Jvb News

Jvb News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jvb News, News & Media Website, shop no. 6 jambheswar temple market bhojasar tah. phalodi dist jodhpur (rajsthan), Jodhpur.

कृपया चैनल को फॉलो जरूर करें 🙏🙏🙏
12/09/2026

कृपया चैनल को फॉलो जरूर करें 🙏🙏🙏

नगरीय निकाय आम चुनाव

नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न

नगर परिषद फलौदी में 86.37 प्रतिशत व बाप में 88.66 प्रतिशत मतदान,कुल मतदान 86.79 प्रतिशत

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फलौदी,11 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले में नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हुआ। फलौदी व बाप के कुल 60 वार्डों में मतदान कराया गया। मतदान के लिए कुल 44308 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 38456 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 86.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

निकायवार 6 बजे मतदान प्रतिशत के अनुसार नगर परिषद फलौदी में कुल 36141 मतदाताओं में से 31215 मतदाताओं ने मतदान किया तथा मतदान 86.37 प्रतिशत रहा। नगर पालिका बाप में 8167 मतदाताओं में से 7241 मतदाताओं ने मतदान किया और मतदान 88.66 प्रतिशत रहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभावी निगरानी

मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह तथा जिला पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने नगरीय क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया, व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर तैनात मतदान दलों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

मतदान के दौरान मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया। जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी गई।

लोकतंत्र के महापर्व में आमजन ने उत्साह के साथ निभाई जिम्मेदारी:-

जिले के नगरीय क्षेत्र में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। इस दौरान लोकतंत्र के महापर्व में प्रथम मतदाताओं के साथ बुजुर्ग,महिला, दिव्यांजन एवं किन्नर मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। नगरीय क्षेत्र फलौदी में राजकीय उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय व पंचायत समिति फलौदी में आदर्श मतदान केंद्र के रूप में तैयार किया गया। नगर पालिका बाप को भी आदर्श मतदान केंद्र के रूप में तैयार किया गया। मतदान केंद्रों पर नव मतदाताओं का तिलक व मिठाई के साथ स्वागत किया गया।

नगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर परिषद फलौदी में 86.37...

कृपया चैनल को फॉलो जरूर करें 🙏
08/09/2026

कृपया चैनल को फॉलो जरूर करें 🙏

भोजासर (JVB न्यूज)। कस्बे के कुम्हारों के बास में कल दोपहर को आभूषण चमकाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। बेखौफ घूम रहे अज्ञात ठगों ने दो घरों में महिलाओं को झांसे में लेकर उनके सोने-चांदी के आभूषण फ्री में साफ करने का दावा किया।
जांच में सामने आया है कि ये ठग एक खास केमिकल युक्त पानी का इस्तेमाल करते हैं। आभूषण साफ करने के बहाने ये केमिकल में बर्तन डालते हैं, जिससे सोने व चांदी की ऊपरी परत घुलकर पानी में आ जाती है। इस प्रक्रिया से जेवरात का वजन कुछ ग्राम तक कम हो जाता है, जिससे गृहस्वामियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
सावधान और सतर्क रहें:
* घर के दरवाजे पर आने वाले किसी भी अनजान व्यक्ति से आभूषण साफ न करवाएं।
* मुफ्त या सस्ते में सेवाएं देने का झांसा देने वाले संदिग्ध लोगों को घर में प्रवेश न दें।
* किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति के नजर आने पर तुरंत स्थानीय पुलिस व परिजनों को सूचित करें।

भोजासर (JVB न्यूज)। कस्बे के कुम्हारों के बास में कल दोपहर को आभूषण चमकाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। बेखौफ घू...
08/09/2026

