SR News

SR News खबर ही जीवन

06/09/2026

*चुनावी दंगल से* 🧐

#जोधपुर
*सीएम भजनलाल के रोड़ शो में पूर्व सीएम गहलोत के लगे नारे।*

06/09/2026

* #जोधपुर*

सीएम भजनलाल शर्मा का रोड़ शो घंटाघर पहुँचा।

05/09/2026

🚨जोधपुर -लूणी स्कूल टूर विवाद:

बच्चियों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
लूणी स्कूली भ्रमण के दौरान बच्चियों की सुरक्षा और टूर प्रबंधन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं
आरोप है कि टूर शुरू होने पर कुछ बच्चियों ने जाने से इनकार किया, जिन्हें पैसे वापस देने का आश्वासन देकर साथ ले जाया गया। रास्ते में कथित तौर पर निर्धारित चालक को हटाकर टूर इंचार्ज के परिचित युवक को चालक बनाया गया
बाद में इंचार्ज और चालक द्वारा शराब पार्टी किए जाने की बात भी सामने आई है
आरोप यह भी है कि रात में धर्मशाला/होटल प्रबंधन को जानकारी मिलने के बाद दोनों को वहां से बाहर जाने को कहा गया
वहीं, विद्यालय भ्रमण का जिम्मा वरिष्ठ पदों के अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद यूडीसी कर्मचारी को दिए जाने और चालक बदलने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं
सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बामनिया ने पूरे मामले से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को व्हाट्सऐप के माध्यम से अवगत कराया
DEO मंजू शर्मा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के लिए सीबीईओ लूणी को भेजा है
अब जांच में यह स्पष्ट होना जरूरी है कि टूर के दौरान नियमों की पालना हुई या नहीं, चालक क्यों बदला गया और शराबखोरी के आरोपों में कितनी सच्चाई है
बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय होना बेहद जरूरी है

05/09/2026

जोधपुर।शास्त्री नगर थाने के पास शॉर्ट सर्किट जबरदस्त आग लग रही शास्त्री नगर पुलिस द्वारा बाबा रामदेव महाराज यात्रियों को दूर किया जा रहा है कोई जन हानि ना हो सके डिस्कॉम को भी सूचना दी गई।

