Kaithal tv

Kaithal tv सच के साथ...

(2)

रजिस्ट्री होने के बाद अपने आप दर्ज हो रहा इंतकाल : डीसी अपराजिता  - पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 तथा ऑटो म्यूटेशन से राजस्व स...
27/08/2026

रजिस्ट्री होने के बाद अपने आप दर्ज हो रहा इंतकाल : डीसी अपराजिता



- पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 तथा ऑटो म्यूटेशन से राजस्व सेवाओं में आई पारदर्शिता और समयबद्धता

- नागरिकों को इंतकाल दर्ज करवाने के लिए अलग से आवेदन करने की नहीं आवश्यकता



कैथल, 27 अगस्त। डीसी अपराजिता ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजस्व सेवाओं को सरल, पारदर्शी, समयबद्ध और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 तथा ऑटो म्यूटेशन सिस्टम लागू किया है। इसका उद्देश्य इंतकाल की प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण के बाद म्यूटेशन की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी तय की गई है। ऑटो म्यूटेशन सिस्टम लागू होने से संपत्ति की रजिस्ट्री होते ही संबंधित इंतकाल स्वत दर्ज हो जाता है, नागरिकों को अलग से इंतकाल दर्ज करवाने के लिए आवेदन नहीं करना पड़ता। जिन मामलों में किसी अतिरिक्त जांच की आवश्यकता नहीं होगी, उनमें 24 घंटे के भीतर इंतकाल स्वीकृत कर दिया जाएगा, जबकि जटिल मामलों का निपटान अधिकतम 10 दिनों के भीतर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

डीसी ने बताया कि सरकार द्वारा म्यूटेशन से संबंधित शिकायतों के लिए विशेष ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया जाएगा। यदि किसी नागरिक की म्यूटेशन निर्धारित समय-सीमा में प्रोसेस नहीं होती है तो वह ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकता है। संबंधित विभाग या अधिकारी द्वारा ऐसे मामले में 10 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि नियमों के अनुसार म्यूटेशन की जा सकती है तो नागरिक को उसकी म्यूटेशन की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, यदि किसी कारणवश म्यूटेशन नहीं हो सकती तो संबंधित सीआरओ द्वारा स्पीकिंग ऑर्डर पारित किया जाएगा। इसमें स्पष्ट रूप से बताया जाएगा कि म्यूटेशन क्यों नहीं की जा सकती। सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है कि राजस्व सेवाओं में मानवीय हस्तक्षेप को न्यूनतम किया जाए, पारदर्शिता बढ़ाई जाए तथा सेवाएं निर्धारित समय में उपलब्ध कराई जाएं।

हत्या करने के मामले में थाना पुंडरी पुलिस द्वारा आरोपी काबू, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कैथल, 27 अगस्त ( ) थाना पुंड...
27/08/2026

हत्या करने के मामले में थाना पुंडरी पुलिस द्वारा आरोपी काबू, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद



कैथल, 27 अगस्त ( ) थाना पुंडरी क्षेत्र में हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना पुंडरी प्रभारी इंस्पेक्टर शिवकुमार की अगुवाई में एसआई संजय कुमार की टीम द्वारा आरोपी शेरोपट्टी वार्ड नंबर 3 जिला सीतामढ़ी बिहार निवासी विजय साहनी को काबू कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बरसाना निवासी सोहन लाल कि शिकायत अनुसार उसके खेत में कोठा, ट्यूबवेल व बरामदा बना हुआ है। जहां बिहार से मजदूरी करने के लिए आए मजदूर रहते हैं। उसके खेत में काम करने वाले मजदूरों में जिला सीतामढ़ी बिहार रंजीत साहनी, मनोज दाश, अभिमन्यु साहनी, विजय साहनी तथा सुबोध साहनी रहते थे। 24 अगस्त को शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने खेत में फसल देखने गया था। उस समय सभी मजदूर आपस में शराब पी रहे थे। सुबोध साहनी व विजय साहनी अलग बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीते समय किसी बात को लेकर सुबोध साहनी व विजय साहनी में झगड़ा हो गया और वे एक-दूसरे को थप्पड़-मुक्के मारने लगे। इसी दौरान विजय साहनी ने अपने हाथ में लिए हुए चाकू से सुबोध साहनी की छाती पर वार कर दिया। चाकू लगने से सुबोध नीचे गिर गया। उसके शोर मचाने पर विजय साहनी चाकू सहित मौके से जीरी की फसल में से भाग गया। उसने व अन्य मजदूरों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इसके बाद उसने गांव के सरपंच व अन्य मौजीज व्यक्तियों को उक्त वारदात की सूचना देने पहुंचा तथा पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद सुबोध साहनी के पास पहुंचे और देखा कि सुबोध की मृत्यु हो चुकी हैं। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया। आरोपी विजय साहनी ने पूछताछ दौरान बताया कि शराब पीते समय सुबोध साहनी ने उसकी पत्नी के बारे में गलत शब्द बोले व गाली गलौच की थी। जिस कारण उनके बीच झगड़ा हो गया तथा उसने विजय साहनी को चाकू मारा था। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकु बरामद कर लिया गया। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

