Kaithal News Expresss

Kaithal News Expresss News

29/04/2026

कैथल शहर में अभी थोड़ी देर पहले तेज धमाके की आवाज़ हुई किस चीज की आवाज़ थी?
किस-किस ने सुनी?

24/04/2026

Kurukshetra Univesity के गेट के सामने आग लग गई .

23/04/2026

क्या आप 12वीं के बाद करियर बनाना चाहते हैं?
Join करें HARTRON Advanced Skill Center

🎓 Courses:
MS Office with AI | Digital Marketing | Cyber Security | Advanced Excel | AI Courses

🎯 100% Practical Training + Job Skills
🏆 Kaithal का भरोसेमंद institute

📍 Near PNB Bank, Ambala Road, Kaithal
📞 9541057000
AdvancedExcel kaithal

17/04/2026

हिसार में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की गाड़ी के आगे गाड़ी अड़ाने और पिस्तौल दिखाने वाले पुलिसकर्मी का वीडियो।

27/03/2026

कैथल पुलिस ने नशा तस्करों को दी चेतावनी, नियम तोड़ने वालों के होंगे ऑनलाइन चालान

26/03/2026

सोचते रह जाओगे तो मौका निकल जाएगा,
आज ही Computer Course में एडमिशन लें और अपने करियर की शुरुआत करें। 🎓💻🔥


24/03/2026

आज गांव रोहेड़िया में शहीद भगत सिंह युवा ब्रिगेड द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। युवा ब्रिगेड के सदस्यों ने गांव के बस स्टॉप का नाम बदलकर “शहीद भगत सिंह बस स्टॉप” रख दिया। 🇮🇳

इस अवसर पर गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके देश के प्रति बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने कहा कि शहीदों के नाम पर सार्वजनिक स्थानों का नाम रखने से नई पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है। 🌹

18/03/2026

Chandigarh SECTOR 22-B MOBILE MARKET ME LAGI AAG 🔥

कैथल के बहुचर्चित रिश्वत कांड मामले में जिला सत्र अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए चीका थाना के तत्कालीन SHO इंस्पेक्टर जय...
16/03/2026

कैथल के बहुचर्चित रिश्वत कांड मामले में जिला सत्र अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए चीका थाना के तत्कालीन SHO इंस्पेक्टर जयवीर शर्मा और उनके एक सहयोगी को बरी कर दिया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदिता कौशिक की अदालत ने सुनवाई के दौरान विजिलेंस द्वारा पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत न किए जाने पर दोनों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान विजिलेंस विभाग की जांच पर कई सवाल खड़े हुए।

विजिलेंस द्वारा पेश किए गए चालान में नया आरोप लगाया गया था कि इंस्पेक्टर जयवीर ने रिश्वत के तौर पर लिए गए 5 हजार रुपये अपने सहयोगी को दे दिए थे, जो पैसे लेकर वहां से भाग गया और बाद में भाखड़ा नहर के पास जाकर उन्हें जला दिया। हालांकि सुनवाई के दौरान विजिलेंस उस स्थान का नक्शा भी अदालत में पेश नहीं कर पाई और न ही कथित रूप से जलाए गए नोटों की राख या कोई अन्य सबूत बरामद कर सकी।

इसके अलावा विजिलेंस ने अदालत में चीका थाना में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पेश करने का दावा किया था, लेकिन वह फुटेज भी अदालत में नहीं चल पाई। वहीं शिकायतकर्ता चांद राम द्वारा लगाया गया आरोप था कि एसएचओ जयवीर ने उसके खिलाफ थाने में आई शिकायत के निपटारे के बदले रिश्वत मांगी थी, लेकिन जांच के दौरान विजिलेंस को वह शिकायत ही थाने के रिकॉर्ड में नहीं मिली।

रिश्वत मांगने की कथित रिकॉर्डिंग जिस मोबाइल फोन में की गई थी, वह मोबाइल भी जांच एजेंसी बरामद नहीं कर सकी। सुनवाई के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विजिलेंस के तर्क कमजोर साबित हुए। इन परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने दोनों आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर जयवीर के वकील जनक राज ने बताया कि यदि जयवीर चाहें तो वह शिकायतकर्ता तथा विजिलेंस अधिकारियों के खिलाफ हर्जाने (कंपनसेशन) का मामला भी अदालत में दायर कर सकते हैं।

गौरतलब है कि 2 फरवरी 2022 को हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने चीका थाना के तत्कालीन एसएचओ जयवीर शर्मा के खिलाफ रेड की थी।

आरोप था कि उन्होंने चीका के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि चांद राम से उसके खिलाफ आई शिकायत के निपटारे के बदले 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट और शैडो गवाह की मौजूदगी में छापा मारकर जयवीर शर्मा को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।

हालांकि कार्रवाई के दौरान जयवीर के हाथों पर केमिकल का रंग तो पाया गया, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से उसके पास से रिश्वत की राशि बरामद नहीं हो सकी थी। इसके बावजूद विजिलेंस ने जयवीर को गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट से लगातार तीन बार उसका रिमांड भी लिया था, लेकिन जांच में कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग पाए। बाद में अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को बरी कर दिया है।

सुनील संधू डिसमिसकैथल पुलिस ने HC सुनील संधू को किया बर्खास्त!
28/02/2026

सुनील संधू डिसमिस
कैथल पुलिस ने HC सुनील संधू को किया बर्खास्त!

23/02/2026

पंचकूला सेक्टर 9 स्थित एक मंदिर में एक व्यक्ति पर हमले का मामला सामने आया है। हमले का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

22/02/2026

🎤 हरियाणा में गरमाया विवाद: मासूम शर्मा Vs 70 सरपंच

हरियाणा में मशहूर सिंगर मासूम शर्मा और 70 सरपंचों के बीच विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। सरपंचों का आरोप है कि हाल ही में दिए गए बयानों/गीतों से ग्राम पंचायतों और सरपंचों की छवि को ठेस पहुंची है।

👉 70 सरपंचों की साफ मांग
सरपंचों ने एक सुर में कहा है कि अगर मासूम शर्मा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तो वे आगे कानूनी और सामाजिक स्तर पर विरोध तेज करेंगे।

Address

Pehowa Chownk Kaithal
Kaithal
136027

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kaithal News Expresss posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category