05/09/2026

*जिला जोधपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान*
जिला जोधपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी, परिवहन, विक्रय एवं वितरण के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए प्रभावी एवं निरन्तर कार्रवाई की जा रही है। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें विधि के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार आसूचना संकलन एवं तलाश की जा रही है।
इसी क्रम में जिला जोधपुर ग्रामीण के विभिन्न पुलिस थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों में वांछित इनामी अपराधियों की अद्यतन सूची तैयार की गई है। उक्त अपराधी गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से अपने निर्धारित निवास स्थान से फरार होकर राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित अन्य राज्यों में छिपकर रह रहे हैं अथवा अपना ठिकाना परिवर्तित कर रहे हैं।
इन वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से उनकी संभावित उपस्थिति वाले जिले एवं राज्यों को चिन्हित कर जिला एवं राज्यवार सूची तैयार की गई है, ताकि संबंधित स्थानों पर पुलिस स्तर से आवश्यक समन्वय एवं कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
आमजन से अपील
जिला जोधपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि निम्नांकित सूची में वर्णित किसी भी वांछित इनामी अपराधी के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को उसके वर्तमान निवास, ठिकाने, आवागमन, व्यवसाय, संपर्क अथवा अन्य किसी माध्यम से प्राप्त होने वाली विश्वसनीय जानकारी हो तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध करवाएं।
विशेष रूप से यदि उक्त अपराधियों में से कोई व्यक्ति राजस्थान के अन्य जिले अथवा किसी अन्य राज्य में निवास करता हुआ, आवागमन करता हुआ अथवा किसी गतिविधि में संलिप्त दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए, जिससे उसकी गिरफ्तारी हेतु विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके।
आमजन को यह भी सूचित किया जाता है कि किसी वांछित अपराधी को जानबूझकर शरण देना, उसकी गिरफ्तारी से बचाने के उद्देश्य से उसके ठिकाने की जानकारी छिपाना अथवा पुलिस कार्रवाई में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न करना विधि के प्रावधानों के तहत दण्डनीय हो सकता है। अतः ऐसे व्यक्तियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी को छिपाने के स्थान पर तत्काल पुलिस को सूचित कर कानून के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें।
मादक पदार्थों का अवैध कारोबार समाज, विशेषकर युवा वर्ग के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। अतः मादक पदार्थों के नेटवर्क को समाप्त करने एवं नशामुक्त समाज की स्थापना के लिए पुलिस के साथ जनसहयोग अत्यन्त आवश्यक है। आमजन द्वारा समय पर उपलब्ध कराई गई छोटी से छोटी विश्वसनीय सूचना भी किसी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आमजन से अनुरोध है कि अपराधी से स्वयं किसी प्रकार का सामना अथवा विवाद न करें तथा उसकी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
आमजन निम्न अपराधियों की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष, जोधपुर ग्रामीण के मोबाईल नम्बर 8094239100 पर दे सकते हैं।
*वांछित एवं इनामी अपराधियों का जिला/राज्यवार विवरणः-*
*एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में फरार इनामी अपराधी जो जिला जोधपुर ग्रामीण के निवासरत हैः-*
क्र.सं. नाम पता ईनामी अपराधी ईनाम राशि
1 विकास पुत्र श्रवणराम विष्नोई निवासी तोलेसर पुरोहितान पुलिस थाना बालेसर जिला जोधपुर। 5000/-
2 राजुराम पुत्र हमीराराम विश्नोई निवासी बिराणी हाल बिराई पुलिस थाना खेड़ापा 15000/-
3 भगाराम पुत्र बाबुलाल जाट निवासी बुडकिया पुलिस थाना भोपालगढ। 15000/-
4 बिरबलराम पुत्र भाकरराम विश्नोई निवासी खोखरिया पुलिस थाना कापरड़ा जिला जोधपुर। 15000/-
5 सुरेश पुत्र हडमानाराम विश्नोई निवासी देवराजनगर खिन्दाखोर पुलिस थाना ओसियां जिला जोधपुर। 15000/-
6 ओमप्रकाश पुत्र माणकराम विश्नोई निवासी बालाजी नगर एकलखोरी पुलिस थाना ओसियां जिला जोधपुर। 5000/-
7 राजुराम पुत्र करनाराम विश्नोई निवासी हाणिया पुलिस थाना ओसियां जिला जोधपुर। 5000/-
8 कानाराम पुत्र भीयाराम जाट निवासी भाकरों की ढाणी, थोब पुलिस थाना ओसियां जिला जोधपुर। 5000/-
9 जगदीष पुत्र गोपीलाल विषोई निवासी एकलखोरी पुलिस थाना ओसियां जिला जोधपुर। 5000/-
10 सुनिल पुत्र हडमानराम विश्नोई निवासी रामडावास पुलिस थाना कापरड़ा जिला जोधपुर। 2500/-
*एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में फरार इनामी अपराधी जो अन्य जिलों के निवासरत हैः-*
*क्र.सं. नाम पता ईनामी अपराधी निवास जिला ईनाम राशि*
1 रामलाल उर्फ रामसिंह पुत्र श्री भैरूसिंह जाति राजपुत निवासी छान का खेडा पुलिस थाना मिश्रोली जिला झालावाड। झालावाड़ 15000/-
2 घमेरालाल पुत्र कालूलाल तंवर निवासी उग्रपुरा देवली चंचल पुलिस थाना घाटोली जिला झालावाड़। झालावाड़ 5000/-
3 हेमराज पुत्र दंेवलाल जति तंवर निवासीगण पीपलखांे पुलिस थाना घाटोली जिला झालावाड। झालावाड़ 2500/-
4 नीतेश कुमार पुत्र देवाराम कुमावत निवासी रामावास कला पुलिस थाना जैतारण जिला ब्यावर। ब्यावर 2000/-
5 उघमसिंह पुत्र रमेश मीणा निवासी खडिया कचनारिया तहसील छिपा बडोद पुलिस थाना हरनावदा शाहजी जिला बारां बारां 15000/-
6 विषनाराम पुत्र घमण्डाराम देवासी निवासी नराणियो की ढाणी डाबड पुलिस थाना गुड़ामालानी जिला बालोतरा। बालोतरा 5000/-
7 भैराराम पुत्र दैराजराम जाट निवासी रतेउ पुलिस थाना गिड़ा जिला बालोतरा। बालोतरा 5000/-
8 सुरेशराम पुत्र हड़मानराम जाति विश्नोई निवासी डोली थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा बालोतरा 5000/-
9 उदयलाल पुत्र मोहनलाल धाकड़ निवासी मडावली पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा जिला चितोडगढ। चितोड़गढ 5000/-
10 चन्दुमल उर्फ चांदमल पुत्र शंकरलाल पुरविया निवासी खोरखदा जिला चितोड़गढ चितोड़गढ 15000/-
