BJP Mandal Kalayat

BJP Mandal Kalayat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BJP Mandal Kalayat, Kaithal.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है

आज माननीय सांसद श्री नवीन जिंदल जी व उन के साथ हरियाणा सरकार में पूर्व में रही मंत्री श्रीमती कमलेश ढाण्डा जी ने कलायत र...
18/04/2026

आज माननीय सांसद श्री नवीन जिंदल जी व उन के साथ हरियाणा सरकार में पूर्व में रही मंत्री श्रीमती कमलेश ढाण्डा जी ने कलायत रेस्ट हाउस में पहुंचकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने आमजन की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

इसके पश्चात उन्होंने कलायत अनाज मंडी का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडी में किसानों और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी जाना, तथा आवश्यक सुधार के लिए आश्वासन दिया।
इस पश्चात् मार्किट कमेटी चेयरमैन श्री राजकिशन राणा जी ने मार्किट कमेटी कार्यालय में माननीय सांसद जी का स्वागत किया और सांसद जी ने मीडिया के व्यक्तियों और वहा पर मौजूद व्यक्तियों से वार्ता की!

इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सांसद जी का यह दौरा जनसेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

18/04/2026

Naveen Jindal

“गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत गांव बाता में सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार मे...
13/04/2026

“गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत गांव बाता में सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार में मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और लोगों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस अभियान का उद्दे
गांव-गांव और बस्ती-बस्ती तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना है, जिससे विकास की गति और तेज हो सके।

सभी ग्रामवासियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

संगठन के दिशा निर्देश अनुसार भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत बाता गांव में सफाई अभियान और पौधा रोपण किया गया इस अवशर पर मुख्य अत्तिथि के साथ में सरपंच नरेंद्र जी,महामंत्री सचिन शर्मा,आईटी प्रमुख नीटू राणा जी,रामकुमार राणा जी,मंडल सचिव अरुण राणा जी,शक्ति केंद्र प्रमुख श्री सोनू राणा जी,श्री नरेश शर्मा जी,धर्मपाल धीमान जी,कुशलपाल राणा जी,भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष bla 2,बूथ पालक उपस्थित रहे,
💐💐💐💐

आदरणीय जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सैनी जी को कलायत मंडल के सभी पदाधिकारी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकताओं की तरफ से जन्मदिन क...
08/04/2026

आदरणीय जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सैनी जी को कलायत मंडल के सभी पदाधिकारी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकताओं की तरफ से जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं भगवान से आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते है,आपके नेतृत्व में जिला संगठन की दृष्टि से ऊंचाइयों को छुएं,
🎂🎂🎂🎂💐💐💐💐

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आदरणीय श्री जयदीप राणा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एव...
12/03/2026

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आदरणीय श्री जयदीप राणा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें तथा समाज सेवा, किसान हित और राष्ट्र निर्माण के पथ पर इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ते रहें।

आपका समर्पण, नेतृत्व और संगठन के प्रति निष्ठा हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
ईश्वर से कामना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, यश, कीर्ति एवं सफलता प्रदान करें और आप हमेशा जनसेवा के कार्यों में अग्रणी रहें।

🎂 जन्मदिन की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ
💐💐🎂🎂

कलायत मंडल में आयोजित  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 दिनांक 07-03-2025 को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुआ...
08/03/2026

कलायत मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 दिनांक 07-03-2025 को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुआ और 08-03-2026 को प्रातः 10 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण की अध्यक्षता कलायत मंडल अध्यक्ष श्री राजीव राजपूत जी ने की संयोजक का कार्य जिला सचिव श्री अजय प्रताप राणा जी ने देखा।पर्यवेक्षक का दायित्व अमनदीप सिंह जी ओर प्रभारी का कार्य जागीर सिसला जी ने संभाला और मंडल के पदाधिकारी ने प्रशिक्षण के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दो दिन तक चले इस प्रशिक्षण में कुल 7 सत्र रहे,जिसमें संगठन की नीति कार्य पद्धति और बूथ सत्र तक पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

मंडल प्रशिक्षक कार्यशाला की रूपरेखा -

प्रथम सत्र में हरियाणा सरकार मे पूर्व में रही मंत्री श्रीमती कमलेश ढंडा जी ने संगठन के अंत्योदय से संतृप्ति व केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धि के बारे में अवगत कराया।

दूसरे सत्र में जिला परिषद के चेयरमैन श्री कर्मवीर कोल जी ने संगठन की कार्य पद्धति अपनाना, समझना और लागू करना के बारे में अवगत कराया।

तीसरी सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक गुर्जर जी ने भाजपा के इतिहास के बारे में अवगत कराया।

चौथे सत्र में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राव सुरेंद्र जी ने संगठन के कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि के बारे में अवगत कराया।

पांचवें सत्र श्री OBC मोर्चे के अध्यक्ष देवेंद्र पांचाल जी ने संगठन की वैचारिक अधिष्ठान के बारे में अवगत करवाया।

