AWPL MEDIA

AWPL MEDIA AWPL MEDIA
Connecting to People हमेशा बड़ा सोचो ।
अपने से ऊपर के लेवल के व्यक्तियों से अपना मेल मिलाप रखो जरूर 1 दिन सफलता मिलेगी।

मित्र अनिल जी जांगू (बिश्नोई)को ग्लोबल मेड लैब वीक 2026 के दौरान    (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज)  #जोधपुर म...
26/04/2026

मित्र अनिल जी जांगू (बिश्नोई)को ग्लोबल मेड लैब वीक 2026 के दौरान (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) #जोधपुर में बेस्ट टेक्नीशियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
एक #लैब_टेक्नीशियन के रूप में उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली ने यह मुकाम दिलाया है।
यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे गाँव के लिए सम्मान और प्रेरणा का स्रोत है।
इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।
Adarsh Anand TECNO Mobile AI ABP News BBC News BBC News हिन्दी BJP Rajasthan Bhajanlal Sharma

जोधपुर में छात्रा से छेड़छाड़, CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान जारीजोधपुर के भीतरी इलाके में मंगलवार को स्कूली छात्रा से सर...
22/04/2026

जोधपुर में छात्रा से छेड़छाड़,
CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान जारी

जोधपुर के भीतरी इलाके में मंगलवार को स्कूली छात्रा से सरेराह छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।
इस दौरान एक जागरूक राहगीर ने न सिर्फ साहस दिखाया, बल्कि छेड़छाड़ करने वाले शरारती युवक को मौके पर ही दबोच लिया और मनचले की जमकर पिटाई भी कर दी। हालांकि, हंगामे का फायदा उठाकर आरोपी खुद को छुड़ाकर भाग गया।
यह घटना खांडा फलसा थाना क्षेत्र के नाड़ियों की बाड़ से व्यास पार्क जाने वाले रास्ते की है।
व्हाट्सएप मैसेज से हरकत में आई पुलिस
यह घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाद में किसी ने इस वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुप में छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश का मैसेज लिखकर पोस्ट कर दिया।
पुलिस कंट्रोल रूम ने मैसेज देखते ही तुरंत प्रतिक्रिया दी और खांडा फलसा थाना पुलिस को अलर्ट कर मौके पर टीम भेज दी।

🚨 पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आ ग – उद्घाटन से पहले बड़ा हा_दसा! 🔥✍️रतन गोदारा ||    #राजस्थान के  #पचपदरा स्थित   ( ) रिफा...
21/04/2026

🚨 पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आ ग –
उद्घाटन से पहले बड़ा हा_दसा! 🔥

✍️रतन गोदारा ||
#राजस्थान के #पचपदरा स्थित ( ) रिफाइनरी में 20 अप्रैल को अचानक भीषण आग लग गई।
यह हादसा उस समय हुआ जब रिफाइनरी का ट्रायल रन चल रहा था और अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन होना था।
💥 क्या हुआ हादसे में?
बताया जा रहा है कि आग #क्रूड_डिस्टिलेशन_यूनिट ( ) में लगी, जो रिफाइनरी का सबसे अहम हिस्सा होती है।
आग इतनी भयानक थी कि पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और काले का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया।
📊 कितना बड़ा प्रोजेक्ट?🫵
🛢️ 9 मिलियन टन सालाना रिफाइनिंग क्षमता
🏭 2 मिलियन टन पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स
🌍 7.5 मिलियन टन कच्चा तेल विदेशों से आयात
🇮🇳 1.5 मिलियन टन स्थानीय उत्पादन का उपयोग
💰 लागत और नुकसान🫵👇
2013 में इस रिफाइनरी की लागत करीब ₹37,230 करोड़ थी, जो बढ़कर अब लगभग ₹79,459 करोड़ तक पहुंच गई है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि “रिफाइनरी के दिल” यानी मुख्य यूनिट में आग लगने से भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है और प्रोजेक्ट में और देरी तय है।
⚠️ बड़े सवाल खड़े🤞
👉 दुनिया की बेस्ट टेक्नोलॉजी होने के बावजूद हादसा क्यों?
👉 क्या सेफ्टी सिस्टम में कमी थी?
👉 किस कंपनी की जिम्मेदारी थी – सप्लायर या इंजीनियरिंग टीम?
👉 टेक्निकल ऑडिट सही तरीके से हुआ था या नहीं?
📉 राजस्थान की अर्थव्यवस्था पर असर
यह प्रोजेक्ट राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण था, लेकिन इस हादसे ने विकास की रफ्तार को बड़ा झटका दिया है।
👉 आपकी क्या राय है?
इतनी बड़ी रिफाइनरी में ऐसा हादसा होना लापरवाही है या तकनीकी गलती?