11 रोहित पुत्र रमेश जाट निवासी गोदाला बोर खेडी निम्बाहेड़ा जिला चितोड़गढ चितोड़गढ 5000/-
12 बाबुलाल धाकड पुत्र प्रेमचन्द धाकड निवासी हीरपुरा पुलिस थाना बेगु जिला चितौडगढ चितोड़गढ 10000/-
13 कैलाश पुत्र प्यारेलाल भील निवासी कारास देवपुरा पुलिस थाना राशमी चितौडगढ। चितोड़गढ 2500/-
14 अर्जुनराम पुत्र मौनु जाति बंजारा निवासी भालद कुवालिया का खेड़ा पुलिस थाना साढास जिला चितोड़गढ चितोड़गढ 10000/-
15 बबलु खां पुत्र मिटटू खा निवासी तुरकिया कला पुलिस थाना कपासन चितोडगढ।़ चितोड़गढ 2500/-
16 बुटासिंह पुत्र श्री गुरूदेवसिंह जाति जट सिक्ख निवासी चक्क लुदियाना थाना गोलुवाला जिला हनुमानगढ। हनुमानगढ 15000/-
17 ब्रह्मालाल पुत्र गंगाराम जाति जाट निवासी बराना पुलिस थाना आसीन्द जिला भीलवाड़ा भीलवाड़ा 25000/-
18 शैतान गरासिया पुत्र भुटा गरासिया निवासी भीमाणा पुलिस थाना नाणा जिला पाली। पाली 5000/-
19 गोमाराम पुत्र दीताराम निवासी भीमाणा पुलिस थाना नाणा जिला पाली। पाली 5000/-
20 गुल्लु उर्फ गुलनवाजखां पुत्र अगरदशाह खां निवासी अखेपुर पुलिस थाना जिला प्रतापगढ
प्रतापगढ 10000/-
21 राधेश्याम पुत्र मोहन लाल विश्नोई निवासी नेवा कानासर पुलिस थाना बाप जिला फलोदी। फलोदी 10000/-
22 अनोपसिह पुत्र श्री आईदानसिह राजपुत निवासी बापिणी पुलिस थाना मतोडा जिला फलोदी। फलोदी 2500/-
23 मुकेश उर्फ मनीष गोदारा पुत्र घेवरराम जाति विश्नोई निवासी धवा पुलिस थाना झंवर जिला जोधपुर आयुक्तालय। जोधपुर आयुक्तालय 5000/-
24 भागीरथ पुत्र पप्पाराम गोदारा निवासी धवा थाना झंवर जिला जोधपुर आयुक्तालय जोधपुर आयुक्तालय 5000/-
25 विकास उर्फ विरेन्द्र पुत्र प्रेमाराम विश्नोई निवासी रसीदा पुलिस थाना डांगियावास जिला जोधपुर आयुक्तालय। जोधपुर आयुक्तालय 5000/-
26 शिवलाल उर्फ शिवसिह पुत्र भानाराम जाट निवासी जाजीवाल जाखड़ा पुलिस थाना बनाड़ जिला जोधपुर आयुक्तालय। जोधपुर आयुक्तालय 5000/-
27 सुनिल पुत्र मोहनराम जाट निवासी खारी पुलिस थाना डांगियावास जिला जोधपुर आयुक्तालय। जोधपुर आयुक्तालय 5000/-
28 हुक्माराम पुत्र रामुराम जाति जाट निवासी बम्बोर, पुलिस थाना राजीव गांधी नगर जिला जोधपुर आयुक्तालय। जोधपुर आयुक्तालय 20000/-
29 धर्मेन्द्र जाजडा पुत्र रामचन्द्र जाट निवासी सिणोंद पुलिस थाना खींवसर जिला नागोर नागौर 10000/-
*एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में फरार इनामी अपराधी जो अन्य राज्यों के निवासरत हैः-*
क्र.सं. नाम पता ईनामी अपराधी निवास राज्य ईनाम राशि
1 तरबेज खॉ पुत्र शबीर खॉ निवासी 32 गवली मोहल्ला, गायकवाड पुलिस थाना किशनगंज इन्दौर, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश 35000/-
2 योगेश पाटीदार पुत्र श्री रधुनाथ दान जाति पाटीदार निवासी गौतम नगर दलौद रेल पुलिस थाना दलौद जिला मन्दौसर, मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश 5000/-
3 जोरावरसिंह पुत्र गब्बाराम बन्जारा निवासी बोलखेड़ा पुलिस थाना जावद, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश 10000/-
4 इब्राहिम पुत्र सुलेमान मुसलमान निवासी जवासिया हाल ज्ञानपुरा पुलिस थाना भावगढ जिला मन्दसोर, मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश 2000/-
5 मनीष उर्फ मुकेश तिवारी पुत्र सीताराम शरण तिवारी निवासी 720ए/36बी जाजू नगर नीमच पुलिस थाना नीमच केण्ट, मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश 5000/-
6 पकंज कुमार पुत्र मोहनलाल जाति सुथार निवासी थडोली पुलिस थाना निमचकेर जिला निमच, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश 2500/-
7 देवीलाल पुत्र प्यारेचन्द जाति धाकड निवासी हाथीपुरा जिला मन्दसोर, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश 2500/-
8 खेमराज उर्फ प्रकाष पुत्र गोमाराम बंजारा बोलखेड़ा पुलिस थाना जावद जिला निमच, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश 5000/-
9 मोहम्मद निमाज पुत्र युसुफ निवासी बादाखेड़ी तहसील मंदसौर जिला मंदसौर, मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश 10000/-
10 दिलीप उर्फ लाला पुत्र दिनेष निवासी धुधडका जिला मदसौर, मध्यप्रदेष मध्यप्रदेश 10000/-
11 श्यामसिंह पुत्र गैनसिह निवासी तखतपुरा तहसील सुवासरा जिला मंदसोर, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश 2500/-
12 गंगाराम पुत्र जयसिंह बंजारा़ निवासी बसेटी भाटी पुलिस थाना जावद नीमच मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश 5000/-
13 बलवंतसिंह पुत्र जुझारसिंह निवासी आरडी पुलिस थाना नाहरगढ जिला मंदसोर, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश 10000/-
14 विजयसिह उर्फ राहुल बजारा पुत्र बंषीलाल जाति बंजारा निवासी रायसिहपुरा पीपलोन जिला नीमच, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश 10000/-
15 नेताराम पुत्र गोमाराम जाति बंजारा निवासी रतनपुरिया पीएस जावद जिला नीमच मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश 2500/-
16 अभिषेक पुत्र सुरेशचन्द जाति जोशी निवासी ठेकेदार की चाल गरोठ पुलिस थाना गरोठ मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश 10000/-
17 प्रधानसिह पुत्र शंकरसिह जाति राजपुत निवासी रावत खेडा पुलिस थाना आलोट जिला रतलाम मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश 2500/-
18 रजत कोर पत्नी परबतजीत सिंह निवासी 1812 एसईसी 17 एनआर विवेकानन्द स्कूल हुडा जगाधरी यमुनानगर हरियाणा हरियाणा 15000/-
19 मखनसिह पुत्र जगतसिह जाति जटसिख निवासी साफीपुर कला, पंजाब पंजाब 10000/-
20 अखिलेश सिंह पुत्र प्रताप सिंह चकारा पुलिस थाना लहचुरा झांसी उतर प्रदेश उत्तर प्रदेश 15000/-
21 सुजित कुमार चाकमा पुत्र मुकुल कांति चाकमा निवासी लोहित चौखम सर्किल राज्य अरूणाचल प्रदेश। अरूणाचलप्रदेश 10000/-
जिला पुलिस आमजन से अपेक्षा करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा समाज एवं युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने में पुलिस का सहयोग करें। आइए, मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस के साथ मिलकर प्रभावी कार्रवाई में सहभागी बनें और समाज को नशे के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