भोजासर (JVB न्यूज)। कस्बे के कुम्हारों के बास में कल दोपहर को आभूषण चमकाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। बेखौफ घूम रहे अज्ञात ठगों ने दो घरों में महिलाओं को झांसे में लेकर उनके सोने-चांदी के आभूषण फ्री में साफ करने का दावा किया।
जांच में सामने आया है कि ये ठग एक खास केमिकल युक्त पानी का इस्तेमाल करते हैं। आभूषण साफ करने के बहाने ये केमिकल में बर्तन डालते हैं, जिससे सोने व चांदी की ऊपरी परत घुलकर पानी में आ जाती है। इस प्रक्रिया से जेवरात का वजन कुछ ग्राम तक कम हो जाता है, जिससे गृहस्वामियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
सावधान और सतर्क रहें:
* घर के दरवाजे पर आने वाले किसी भी अनजान व्यक्ति से आभूषण साफ न करवाएं।
* मुफ्त या सस्ते में सेवाएं देने का झांसा देने वाले संदिग्ध लोगों को घर में प्रवेश न दें।
* किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति के नजर आने पर तुरंत स्थानीय पुलिस व परिजनों को सूचित करें।

कृपया चैनल को फॉलो जरूर करें 🙏
07/09/2026

कृपया चैनल को फॉलो जरूर करें 🙏

एनडीपीएस एक्ट मामले में वांछित 11.58 किलो डोडा पोस्त तस्कर गिरफ्तार
* भोजासर पुलिस थाना टीम की बड़ी कार्रवाई
* फरार चल रहा 61 वर्षीय आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
फलोदी (विशेष संवाददाता):
जिला पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह (आईपीएस) द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोजासर पुलिस थाना टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित 01 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी ब्रजराजसिंह चारण एवं वृत्ताधिकारी लोहावट भवानीसिंह के सुपरविजन तथा भोजासर थानाधिकारी जमील खान के नेतृत्व में की गई।
अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ था फरार
मामले का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि गत 25 अगस्त 2026 को भोजासर पुलिस टीम को मुखबिर से मिली खास इत्तला के आधार पर दबिश दी गई थी। उस दौरान आरोपी भंवरलाल पुत्र धीमाराम बिश्नोई (61 वर्ष), निवासी भगवाननगर गांधीसागर, पुलिस वाहन को आता देख अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला था।
पशु बाड़े से मिला था मादक पदार्थ
दबिश के दौरान पुलिस ने जब आरोपी के घर स्थित पशु बाड़े की तलाशी ली, तो वहां काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे में 11.580 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (पीसा हुआ डोडा पोस्त) बरामद हुआ था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी, जिसके बाद अब पुलिस टीम ने उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है।
पूर्व में भी दर्ज हैं आपराधिक मामले
गिरफ्तार आरोपी भंवरलाल के खिलाफ पूर्व में भी धोखाधड़ी (420 IPC) और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत फलोदी व भोजासर थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम होगी पुरस्कृत
कार्रवाई में शामिल थानाधिकारी जमील खान, कांस्टेबल मोडाराम, रूपचन्द, पप्पुराम, सदामाराम और रेवतराम की भूमिका सराहनीय रही। पूरी पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक जिला फलोदी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

एनडीपीएस एक्ट मामले में वांछित 11.58 किलो डोडा पोस्त तस्कर गिरफ्तार * भोजासर पुलिस थाना टीम की बड़ी कार्रवाई * फरार चल र...

मेरे प्रिय शाला जी अमित कुमार का इस दुनिया से इस तरह अलविदा हो जाना जिसके लिए क्या लिखूँ शब्द कोश में शब्द ही नहीं 😭😭😭🙏 ...
06/09/2026

मेरे प्रिय शाला जी अमित कुमार का इस दुनिया से इस तरह अलविदा हो जाना जिसके लिए क्या लिखूँ शब्द कोश में शब्द ही नहीं 😭😭😭🙏 हे राम 🙏😭😭😭