असला अमुनेशन सप्लाई करने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा आरोपी गिरफ्तारकैथल, 27 अगस्त ( ) अवैध असला-अमुनेशन ...
27/08/2026

असला अमुनेशन सप्लाई करने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा आरोपी गिरफ्तार

कैथल, 27 अगस्त ( ) अवैध असला-अमुनेशन सप्लाई करने वाले अपराधियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा एक असला सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अवैध असला-अमुनेशन बरामदगी के एक मामले की आगामी जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई संदीप सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी उतसरा जिला बुलंदशहर यूपी निवासी अमित शर्मा को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 अगस्त को एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के एएसआई अजीत कुमार की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर कैथल - नरवाना रोड कलायत बाईपास पर रामगढ़ चौशाला रोड कट के पास नाकाबंदी करके पैदल आए आरोपी गांव कर्मगढ जिला जींद निवासी आर्यन उर्फ गोलू को काबू किया गया था। आरोपी आर्यन के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ था। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। आगामी जांच एएसआई संदीप कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी आर्यन से पूछताछ उपरांत खुलासा हुआ था कि उसको यह असला अमुनेशन आरोपी यूपी निवासी अमित शर्मा द्वारा सप्लाई किया गया था। आरोपी किसी अन्य मामले में जिला कैथल जेल में बंद था। जिसको माननीय अदालत के आदेशानुसार प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया। आरोपी को व्यापक पूछताछ उपरांत अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मारपीट और फायरिंग करने के मामले में थाना सीवन पुलिस द्वारा आरोपी काबू,कैथल, 27 अगस्त ( ) थाना सीवन क्षेत्र के गांव नागल ...
27/08/2026

मारपीट और फायरिंग करने के मामले में थाना सीवन पुलिस द्वारा आरोपी काबू,

कैथल, 27 अगस्त ( ) थाना सीवन क्षेत्र के गांव नागल में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में सीवन थाना पुलिस प्रभारी एसआई मुकेश रानी की अगुवाई में एएसआई राजेश कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव नागल निवासी गगन नाथ को काबू कर लिया गया। आरोपी पर विवाद के दौरान लाइसेंसी गन से फायरिंग करने का आरोप है। फायरिंग में गोली का निशाना चूक गया, लेकिन छर्रे लगने से युवक घायल हुआ था।

थाना सीवन प्रभारी एसआई मुकेश रानी ने बताया कि गांव नागल निवासी अजय कुमार कि शिकायत अनुसार जमीन को लेकर शमशेर सिंह पक्ष के साथ उनका विवाद चल रहा था। 25 अगस्त की रात करीब 11 बजे दोनों पक्ष जमीन के मामले को लेकर आमने-सामने हुए। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी गगनाथ ने उसके बेटे की लाइसेंसी 315 बोर रिवाल्वर से अजय की तरफ फायर किया। गोली अजय को नहीं लगी, लेकिन फायर के छर्रे उसकी दाहिनी बाजू और कोहनी पर लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें अजय समेत परिवार के कई लोग घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल गुहला ले जाया गया। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी गन बरामद कर ली गई। जो लाइसेंसी गन आरोपी के बेटे के नाम हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही हैं।

घर से आभूषण व नगदी चोरी करने के मामले में सीआईए कलायत पुलिस द्वारा आरोपी काबू, आभूषण व नगदी बरामद,कैथल, 27 अगस्त ( ) कला...
27/08/2026

घर से आभूषण व नगदी चोरी करने के मामले में सीआईए कलायत पुलिस द्वारा आरोपी काबू, आभूषण व नगदी बरामद,

