Vision Himachal TV

Vision Himachal TV { जनता का,जनता द्वारा,जनता के लिए }
(9)

27/08/2026

#शिमला : बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

27/08/2026

#सिरमौर : बड़ू साहिब में 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 600 छात्रा कैडेट्स ने लिया प्रशिक्षण

27/08/2026

: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के गृह क्षेत्र में सड़कें बदहाल, 45 साल के विकास पर उठे सवाल

27/08/2026

: ददाहू में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार ने दिए कार्रवाई के निर्देश

27/08/2026

पंचायत समिति जुब्बल वाइस चैयरमेन लोकपाल शरखोली ने इस जिम्मेदारी के लिए समस्त जनता व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जताया आभार!
वही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल जीतेन्द्र मेहता ने विजन हिमाचल टीवी से बातचीत के दौरान कहा कांग्रेस पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हर एक कार्यकर्त्ता को कसनी होगी कमर
Vision Himachal TV

27/08/2026

* पंंचायत समिति सदस्य जुब्बल चेयरपर्सन कमलेश झगटा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र मेहता व सभी लोगो को जताया आभार!
Vision Himachal TV

27/08/2026

बीडीसी चैयरमेन जुब्बल कमलेश झगटा व वाइस चैयरमेन लोकपाल शरखोली को एसडीएम जुब्बल गुरमीत सिंह नेगी दिला रहे शपथ!

27/08/2026

: संगड़ाह में कथित अवैध खनन पर उठे सवाल, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी आरोप

*पब्बर नदी में दो किशोर छात्रों की डूबने से मृ*त्यु, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जताया गहरा शोक*शिमला। पब्बर नदी में दो...
27/08/2026

*पब्बर नदी में दो किशोर छात्रों की डूबने से मृ*त्यु, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जताया गहरा शोक*

शिमला। पब्बर नदी में दो किशोर छात्रों की डूबने से हुई असमय मृत्*यु की घटना अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गौरतलब है कि हादसे में 16 वर्षीय शिवेन रोशन पुत्र श्री शिशु पाल, निवासी करासा, तथा 16 वर्षीय सक्षम पुत्र श्री राजदेव, निवासी बनोटी की मृ*त्यु हुई है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि इस कठिन एवं दुःख की घड़ी में सरकार और प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

शिक्षा मंत्री ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें तथा उन्हें नदी-नालों और तेज बहाव वाले जलस्रोतों से दूर रहने के लिए जागरूक करें।

परशुराम अकैडमी जुब्बल के साथ साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण!परशुराम अकैडमी जुब्बल अकैडमी के चार बच्चों शिवांश बराग...
26/08/2026

परशुराम अकैडमी जुब्बल के साथ साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण!
परशुराम अकैडमी जुब्बल अकैडमी के चार बच्चों शिवांश बरागटा, कौटिल्य , वेदांत मौक्टा , समीर ने विभिन्न विभिन्न भार -वर्ग में राज्य स्तर पर कुराश‌ खेल में स्वर्ण पदक हासिल किया है

जिसमें शिवांश बरागटा ने 45 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया वहीं कौटिल्य शर्मा पुत्र संदीप शर्मा ने 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है, वही वेदांत मोक्टा पुत्र पवन मोक्टा व समीर पुत्र बलदेव सिंह ने 40 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर ना केवल परशुराम अकादमी जुब्बल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है !

परशुराम अकादमी जुब्बल के इंचार्ज अजय खेउटा ने इस उपाधि का श्रेय अकादमी के बच्चों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में कुराश खेल के खिलाड़ी एवं कोच तथा हिमाचल प्रदेश कुराश एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी में बतौर सह सचिव सेवांए दे रहे वीरेंद्र धौल्टा को दिया है

Address

•Near. P. W. D. Division Jubbal , Shimla •Near HDFC Bank Jubbal, Shimla
Jubbal
171205

Telephone

+919129080008

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vision Himachal TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vision Himachal TV:

Shortcuts

Share