PRG News

PRG News India's latest news and stories.

25/03/2026

सरकार ने कहा- देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं:कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, घबराकर जरूरत से ज्यादा खरीदने से बचें

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने दिल्ली में इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग के दौरान लोगों से डर और घबराहट में पेट्रोल-डीजल की खरीदारी करने से बचने की अपील की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया गया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

14/03/2026

"जहां कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला बंद हो जाता है, वहां हमारा काम शुरू हो जाता है"
- मोदी

शादीशुदा महिला के सूखते अंडरगारमेंट चुरा ले गया... उज्जैन में सनकी आशिक की अजीबोगरीब कहानी मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक ...
13/03/2026

शादीशुदा महिला के सूखते अंडरगारमेंट चुरा ले गया... उज्जैन में सनकी आशिक की अजीबोगरीब कहानी

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक अजीबोगरीब कहानी सामने आई है. यहां एक युवक ने रस्सी पर सूख रहे महिला के अंडरगारमेंट चोरी कर लिए. सीसीटीवी से ये कहानी पता चली. पुलिस ने युवक को पकड़ा तो उसने कहा कि वह पड़ोस की शादीशुदा महिला से एकतरफा प्यार करता है, इसी जुनून में उसके अंडरगारमेंट चुरा लिए.

06/03/2026

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल रिजल्ट में टॉप 10 में लड़कों ने बाजी मारी है..।।
1. अनुज अग्निहोत्री (रोल नंबर: 1131589)
2. राजेश्वरी सुवे एम (रोल नंबर: 4000040)
3. अकांश ढुल (रोल नंबर: 3512521)
4. राघव झुनझुनवाला (रोल नंबर: 0834732)
5. ईशान भटनागर (रोल नंबर: 0409847)
6. जिनिया अरोड़ा (रोल नंबर: 6410067)
7. एआर राजा मोहिदीन (रोल नंबर: 0818306)
8. पक्शल सेक्रेटरी (रोल नंबर: 0843487)
9. आस्था जैन (रोल नंबर: 0831647)
10. उज्जवल प्रियंक (रोल नंबर: 1523945)

05/03/2026

केवल सैन्य संघर्ष से नहीं होगा समाधान... मिडिल ईस्ट-यूक्रेन पर PM मोदी का बड़ा बयान

तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना महेंद्र सिंह धोनी को पड़ा महंगा, कटा 1 हजार रुपये का ई-चालान रांची में पूर्व भारतीय कप्तान मह...
04/03/2026

तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना महेंद्र सिंह धोनी को पड़ा महंगा, कटा 1 हजार रुपये का ई-चालान

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

ईरान की सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में म...
01/03/2026

ईरान की सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में मौत हो गई है और देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई है।

01/03/2026

ईरान और मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस पर पाबंदियों की वजह से, दिल्ली एयरपोर्ट पर अब तक 60 जाने वाली और 40 आने वाली, यानी कुल 100 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं

दिल्ली पुलिस ने पारस गुर्जर को किया गिरफ्तार, बोले—हक की आवाज उठाना गुनाह है तो मैं गुनाहगार हूँदिल्ली में राजस्थान के य...
26/02/2026

दिल्ली पुलिस ने पारस गुर्जर को किया गिरफ्तार, बोले—हक की आवाज उठाना गुनाह है तो मैं गुनाहगार हूँ
दिल्ली में राजस्थान के युवा नेता पारस गुर्जर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की रिहाई की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से अपने साथियों के साथ ‘न्याय सत्याग्रह’ में शामिल थे। गुरुवार को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में पारस गुर्जर को चोटें आई हैं। उन्होंने पुलिस के रवैये को बर्बर बताते हुए कड़ी निंदा की।

गौरतलब है कि पारस गुर्जर राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। वे पिछले चार दिनों से दिल्ली में डटे हुए थे और लगातार आंदोलन कर रहे थे। इससे पहले बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर भी उन्होंने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया था।

गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत में पारस गुर्जर ने कहा कि यदि युवाओं और किसानों के हक व अधिकार की आवाज उठाना गुनाह है, तो वे खुद को गुनाहगार मानते हैं। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। लोकतंत्र, संविधान और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए वे जेल जाने को भी तैयार हैं।

26/02/2026

अब भारत की बारी..

साउथ अफ्रीका ने आज अहमदाबाद में खेले जा रहे वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में एकतरफा जीत हासिल की. इसी के साथ भारतीय फैंस की सेमीफाइनल को लेकर उम्मीदें बढ़ गईं हैं...

26/02/2026

विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन

जयपुर में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर भारत-US ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सदन तक मार्च निकाला.

26/02/2026

T-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला, जिम्बाब्वे से होगी टीम इंडिया की भिड़ंत

Address

Jodhpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRG News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share