कैथल, 27 अगस्त ( ) कलायत क्षेत्र में घर से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में पीएसआई अमित कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव कैलरम निवासी लोकेश कुमार को काबू कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव कैलरम निवासी एक महिला अनीता कि शिकायत अनुसार वह अपने परिवार के साथ गांव कैलरम से गांव वजीरनगर जाने वाली सड़क के पास अपने खेत में बने मकान में रहती है। 23 अगस्त की रात करीब 9 बजे वह अपने बच्चों के साथ मकान के दोनों कमरों के कुंडे लगा कर सो गई थी। रात करीब 3 बजे उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि मकान के अंदर दोनों कमरों के गेट खुले हुए थे तथा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उसने कमरे में रखी लोहे की अलमारी को चेक किया तो पाया कि 2 सोने के लॉकेट, एक सोने की नथ, एक जोड़ी कान के कोके, एक चांदी की जंजीर, एक जोड़ी चांदी की चुटकी, एक चांदी का टीका तथा 7600 रुपये अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चांदी की चैन, 1 जोड़ी चुटकी, सोने की नाथ, टीका व 2 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

27/08/2026

कैथल की अंजू कुंडू को हरियाणा सरकार करेगी स्टेट अवार्ड से सम्मानित !
#कैथल #अंजूकुंडू #स्टेटअवार्ड #शिक्षकसम्मान #हरियाणाशिक्षा #कैथलन्यूज़

27/08/2026

पुलिस - सफाई कर्मचारी आमने सामने

सड़कों के दुरुस्तीकरण में तेजी लाएं अधिकारी, आमजन को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी : एडीसी डॉ. सुशील कुमार -एडीसी ने ली सड...
27/08/2026

सड़कों के दुरुस्तीकरण में तेजी लाएं अधिकारी, आमजन को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी : एडीसी डॉ. सुशील कुमार



-एडीसी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश



कैथल, 27 अगस्त। एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी जिला में सड़कों के दुरुस्तीकरण कार्य में तेजी लाएं। साथ ही वन विभाग के अधिकारी सड़कों पर आई हुई टहनियों की छंटनी करवाए और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सभी अधिकारी इस विषय को गंभीरता से लें। इसमें कोई भी लापरवाही न बरती जाए।

एडीसी डॉ. सुशील कुमार वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। एडीसी ने एजेंडे वाइज बिंदुओं पर चर्चा की। एडीसी ने कहा कि राजौंद, कैथल-चीका रोड, पूंडरी-करनाल रोड, चीका से भागल रोड, कौल आदि स्थानों पर सड़क रिपेयर का कार्य लंबित है, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारी इन स्थानों की सड़क को जल्दुद रुस्तीकरण कार्य निर्धारित समय अवधि में पूरा करें। समिति के सदस्य सतीश सेठ ने कैथल-चीका रोड पर हुए कार्य की जांच करवाने की मांग भी की, जिस पर एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस सड़क पर हुए कार्य की जांच करवाई जाए। इसके अलावा संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि वे पंचमुखी चौक ढांड तथा पूंडरी-करनाल रोड में सड़क दुरुस्तीकरण व जन स्वास्थ्य विभाग के कार्य का निरीक्षण करेंगे।

एडीसी ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी शहर में सीवरेज व नालों की साफ-सफाई करवाना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने एसएचओ ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए कि वे जहां साईन बोर्ड की आवश्यकता है, इसकी रिपोर्ट लिखित रूप में आरटीए कार्यालय में भिजवाएं।

एडीसी ने कहा कि नए बस स्टैंड के आसपास धीरे-धीरे अतिक्रमण बढ़ रहा है और ई-रिक्शा अव्यवस्थित तरीके से खड़े होने से दुर्घटना होने की संभावना है, इसलिए नगर परिषद के अधिकारी, रोडवेज महाप्रबंधक व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी पूरे तालमेल से बस स्टैंड के नजदीक हुए अतिक्रमण को हटाएं। पार्क रोड पर रेहड़ियों द्वारा काफी अतिक्रमण हुआ है, इसलिए नगर परिषद एक अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाएं। इस अवसर पर डीएसपी रमेश चंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

प्लाट पर कब्जा करने की नियत से जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए-1 द्वारा चौथा आरोपी गिरफ्तार, तीन आरोपी पहले ही काबू...
27/08/2026

