Md Hussain Pathan

Md Hussain Pathan Member Of Sarv Dharam Khawaja Mandir Religious & Charitable Soc.
सोशल एक्टिविस्ट, लेखक,युट्यूबर, इवेन्ट ऑर्गनाइजर,

तमाम अहले वतन को भाई-बहन के असीम प्रेम, स्नेह एवं अटूट रिश्ते के प्रतीक पाक पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन के मुबारक़ मौके पर ढ...
28/08/2026

तमाम अहले वतन को भाई-बहन के असीम प्रेम, स्नेह एवं अटूट रिश्ते के प्रतीक पाक पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन के मुबारक़ मौके पर ढेर सारी मुबारकबाद एवं नेक दुआएँ। देश में सभी भाई-बहने सुरक्षित रहे, खुशहाल रहे, तरक्की करे ,हमारी यही दुआएँ।

26/08/2026

ईद-ए-मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद! 🌙
हमारे प्यारे नबी का पैग़ाम मोहब्बत, इंसानियत, शांति और भाईचारे का संदेश देता है।

आइए, मिलकर ऐसा संसार बनाएँ जहाँ हर दिल में प्रेम और हर इंसान के लिए सम्मान हो।

www.sarvdharamkhawajamandir.com
📱 SDKM के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें।

26/08/2026

खतीबे मारवाड़,हजरत अल्लामा मौलाना इदरीस रजा साहब अशफाकी, जोधपुर राजस्थान की मीठी जुबान से नबी ए अकरम सल्लाहों अलैहे वसल्लम की शान में नाते पाक के चंद अशआर पेशे खिदमत है। सुब्हान अल्लाह ।
#ईदमिलादुन्नबी

26/08/2026

खतीबे मारवाड़,हजरत अल्लामा मौलाना इदरीस रजा साहब अशफाकी, जोधपुर राजस्थान की मीठी जुबान से नबी ए अकरम सल्ललाहों अलैहे वसल्लम की शान में मारवाड़ी नात के चंद अशआर पेशे खिदमत है। सुब्हान अल्लाह

जश्ने ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद।मेरे नबी ने भी देखा था इस वतन की तरफ, यहा वफा है यही आपका इशारा है,फ़कत मुझको ही ...
26/08/2026

जश्ने ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद।

मेरे नबी ने भी देखा था इस वतन की तरफ, यहा वफा है यही आपका इशारा है,
फ़कत मुझको ही नही मेरे मुल्क जान से अज़ीज़, मेरे नबी को भी
हिंदुस्तान प्यारा हैं।

जैसा कि हम सब जानते ही है कि, मानवता की मिसाल
और मोहब्बत की महक हजरत मोहम्मद साहब की सीरते -पाक यानी कि उनके चारित्रिक गुण दुनिया के लिए सहिष्णुता की बहती नदी के समान सतत गतिशील का हमको संदेश दिया। आपने अम्नो-सुकून की बुनियाद पर अपनापन और भाईचारे का सन्देश दिया।

मदीना की धरती पर उनकी ये पुकार हमे आज का दिन याद दिलाती है,
ए लोगो मदीने में ऐसी फिजा लग रही है.
कि जन्नत की जैसे हवा लग रही है,
मदीने पहुंचकर जमीन को जो देखा,
यह जन्नत का जैसे पता लग रही है।
‪ ‬

जगत माँ फातिमा ईदे जेहरा की आप सभी को मुबारकबाद।    Sarv Dharam Khawaja Mandir Religious & Charitable Soc.
23/08/2026

जगत माँ फातिमा
ईदे जेहरा की आप सभी को मुबारकबाद।


Sarv Dharam Khawaja Mandir Religious & Charitable Soc.