04/09/2026

डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचला
पत्नी की मौत, पति घायल, गुस्साए लोगों ने लगाई आग, ड्राइवर को पीटा
जोधपुर। शहर में आज शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक पर जा रहे पति-पत्नी को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर गुस्साए लोगों की भीड़ ने डंपर को आग लगा दी और ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। मामला कुड़ी थाना क्षेत्र के झालामंड चौराहे के पास शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे का है।
एसीपी वेस्ट भजनलाल ने बताया कि बाइक सवार पति-पत्नी बारां जिले के रहने वाले है। इनके साथ करीब 20 से 25 जातरुओं का जत्था भी था। ये लोग बाइक से ही रामदेवरा के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान झालामंड चौराहे के पास ओवर स्पीड डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर घायल हो गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान गुस्साए लोगों ने पेट्रोल डालकर डंपर को आग के हवाले कर दिया। इस मामले में ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जातरू चक्कर आकर गिरा, मौत
रतलाम से बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा जा रहे 50 यात्रियों के दल में शामिल एक जातरू की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। शेरगढ़ थानाधिकारी खेताराम सियोल ने बताया कि मृतक की पहचान रतलाम जिले के वायोडी, सेलाना निवासी मांगू पुत्र श्रीराम के रूप में हुई है। उसके भतीजे भाणजी मईडा पुत्र नंदू मईडा ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके अनुसार, मांगू शुक्रवार सुबह नित्यकर्म के लिए बाहर जा रहे थे, तभी उन्हें चक्कर आए और वे गिर पड़े। इसके बाद मौत हो गई।

