16/02/2026
हम आपकी आवाज़ बनकर आगे इस मुद्दे को बढ़ा रहे हैं आप जितना शेयर करोगे जितना लोग जागेंगे।
राजस्थान विधानसभा में डोडा पोस्त पर फिर गरमाई बहस
पीलीबंगा से कांग्रेस विधायक विनोद कुमार ने सदन में डोडा पोस्त प्रतिबंध की पुनर्समीक्षा की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि 16 मार्च 2016 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा डोडा पोस्त के ठेकों पर रोक के बाद हालात सुधरने के बजाय प्रदेश में मेडिकेटेड और केमिकल नशा तेजी से बढ़ा है।
विधायक के अनुसार 2005 से 2025 के बीच डोडा पोस्त से केवल 2 मौतों के मामले सामने आए। 31 दिसंबर 2023 से जनवरी 2025 के बीच मेडिकेटेड नशे से 65 युवाओं की मौत दर्ज।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्राकृतिक डोडा पोस्त पर पूर्ण प्रतिबंध है, तो खतरनाक केमिकल और दवाइयों के नशे पर प्रभावी रोक क्यों नहीं लग पा रही? साथ ही यह भी कहा कि नियंत्रित खेती से राज्य को राजस्व और किसानों को रोजगार मिलता था।
अब सवाल यह है क्या विधानसभा में इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा होगी?
क्या वर्तमान हालात को देखते हुए नीति में बदलाव संभव है। यदि आप लोग भी पोस्ट विडियो आता तो उसको शेयर करके आगे बढ़ाओगे तब जाकर इस मुद्दे पर लोग आगे से आगे जागेंगे और इस मुद्दे पर पूरे राजस्थान, पंजाब में हर जगह लोग ज्ञापन सौंपेंगे।
और इस मुद्दे को जोर-शोर से सोशल मीडिया पर भी उठाना शुरू करेंगे। Bhajanlal SharmaBJP Rajasthan Pabba Ram Bishnoi Kailash Choudhary