हजरत दन्ताला वली रहमतुल्लाह अलैय के सालाना उर्स मुबारक की जियारत और अक़ीदत का ये मंजर बहुत खूबसूरत है।हाजी रमजान खाँजी पठ...
20/08/2026

हजरत दन्ताला वली रहमतुल्लाह अलैय के सालाना उर्स मुबारक की जियारत और अक़ीदत का ये मंजर बहुत खूबसूरत है।

हाजी रमजान खाँजी पठान-संस्थापन अधिकारी,
जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय बालोतरा,
(पूर्व कोषाध्यक्ष-दन्ताला दरगाह शरीफ कमेटी), के साथ
खंगाराराम जी एवं सर्व धर्म ख़्वाजा मन्दिर टीम राजस्थान से
- मोहम्मद हुसैन पठान
- रणछोड़मल जीनगर
- इस्माइल कुरैशी
- काजम मुगल
- मोहम्मद ताहिर पठान

सर्व धर्म ख्वाज़ा मन्दिर की इस टीम का साथ होना ये पैगाम देता है कि औलिया-अल्लाह की बारगाह में कौम-मजहब से ऊपर इंसानियत और मोहब्बत होती है।

मौला इस हाजरी को कबूल फरमाए और हजरत के सदके में सब पर रहमतें नाजिल फरमाए। आमीन 🤲

Sarv Dharam Khawaja Mandir Religious & Charitable Soc.

उर्स मुबारक़  20अगस्त 2026 बरोज जुम्मेरातसरज़मीने गढ़ सिवाना यहाँ के ज़र्रे ज़र्रे में बसती है कौमी एकता की सदाए, जी हाँ इस म...
19/08/2026

उर्स मुबारक़ 20अगस्त 2026 बरोज जुम्मेरात

सरज़मीने गढ़ सिवाना यहाँ के ज़र्रे ज़र्रे में बसती है कौमी एकता की सदाए, जी हाँ इस मुक़द्दस ज़मीं पर कई सन्त महात्मा, सूफ़ी सन्त,महंत आदि ने इस जमीं को अपनी इबादतगाह बनाया, जिससे आज सूफी संतों,सन्त महात्माओ का इस ज़मीं पर आर्शीवाद है।

गढ़ सिवाना से 5 किलोमीटर दूर स्थित दन्ताला शरीफ़ के सुल्तान सूफ़ी संत हज़रत दन्ताला वली रहमतुल्लाह अलैय के उर्से पाक का आज आगाज़ हो चुका है,

"दन्ताला दरगाह शरीफ़ में उर्स के मौक़े पर मुल्क भर से ज़ियारत के लिए आने वाले तमाम जायरीन हज़रात को मैं तहेदिल से मुबारकबाद पेश करता हु, एवं उन सभी का ख़ैर मकदम करता हूं।

हज़रत दन्ताला वली का पैग़ाम प्रेम, समर्पण और मानवता की सेवा का रहा है,यह आस्ताना क़ौमी एकता का मर्कज़ है जहाँ हर कौम,हर समाज़ के लोगों का आंतरिक स्नेहिक भावात्मक अनुभूतियों के भाव पुष्पो को बाबा की बारगाह पर श्रद्धापूर्वक अर्पित करने का साल में यह एक बार उर्स के मौके पर हम सभी को अवसर मिलता हैं।

यह दरगाह हमारे देश की तहज़ीब के संगम का प्रतीक है जो सभी समुदायों की उम्मीद और दुआओं के ज़रिये मिलकर अमन और ख़ुशहाली का माहौल क़ायम करती है,

अज़ीम सूफ़ी संत सदा ही आम लोगों की कठिनाइयों को मिटाते रहे हैं,

हज़रत दन्ताला वली की दरगाह शरीफ़ प्रेरणादायक तालीम पवित्र प्रेम और आध्यात्मिकता की लौ को बनाये रखने तथा वैश्विक शांति और विश्वव्यापी भाईचारे के संदेश को मज़बूत करने में आज भी अपनी भूमिका निभा रही है ।

Md Hussain Pathan


Sarv Dharam Khawaja Mandir Religious & Charitable Soc.

Address

Jodhpur
344044

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Md Hussain Pathan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share