धन्यवाद 🙏।
जय महाराजा सूरजमल 🙏
The jind haryana

10/04/2026

✅आज हिसार से संत रामपाल महाराज की रिहाई हई है 💐

✅ सत साहेब 🙏बड़ी खबर : संत रामपाल जी महाराज को मिली जमानत, जल्द ही आएंगे जेल से बाहर। श्रद्धालूओं में खुशी की लहर।कमेंट ...
08/04/2026

✅ सत साहेब 🙏
बड़ी खबर : संत रामपाल जी महाराज को मिली जमानत, जल्द ही आएंगे जेल से बाहर। श्रद्धालूओं में खुशी की लहर।
कमेंट लाइक और शेयर और फ़ॉलो करों 🙏🙏
The jind haryana
#फोटो
#वायरल

22/03/2026

✅ नहर में गिरी कार खेत से लौट रहा युवक बचाने के लिए नहर में कुदा डूबी गाड़ी के गेट को खोलकर महिला और 3बच्चों को सुरक्षित निकाला! यह इंसान फरिश्ते से कम नहीं था वीडियो को लाइक करें शेयर करें और कमेंट कीजिए
The jind haryana
#एक्सीडेंट
#वायरल



@हाइलाइट

Address

Jind
126102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Harenderpunia pej posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share