🚨 कोटा पुलिस की डोडा पोस्ट में बड़ी कार्रवाई 🚨नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश, दो गिरफ्तार,6.25 लाख का 41 किलो डोडा-चूरा जब्तरत...
21/04/2026

🚨 कोटा पुलिस की डोडा पोस्ट में बड़ी कार्रवाई 🚨

नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश, दो गिरफ्तार,
6.25 लाख का 41 किलो डोडा-चूरा जब्त

रतन गोदारा || AWPL MEDIA

कोटा ग्रामीण पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए भागने की कोशिश कर रही एक संदिग्ध कार को घेरकर रोक लिया। तलाशी में कार से 41 किलो 680 ग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 6 लाख 25 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में जोधपुर ग्रामीण जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार सोमवार को बापावर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर कार को घेर लिया। तलाशी के दौरान कार में कट्टों में भरा हुआ 41 किलो 680 ग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चेतन जाट (32) निवासी टूटी-खेडापा और सुनील जाट (25) निवासी सालवाकला-जांभिवास, दोनों जोधपुर ग्रामीण जिले के रूप में हुई है। कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेश मीणा के नेतृत्व में टीम में प्रेमसिंह, साजिद हुसैन, शंभुसिंह, कमलकुमार, नवदीपदान व भंवरलाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

⚖️ 5 किलो डोडा-पोस्त केस में कोर्ट का सख्त एक्शन,🚨 12 साल बाद आया बड़ा फैसला!रतन गोदारा ||   📰 बड़ी खबर | NDPS केस में स...
20/04/2026

⚖️ 5 किलो डोडा-पोस्त केस में कोर्ट का सख्त एक्शन,

🚨 12 साल बाद आया बड़ा फैसला!

रतन गोदारा ||
📰 बड़ी खबर | NDPS केस में सजा
12 साल पुराने मादक पदार्थ तस्करी मामले में NDPS कोर्ट ने 66 वर्षीय आरोपी गोरधनराम पुत्र जगन्नाथराम बिश्नोई को दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई है।
मामले में पुलिस ने वर्ष 2014 में कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से करीब 5.250 किलोग्राम डोडा-पोस्त (चूरा) बरामद किया था।
कोर्ट ने सजा के साथ 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
👉 यह फैसला मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का एक बड़ा उदाहरण है।

क्या आप भारत के इन अनोखे डाकघरों के बारे में जानते हैं?रतन गोदारा ||  🌏 दुनिया का सबसे ऊँचा डाकघर: हिमाचल प्रदेश के स्पी...
20/04/2026

क्या आप भारत के इन अनोखे डाकघरों के बारे में जानते हैं?
रतन गोदारा ||
🌏 दुनिया का सबसे ऊँचा डाकघर: हिमाचल प्रदेश के स्पीति में स्थित 'हिक्किम' दुनिया का सबसे ऊँचा डाकघर है। यह समुद्र तल से 14,567 फीट ऊपर है!
⛴️ तैरता हुआ डाकघर: श्रीनगर की डल झील में एक हाउसबोट पर भारत का पहला तैरता हुआ डाकघर है!
🌏 दुनिया का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क: 1.55 लाख से ज़्यादा डाकघरों के साथ, भारत में दुनिया का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है!
🏦 दुनिया का सबसे बड़ा सर्विस बैंक: खाता संख्या और शाखाओं के मामले में इंडिया पोस्ट दुनिया का सबसे बड़ा 'सर्विस बैंक' है!
🌳 ग्रामीणों को सशक्त बनाना: 89% डाकघर ग्रामीण क्षेत्रों में हैं!
क्या आप इनमें से किसी भी डाकघर गए हैं? नीचे कमेंट में बताएं!

Address

Jambheshwar Nagar , Bhakhri
Jodhpur
342302

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AWPL MEDIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share