प्लाट पर कब्जा करने की नियत से जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए-1 द्वारा चौथा आरोपी गिरफ्तार, तीन आरोपी पहले ही काबू,

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज है 7 से अधिक मामले

कैथल, 27 अगस्त ( ) कलायत क्षेत्र में प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम ने चौथा आरोपी वार्ड नं 3 कलायत निवासी राकेश उर्फ राकू को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस द्वारा पहले ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किए जा चुके है।

डीएसपी कलायत रोहताश ने बताया कि वार्ड नंबर 12 कलायत निवासी शीशपाल की शिकायत पर थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार रेलवे रोड कलायत स्थित एक प्लाट को लेकर आरोपियों के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि प्लाट पर कब्जा करने के उद्देश्य से आरोपियों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए तथा निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई गई। शिकायत के अनुसार 1 जुलाई 2026 की रात शीशपाल व उसकी पत्नी माया देवी प्लाट पर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ आरोपी दीवार फांदकर प्लाट में घुस आए और निर्माण को नुकसान पहुंचाया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में रात करीब 2 बजे रेलवे रोड स्थित मोरवी नंदन अस्पताल के पास आरोपियों ने शीशपाल व उसकी पत्नी का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि सतबीर उर्फ सोनू रैबारी व उसके साथी ने शीशपाल पर डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को पहले सरकारी अस्पताल कलायत तथा बाद में सरकारी अस्पताल कैथल रेफर किया गया। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राकेश उर्फ राकू भी उक्त वारदात में शामिल था। जांच में सामने आया है कि आरोपी राकेश अपने अन्य साथी प्रवीन उर्फ डुली, सलीम व अन्य के साथ मिलकर किसी कमजोर आदमी के प्लाट पर जबरन कब्जा करने, जबरन वसूली करने, धोखाधड़ी करने सहित अन्य वारदातों को अंजाम देने का एक संगठित गिरोह चला रहे है। आरोपी राकेश पर पहले भी लुट, चोरी, जबरन वसुली आदि के 7 से अधिक मामले दर्ज है। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

फर्जी दस्तावेजों के जरिए वाहन आरसी कैंसिल कर राशि हड़पने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा छठा आरोपी गिरफ्तार ...
27/08/2026

फर्जी दस्तावेजों के जरिए वाहन आरसी कैंसिल कर राशि हड़पने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा छठा आरोपी गिरफ्तार



कैथल, 27 अगस्त ( ) आमजन से ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए फर्जी दस्तावेजों के जरिए वाहन आरसी कैंसिल कर सरकारी राशि हड़पने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव खुडलकलां जिला मानसा पंजाब निवासी हरविंद्र सिंह को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 जून को एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के एएसआई अजीत की टीम एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जींद बाईपास रोड स्थित बंद पड़े इंडियन पेट्रोल पंप के पीछे स्थित एक खान डिस्पोजल गोदाम में साहिल खान अपने साथी अश्विनी के साथ मिलकर वाहनों की ऑनलाइन आरसी कैंसिल कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहा है। जिसमें दोनों व्यक्ति ऐसे वाहन मालिकों की आरसी कैंसिल करवाने की प्रक्रिया में शामिल रहते थे, जिनके नाम से मिलते-जुलते नाम वाले अन्य व्यक्तियों के आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता था। इन दस्तावेजों को अपने लैपटॉप पर अपलोड कर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करते थे और सरकार द्वारा आरसी कैंसिल करने पर दी जाने वाली राशि को धोखाधड़ी से प्राप्त कर आपस में बांट लेते थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर गांव बालु निवासी साहिल खान को काबू कर लिया। साहिल खान ने बताया कि वह अपने साथी अश्विनी के साथ मिलकर ऐसे मामलों को अंजाम देता था। दोनों आरोपी समान नाम वाले व्यक्तियों के दस्तावेज जुटाकर ऑनलाइन आरसी कैंसिल करवाते थे और प्राप्त राशि को अपने खातों में मंगवाकर आपस में बांट लेते हैं। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। उपरोक्त मामले में पहले ही 5 आरोपियों को काबू कर लिया गया हैं। आरोपी हरविंद्र सिंह अन्य आरोपियों को आरसी कैंसल करवाने के लिए डॉक्यूमेंट उपलब्ध करवाता था। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

Address

Kaithal
Kaithal
136027

Telephone

+918168144829

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kaithal tv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Kaithal tv:

Shortcuts

Share