फॉलो एंड शेयर जरूर करें 🙏🙏🙏
06/09/2026

फॉलो एंड शेयर जरूर करें 🙏🙏🙏

 सौर उर्जा प्लांट में आगजनी व फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की घटना में पांचवा आरोपी गिरफ्तार।
 19 अगस्त को रात्रि में जुनिफर कंपनी पर किया था हमला।
 डीएसटी फलोेदी ने बैंगटी से किया दस्तयाब।

पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि 19 अगस्त 2026 की रात्रि में 4 बजे थाना बाप के नेवा स्थित जुनिफर सौर कंपनी में घुसकर कंपनी के ठेकेदार के केंप को जलाने, व मजदूरों पर फायरिंग कर जानलेवा हमला के प्रकरण में आज आरोपी नूर हुसैन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण- दिनांक 20.08.2026 को पुलिस थाना बाप पर प्रार्थी रामनिवास निवासी रड़का बेरा हाल सौर उर्जा प्लांट नेवा कानासर ने लिखित रिपोर्ट पेष की कि दिनांक 19.08.2026 को मैं व कंपनी के अन्य साथी प्लांट में लगे केंप पर सो रहे थे। सुबह 4 बजे गोलियों की आवाज से हम जागे। हमने देखा तो 5 गाड़ियों में करीब 20 जने थे। जिन्होंने हमारे केंप में आग लगा दी। हम भागने लगे तो हमारे उपर फायरिंग की। गाड़ियां पीछे भगाई। आरोपीगण राकेश पुत्र मांगीलाल, राजेश पुत्र मोहनराम, श्रीराम पुत्र धत्रा राम और रमेश पुत्र मोहनराम, शिवलाल बागानी, अषोक जाखड़ व अन्य ने बदमाष श्याम लाल पूनिया के ईषारे पर उक्त वारदात कारित की है। आरोपीगणों की गाड़ियां खराब हो गई। फिर दूसरी गाडियों में बैठकर भाग गये। वगेरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

कार्यवाही विवरण:- पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि प्रकरण की वारदात की गंभीरता को देखते हुऐ श्री ब्रजराजसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी व श्री अचलसिंह देवड़ा वृताधिकारी वृत फलोदी के निकटतम सुपरविजन में श्री महेश श्री माली सीआई थानाधिकारी बाप मय जाब्ता व श्री प्रदीप एएसआई प्रभारी जिला स्पेशल टीम फलोदी मय टीम को आरोपीगणों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे। निर्देषानुसार जिला स्पेषल टीम फलोदी द्वारा पूर्व में मुलजिमान श्यामलाल पूनिया, रामनारायण, राकेष कुमार व फारूख को दस्तयाब कर पुलिस थाना बाप को सुपुर्द किया गया। तत्पष्चात टीम द्वारा दिनांक 05.09.2026 को डीएसटी फलोदी के श्री गंगाराम कमाण्डो की आसूचना पर प्रकरण की घटना में शरीक पांचवे आरोपी नूर हुसैन पुत्र लतीफ खां मुसलमान निवासी कोरियों की ढाणी बैंगटी खुर्द से दस्तयाब किया जाकर पुलिस थाना बाप को सुपुर्द किया गया।

अपराधिक रिकोर्ड- आरोपी नूर मोहम्मद के विरूद्व पुलिस थाना फलोदी पर मारपीट का एक प्रकरण दर्ज है।

पुलिस टीमः- उपरोक्त कार्यवाही में प्रदीप एएसआई प्रभारी डीएसटी फलोदी, डीएसटी फलोदी से कानि. रामेश्वर, महेन्द्र चौधरी, गंगाराम कमाण्डो, बाबूराम कानि. शामिल रहे। जिन्हें पुलिस अधीक्षक फलोदी द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

 सौर उर्जा प्लांट में आगजनी व फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की घटना में पांचवा आरोपी गिरफ्तार।  19 अगस्त को रात्रि में ...

Address

Shop No. 6 Jambheswar Temple Market Bhojasar Tah. Phalodi Dist Jodhpur (rajsthan)
Jodhpur
342311

Telephone

+91 89492 74354

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jvb News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share