Revvy Jaat

Revvy Jaat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Revvy Jaat, Digital creator, Jodhpur.

आज NSS वॉलेंटियर के रूप में क्षेत्र के आर्थिक दृष्टि से पिछड़े लोगों की समस्याओं का सर्वे किया। महिलाओं को सरकार की योजन...
23/12/2024

आज NSS वॉलेंटियर के रूप में क्षेत्र के आर्थिक दृष्टि से पिछड़े लोगों की समस्याओं का सर्वे किया।
महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
NSS India

अगर अंग्रेज भारत नहीं आते तो आज भी भारत में राज तंत्र कायम रहता, इसे हम आज के लोकतंत्र में हो रहे घटनाक्रम से समझ सकते ह...
26/10/2024

अगर अंग्रेज भारत नहीं आते तो आज भी भारत में राज तंत्र कायम रहता, इसे हम आज के लोकतंत्र में हो रहे घटनाक्रम से समझ सकते है कि जहां आज लोकतंत्र होते हुए भी बड़े बड़े नेता सामान्य लोगों को आगे नहीं बढ़ने देते है तो बड़े बड़े राजा अपना शासन हाथ से थोड़े ही जाने देते!
वो तो भला हो कि अंग्रेज कूटनीतिक रूप से या कैसे भी करके शासन में आए और हम उनके खिलाफ लड़ सके नहीं तो हमारे यहां के शासकों के विरुद्ध तो किसी की आवाज उठाने की हिम्मत नहीं थी!
अंग्रेजों ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के अलावा किसी को भी फांसी या सजा दी तो कानून के हिसाब से दी। लेकिन यहां के राजा महाराजा तो थोड़ी सी बात इगो पर आते ही उसे फांसी चढ़ा देते थे।

शोषण मुगलों ने भी किया, अंग्रेजों ने भी किया और यहां के राजाओं ने भी किया लेकिन अंग्रेजों के आने से कानून व्यवस्था भारत में आई और उस कानून के बल पर हम उनके खिलाफ लड़ सके!

ये बाते भले ही पढ़ने में बुरी लग रही है लेकिन सच्चाई तो सच्चाई है।
~ Revant ()

24/10/2024

“मारवाड़ में फैली कुरीतियों पर चुप्पी ”

आज के समय में हमारे मारवाड़ क्षेत्र में विशेष कर जाट और बिश्नोई समाज में शादी विवाह में भारी भरकम गहने करवाने की होंडा होड़ समाज को आर्थिक दृष्टि से कमजोर कर रही हैं लेकिन इस पर कोई बात नहीं करता, सब बात करते है डीजे बंद करवाने की, शादियों में रस्में कम करने की और शादी में दूल्हे की दाढ़ी कटवाने की।
कोई खुद से शुरुवात नहीं करता, जब खुद की लड़की की शादी आएगी तो इन्हें लड़के वालो से बहुत सारे सोने के गहने और आभूषण बनवाने है और जब बात खुद पर आती है तो पता चलता है कि इसमें तो जमीन जायदाद सब बिक जाता हैं!
लोग कहते है कि लड़के दहेज लेते है लेकिन मैने हमारे क्षेत्र में आज तक किसी लड़के को दहेज मांगते हुए नहीं देखा, देखा है तो सिर्फ लड़की वालो की तरफ से 20-20 तोला सोने के गहने मांगते हुए!
अब कुछ लोग ज्ञान देंगे कि वो भारी भरकम गहना पहनकर लड़की आएगी तो लड़के के घर ही यानी गहना आना तो घर में ही है, उनसे यही कहना चाहता हूं कि जब आपकी हैसियत सिर्फ अपने घर परिवार के खर्चे उठाने की है तो क्या आप किसी के कहने पर फॉरच्यूनर लेकर घूम लेंगे, नहीं ना!

इसके अलावा और भी कई सारी कुरीतिया धीरे धीरे जड़े जमा रही हैं लेकिन कोई भी इस पर आगे बढ़कर बात नहीं करता।
~ Revant ()

12/10/2024

मैने महसूस किया है उस जलते हुए रावण का दुख जो सामने खड़ी भीड़ से बार बार पूछ रहा था कि :-
“तुम में से कोई राम है क्या?”

भारत ने एक अद्भुत "रत्न" खो दिया... 🥺हम सब के आदर्श , मुझे परम प्रिय ,देश की धड़कन, देश के असल विकास पुरुष श्री रतन टाटा...
10/10/2024

भारत ने एक अद्भुत "रत्न" खो दिया... 🥺

हम सब के आदर्श , मुझे परम प्रिय ,देश की धड़कन, देश के असल विकास पुरुष श्री रतन टाटा नहीं रहे।

आज देश का एक अध्याय समाप्त हो गया।
विनम्र श्रद्धांजलि।

ओम शांति Sir🙏

02/10/2024

सड़क व्यवस्था को सुधारने के लिए सटीक सुझाव :-

पूरे देश में लोग टूटी फूटी सड़को से परेशान हैं, सड़क बनाने के साल भर बाद उसमे गड्ढे हो जाते है, कई जगहों पर कंटीले पौधो उग जाते है और कई जगहों पर लोग दुकानों के माध्यम से अतिक्रमण कर लेते है जिससे आवागमन बाधित होता है। इन समस्याओं के निराकरण के लिए उचित कदम उठाना जरूरी है क्योंकि हर दिन लाखो लोग सड़क मार्ग से यात्रा करते है।

जिस तरह से रेल्वे में ट्रैक की देख रेख के लिए कर्मचारी होते है उसी तरह अगर प्रत्येक रोड़ पर देखरेख के लिए कर्मचारी लगा दिया जाए तो इसके अनेको फायदे हैं:-
1. थोड़ी सी सड़क टूटने पर उसको प्राथमिक तौर पर ठीक करना ताकि पूरी सड़क टूटने से बच जाए!
2. सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को अतिक्रमण करने से पहले रोक सकेगा!
3. किसी की दुर्घटना होने पर उसको जल्दी से अस्पताल पहुंचा सकेगा।
4. सड़क किनारे उगने वाले कंटीले पौधो को काट कर आमजन को राहत पहुंचाना!
5. सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं को वहां से हटा कर एक्सीडेंट होने से बचा सकेगा!
6. सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था को ठीक कर सकेगा।

इस तरह सड़क की देखरेख होगी तो सड़क मार्ग पर यात्रा बहुत आसान हो जाएगी और एक्सीडेंट भी बहुत कम होंगे!
~ ✍️ Revant

Ministry of Road Transport and Highways, Government of India Nitin Gadkari Hanuman Beniwal

Don't change yourself जो पसंद करेगा, वो थोड़ा adjust भी करेगा! ✨🤷🥰
29/09/2024

Don't change yourself
जो पसंद करेगा, वो थोड़ा adjust भी करेगा!
✨🤷🥰

26/09/2024

Mature उसे नहीं कहते जो किसी की नहीं सुने बल्कि उसे कहते जो फालतू बकवास पर ध्यान ना दे और अपनो की सही सलाह को जरूर सुने! 🔥💯

24/09/2024

बिजली सी तेज रफ्तार बनना है, याद रखना दोस्त तुझे तलवार बनना है!
पढ़ाई कर, बिजनेस कर या कर कुछ भी पर एक अच्छा इंसान जरूर बनना है!!✨

Address

Jodhpur
342001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Revvy Jaat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share