सवेरा राजस्थान समाचार पत्र की विशेष खबरे ।
03/09/2026

सवेरा राजस्थान समाचार पत्र की विशेष खबरे ।

*यात्रियों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,आरपीएफ जवान रहें सतर्क*जोधपुर। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित विकास के...
03/09/2026

*यात्रियों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,आरपीएफ जवान रहें सतर्क*

जोधपुर। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित विकास केंद्र में गुरुवार को आरपीएफ निरीक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर हुए प्रशिक्षण में नियमों की सख्ती से पालना के साथ ड्यूटी में सतर्कता और बेहतर कार्यप्रणाली अपनाने पर जोर दिया गया।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरपीएफ अधिकारी और जवान पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करें। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के साथ छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लिया जाए। विशेष मामलों में त्वरित कार्रवाई कर प्रभावी परिणाम हासिल किए जाएं। नियमों की सख्ती से पालना, बेहतर समन्वय और सजगता ही मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की आधारशिला है।उन्होंने हाल के दिनों में आरपीएफ द्वारा किए गए बड़े खुलासों पर सराहना की।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) नीतीश शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में यात्रियों एवं रेलवे संपत्ति की सुरक्षा,कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई,शिकायतों के निस्तारण और रिकॉर्ड संधारण सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। निरीक्षकों को अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की निगरानी और ड्यूटी में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान जोधपुर पोस्ट के निरीक्षक लक्ष्मण गौड़ ने जवानों को यात्रियों की सुरक्षा में आरपीएफ की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विशेष मामलों के खुलासे के लिए सतर्क रहकर सूचनाओं का संकलन करने और समय पर कार्रवाई करने का आग्रह किया। साथ ही ड्यूटी के दौरान जिम्मेदारी और सजगता के साथ कार्य निष्पादन पर जोर दिया। सत्र में आरपीएफ सिक्योरिटी मैनेजमेंट सिस्टम व अन्य तकनीकी मॉड्यूल्स के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी,यात्रियों से बेहतर समन्वय तथा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार कार्रवाई के व्यावहारिक पहलुओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए टीम भावना से काम करने का आह्वान किया।

03/09/2026

*अश्विनी वैष्णव ने रेलवे सुरक्षा, तकनीकी और रखरखाव संबंधी कमियों के सुधार के निर्देश दिए*

*निम्न गुणवत्ता वाली आपूर्ति और जानबूझकर की गई लापरवाही पर सख्त कार्रवाई*

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेल भवन में एक विस्तृत सुरक्षा समीक्षा बैठक की। बैठक में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड के सदस्य, जोनल रेलवे के महाप्रबंधक, महानिदेशक (DGs) एवं मंडल रेल प्रबंधक (DRMs) उपस्थित रहे।

रेल मंत्री ने बैठक के दौरान सिग्नलिंग से संबंधित तकनीकी कमियों को मिशन मोड में दूर करने के निर्देश दिए। ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) के संबंध में, जिन स्थानों पर कंपोनेंट्स की निर्धारित सेवा अवधि पूरी हो चुकी है, वहां उनके रखरखाव और प्रतिस्थापन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

रेल मंत्री ने कोचों के रखरखाव, विशेषकर फायर सेफ्टी से संबंधित इलेक्ट्रिकल सर्किट एवं वायरिंग पर विशेष ध्यान देकर वर्कशॉप में मेंटेनेंस के स्तर को सुधारने के निर्देश दिए। रेल मंत्री ने वैगन और कोच के कपलर तथा पहियों के रखरखाव पर भी ध्यान देने को कहा।

ट्रैक के रखरखाव के संबंध में पॉइंट मशीन, टर्नआउट और फास्टनर का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जहां कहीं भी फास्टनर नहीं हैं, वहां उन्हें लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में खराब गुणवत्ता वाली आपूर्ति के मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सिग्नलिंग एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T), OHE, ट्रैक, कोच अथवा वैगन से संबंधित सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित सप्लायर के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। जानबूझकर की गई लापरवाही के मामलों में संबंधित सप्लायर को स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट करने के भी निर्देश दिए गए।

रेल मंत्री ने सभी अधिकारियों को जिला एवं राज्य प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर उन स्थानों पर अग्रिम तैयारियां करने को कहा, जहां त्योहारों या मेलों के कारण अचानक यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है, ताकि वहां आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।

03/09/2026

लूणी डंपर द्वारा गाय को।कुचलने से जुड़े मामले में ग्रामीण बैठे धरने पर

Address

Jodhpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SR News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share