Marwad News

Marwad News रेत की खुशबू, संस्कृति की छाँव और खबरों की सच्चाई – यही है Marwad News | राजस्थान की आत्मा से जुड़ी हर बात ❤️

कुम्भसिंह पातावत पर लगे आरोपों ने खड़े किए बड़े सवालफलोदी पुलिस के केस नंबर 316/2026 में मुलजिम नंबर 08 बताए जा रहे कुम्...
23/08/2026

कुम्भसिंह पातावत पर लगे आरोपों ने खड़े किए बड़े सवाल

फलोदी पुलिस के केस नंबर 316/2026 में मुलजिम नंबर 08 बताए जा रहे कुम्भसिंह पातावत को लेकर अब सियासी और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं।

उम्र और सार्वजनिक जीवन में वरिष्ठता के कारण कुम्भसिंह पातावत को क्षेत्र में परिचय का व्यक्ति माना जाता है। आरोप यह भी है कि उनका ब्रज भूषण सिंह से अच्छा परिचय रहा है। इसी पृष्ठभूमि को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्हें पहले से अंदेशा था कि चंदा प्रकरण को लेकर चम्पत राय से जुड़ा विवाद आगे बढ़ सकता है?

इसके बाद राम मंदिर के लिए एक करोड़ रुपये के सहयोग का मुद्दा भी चर्चा में है। सवाल यह उठाया जा रहा है कि क्या इतना बड़ा धार्मिक सहयोग देने के बाद किसी प्रकार की राजनीतिक या सामाजिक सुरक्षा की उम्मीद की गई थी? हालांकि इन दावों और मंशाओं की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।

भंवरी देवी बिश्नोई प्रकरण में प्रदर्शन और पुलिस के आरोप

भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर हुए बड़े प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस के आरोपों के अनुसार कुम्भसिंह पातावत पर BNS की धारा 121(1), 132, 180(2) तथा Public Property Damage Act की धारा 3 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कथित तौर पर पुलिस की ओर पत्थर फेंका, प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश किया और प्रधानमंत्री के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत लगाए गए पौधे को कथित रूप से उखाड़ दिया।

लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है—

क्या पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप ही अंतिम सत्य हैं, या अदालत में इन आरोपों की स्वतंत्र जांच और सुनवाई के बाद ही दोष तय होगा?

जनता पूछ रही है—दोषी कौन और फैसला कौन करेगा?

न्याय की मांग को लेकर जुटी भीड़ का दावा था कि वह किसी मुआवजे, प्लॉट या राजनीतिक टिकट के लिए नहीं, बल्कि अपराधियों को सजा दिलाने और न्याय की मांग को लेकर एकत्रित हुई थी।

ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि यदि प्रदर्शन का उद्देश्य अपराधियों को सजा दिलाना था, तो प्रदर्शनकारियों पर लगे गंभीर आरोपों का न्यायिक परीक्षण भी उतनी ही निष्पक्षता से होना चाहिए।

संविधान की प्रस्तावना की शुरुआत “हम भारत के लोग” से होती है। लोकतंत्र में अंतिम कसौटी कानून और न्याय व्यवस्था ही है—न कोई व्यक्ति कानून से ऊपर और न ही किसी व्यक्ति को बिना न्यायिक प्रक्रिया के दोषी ठहराया जा सकता है।

अब नजर अदालत की कार्यवाही पर है।

क्या कुम्भसिंह पातावत ने वास्तव में वे अपराध किए हैं जिनका आरोप पुलिस ने लगाया है?
या फिर यह मामला घटनास्थल, भीड़ और पुलिस कार्रवाई की पूरी सच्चाई सामने आने के बाद कोई दूसरा रूप लेगा?

फैसला आरोपों से नहीं, साक्ष्यों और न्यायिक प्रक्रिया से होगा।

कैसे कैसे लोग रहते हैं हमारे समाज में
23/08/2026

कैसे कैसे लोग रहते हैं हमारे समाज में

मारवाड़ राजपूत सभा चुनाव में पोस्टर विवादमारवाड़ राजपूत सभा चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रविंद्र सिंह राणावत के होर...
23/08/2026

मारवाड़ राजपूत सभा चुनाव में पोस्टर विवाद

मारवाड़ राजपूत सभा चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रविंद्र सिंह राणावत के होर्डिंग फाड़े जाने का मामला सामने आया है। चुनाव में “भू-माफिया बनाम युवा शक्ति” का नारा चर्चा में है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। समर्थकों ने घटना पर नाराजगी जताई है।

23/08/2026

जोधपुर जिले के ऐसे स्कूलों के फोटो भेजो जो की कच्ची बनी हो और जर्जर स्कूल बनी हो फोटो और वीडियो भेजो

23/08/2026

पहले भारत दूसरे देशों को चीनी बेचता था लेकिन अब हमारा भारत आत्मनिर्भर बन गया है और अब हमारा भारत दूसरे देशों से चीनी खरीदना है इसलिए हमें विश्वगुरु कहते हैं

23/08/2026

मारवाड़ राजपूत सभा चुनाव को लेकर भवानी सिंह इंदा बेलवा का बड़ा बयान अध्यक्ष पद के लिए कोई भी दावेदार नहीं है सही,जब भरे मंचों से राजपूत समाज की मां बहनों को गालियां दी जाती है तब कहां जाते हैं ये लोग

मारवाड़ राजपूत सभा चुनाव 2026: नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ, अब मैदान में इतने उम्मीदवारजोधपुर। मारवाड़ राजपूत सभा चुनाव ...
22/08/2026

मारवाड़ राजपूत सभा चुनाव 2026: नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ, अब मैदान में इतने उम्मीदवार

जोधपुर। मारवाड़ राजपूत सभा चुनाव 2026 को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विभिन्न पदों पर चुनावी तस्वीर स्पष्ट हो गई है। नामांकन वापसी के बाद अंतिम सूची में अध्यक्ष पद सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।

पदवार अंतिम उम्मीदवार संख्या

- अध्यक्ष पद: 04 उम्मीदवार
- उपाध्यक्ष पद: 04 उम्मीदवार
- महासचिव पद: 03 उम्मीदवार
- कोषाध्यक्ष पद: 03 उम्मीदवार
- केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य: 31 उम्मीदवार

नाम वापसी के बाद अब चुनावी मुकाबला अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। खास तौर पर अध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवारों के मैदान में रहने से मुकाबला रोचक माना जा रहा है। चुनाव से जुड़े नामांकन कार्यक्रम और प्रत्याशियों की गतिविधियां भी सामने आ रही हैं।

अब नजर मतदान पर रहेगी—कौन संभालेगा मारवाड़ राजपूत सभा की कमान, इसका फैसला मतदाताओं के हाथ में होगा।

22/08/2026

बालोतरा ब्रेकिंग: नागाणा थाना क्षेत्र के खींपसर में बारूद धमाके से बड़ा हादसा, एक की मौत और तीन घायल। जंगली सूअरों के शिकार के लिए बारूद तैयार करने के दौरान हुआ विस्फोट। घायलों को जोधपुर भेजा गया।

22/08/2026

चाय बेचकर प्रधानमंत्री बनने वाला नरेंद्र मोदी चाय में डालने वाली चीनी को ही महंगा कर दिया
मोदी है तो मुमकिन है

22/08/2026

पेट्रोल को सस्ता करने के चक्कर में चीनी को भी मोदी सरकार ने महंगा कर दिया आखिरकार गरीब आदमी कहां जाए ऊपर से पेट्रोल सस्ता नहीं हुआ एथेनॉल मिलाया तो भी

Address

Jodhpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Marwad News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share