Kaithal Khabar

Kaithal Khabar कैथल की हर खबर से अपडेट रहने के लिए चैनल को Like और Follow जरूर करें...
- समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 98131-63132
(1)

27/08/2026

बस स्टैंड पर हो रही है बार बार अनाउंसमेंट...

27/08/2026

गुर्जर धर्मशाला के विकास को मिली रफ्तार, लीला राम व सुरभि गर्ग ने दिए 41 लाख...

27/08/2026

महिलाएं चली अपने-अपने मायके...बस स्टैंड पर जुटी भीड!

27/08/2026

UGC रोलबैक का विरोध... कैथल पहुंचे नवीन जयहिंद...

26/08/2026

हर्ष एनकाउंट! रोड़ समाज के प्रधान कहेंगे तो MLA पद से भी इस्तीफा दे दूंगा : सतपाल जांबा
- करनाल में हुई रोड समाज की अहम मीटिंग...

26/08/2026

विधानसभा में उठेगा पटवारियों व सफाई कर्मचारियों का मुद्दा: माजरा

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल 30 अगस्त को दयोरा में रखेंगे आनंदम वृद्ध सेवा आंगन की आधारशिला सर्व जन सुखाय सेवा ट्रस्ट कैथल ...
26/08/2026

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल 30 अगस्त को दयोरा में रखेंगे आनंदम वृद्ध सेवा आंगन की आधारशिला

सर्व जन सुखाय सेवा ट्रस्ट कैथल की ओर से वृद्धजनों के कल्याण एवं सेवा के लिए गांव दयोरा में आनंदम् वृद्ध सेवा आंगन का निर्माण कराया जाएगा। इसका शिलान्यास समारोह 30 अगस्त को प्रातः 10 बजे आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

सेवा संघ के प्रमुख शिव शंकर पाहवा ने बताया कि दयोरा गांव में 2 एकड़ भूमि पर आनंदम वृद्ध सेवा आंगन बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद नवीन जिंदल तथा पूंडरी के विधायक सतपाल जाम्बा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आनंदम् वृद्ध सेवा आँगन का उद्देश्य वृद्धजनों को सम्मानजनक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। शिलान्यास समारोह में शहर एवं जिले के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं और आमजन की भागीदारी रहेगी।

बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश नाबालिग समेत दो गिरफ्तार 4 चोरी की बाइक बरामद  दुपहिया वाहन चोरों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ...
26/08/2026

बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश नाबालिग समेत दो गिरफ्तार 4 चोरी की बाइक बरामद

दुपहिया वाहन चोरों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार शिकंजा कसते हुए एक बाइक चोरी करने के मामले की जांच एंटी व्हीकल स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई ईशम सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव सेरधा निवासी राहुल को गिरफ्तार करने के अतिरिक्त सेरधा निवासी एक 17 वर्षीय किशोर को निरुद्ध किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चंदाना रोड़ कैथल निवासी गुरमेल सिंह की शिकायत अनुसार 20 अगस्त को उसके मकान के बहार खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना शहर कैथल में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, 2 जिला करनाल से तथा उक्त मामले की चोरीशुदा बाइक सहित 4 बाइक बरामद कर ली गई। दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा, जिनसे पूछताछ की जा रही हैं।

315 बोर अवैध देसी कट्टा व रौंद सहित आरोपी काबू  एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधिय...
26/08/2026

315 बोर अवैध देसी कट्टा व रौंद सहित आरोपी काबू

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल द्वारा एक आरोपी को 315 बोर के एक अवैध देसी कट्टे व एक रौंद सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एचसी अनिल कुमार की टीम गश्त दौरान कलायत बाईपास पर मौजूद थी। जहां पर पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि गांव कलायत से बालू की तरफ जाने वाली सड़क पर जम्मू कटरा पुल के नीचे एक युवक अवैध देशी पिस्तौल लिए किसी वाहन या व्यक्ति के इंतजार में खड़ा है। सूचना विश्वनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को सूचना के मुताबिक हुलिये वाला एक युवक जम्मू कटरा पुल के नीचे दिखाई दिया। पुलिस गाड़ी को नजदीक आता देखकर युवक गांव बालू की तरफ तेज कदमों से जाने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए करीब संदिग्ध काबू कर लिया। पूछताछ दौरान आरोपी ने अपना नामपता गांव बालू हाल राजनगर कॉलोनी कैथल निवासी गुरमीत उर्फ जग्गु बताया। तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में जींस पेंट जेब से 315 बोर का एक अवैध देशी पिस्तौल तथा एक जिंदा रौंद बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पुछताछ की जा रही हैं।

238 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर काबू... एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार आमजन को नशा ...
26/08/2026

238 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर काबू...

एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार आमजन को नशा ना करने बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल द्वारा चीका क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 238 ग्राम अफीम सहित काबू कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एसआई बिजेन्द्र सिंह की टीम द्वारा अपराधों की रोकथाम के संबंध में चीका के उद्यम सिंह चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि वार्ड नंबर 11 गुहला निवासी देवीलाल नशीला पदार्थ अफीम बेचने का धंधा करता है जो अभी अफीम सप्लाई करने के लिए गोगा मैड़ी के गेट के सामने मोटरसाइकिल पर आने वाला है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार कर गोगा मैड़ी के पास निगरानी शुरू कर दी गई। पुलिस टीम को कुछ देर बाद एक युवक मोटरसाइकिल पर गोगा मैड़ी के गेट की तरफ आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने आरोपी को मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। जिसकी पहचान वार्ड नंबर 11 गुहला निवासी देवीलाल के रूप में की गई। पुलिस सुचना उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुहला बलराज सिंह के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक पन्नी से 238 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर मौके पर पहुंचे एएसआई शमशेर सिंह द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा जिससे पूछताछ की जा रही है।

Address

Kaithal
136027

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kaithal Khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Kaithal Khabar:

Shortcuts

Share