रात्रि प्रवास के समय जिला अध्यक्ष माननीय श्रीमती ज्योति सैनी का आना हुआ
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जी ने कार्यकर्ताओ के साथ रात्रि भोजन किया, और गीत-संगीत, चुटकुलों और हंसी- मजाक के बीच परिवार जैसा वातावरण बना।

द्वितीय दिन का आरंभ योग के साथ हुआ। जिसमे कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

द्वितीय दिन के छठे सत्र में DNT बोर्ड के अध्यक्ष श्री जसवंत पठानिया जी ने संगठन
के बूथ प्रबंधन और मन की बात के बारे में अवगत कराया।

द्वितीय दिन के अंतिम सातवें सत्र में मार्केट कमेटी पाई के चेयरमैन श्री कृष्णा शर्मा पिलनी जी ने संगठन में सोशल मीडिया/AI/सरल ऐप /नमो ऐप के बारे में अवगत कराया।

इस प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
सभी साथियों के सहयोग, अनुशासन और समर्पण से यह कार्यक्रम सफल रहा।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित साथियों का हार्दिक धन्यवाद।
🙏🙏🙏🙏

30/12/2025

🇮🇳 अटल स्मृति सम्मेलन की वीडियो के माध्यम से झलकियाँ

🇮🇳 अटल स्मृति सम्मेलन – सफल आयोजन 🇮🇳पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्नश्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जीकी पावन स्मृति में आयोजित...
30/12/2025

🇮🇳 अटल स्मृति सम्मेलन – सफल आयोजन 🇮🇳

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी
की पावन स्मृति में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन आज कलायत विधानसभा में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर अटल जी के राष्ट्रनिष्ठ जीवन, दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकासशील भारत के संकल्प को स्मरण किया गया।
वक्ताओं ने उनके विचारों को आज के भारत के लिए मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि अटल जी का सपना ही आज के आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय पूर्व राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा जी,
आदरणीय जिला अध्यक्षा श्रीमती ज्योति सैनी जी,
पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजपाल तंवर जी, श्री जसवंत पाठानिया जी सहित सांसद प्रतिनिधि श्री रविंद्र धीमान
जी,युवा नेता श्री तुषार ढ़ांडा जी,कलायत मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री राजीव राजपूत जी, राजौंद मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री सुशील पांचाल जी, बालू मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र जी, जाखोली मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री अनिल मलिक जी, कलायत नगर पालिका चेयरमैन श्री अंकित जेलदार जी, जिला सचिव श्री अजय राणा जी,मंडल प्रभारी श्री जगीर सिसला जी,श्री कुलविंदर राणा जी, श्री अजित चहल जी, श्री रामेहर शर्मा जी, श्री राजेश एडवोकेट जी व जिला,मंडल एवं बूथ स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व कलायत मंडल की देवतूल जनता उपस्थित रहे।

सम्मेलन में उपस्थित सभी वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बना दिया।
यह आयोजन अटल जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को कोटि-कोटि नमन
उनके विचार – हमारा संकल्प
उनका मार्ग – हमारा भविष्य

जय हिंद 🇮🇳
🌹

कलायत अनाज मंडी मार्किट कमेटी के गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बना आज का भव्य पदभार ग्रहण समारोहप्रदेश नेतृत्व की प्रेरणा एवं...
03/11/2025

कलायत अनाज मंडी मार्किट कमेटी के गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बना आज का भव्य पदभार ग्रहण समारोह

प्रदेश नेतृत्व की प्रेरणा एवं संगठन की नीतियों के मार्गदर्शन में
मार्केट कमेटी कलायत के नवनियुक्त चेयरमैन श्री राजकिशन राणा जी एवं
वाइस चेयरमैन श्री ऋषिपाल सहारण जी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया।💐

इस अवसर पर आदरणीय पूर्व राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा जी,
आदरणीय जिला अध्यक्षा श्रीमती ज्योति सैनी जी,
हरियाणा राज्य प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक बोर्ड के अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी माननीय श्री अमरपाल राणा जी,
सांसद प्रतिनिधि श्री रविंद्र धीमान जी,
जिला महामंत्री श्री मुनिश शर्मा जी,
युवा नेता श्री तुषार ढ़ांडा जी,कलायत मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री राजीव राजपूत जी, राजौंद मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री सुशील पांचाल जी, बालू मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र जी, जाखोली मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री अनिल मलिक जी, कलायत नगर पालिका चेयरमैन श्री अंकित जेलदार जी, जिला सचिव श्री अजय राणा जी,मंडल प्रभारी श्री जगीर सिसला जी, श्रीमती सुमन राणा जी, श्री कुलविंदर राणा जी व जिला,मंडल एवं बूथ स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व कलायत मंडल की देवतूल जनता उपस्थित रहे।

नई टीम को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ।
विश्वास है कि आपके नेतृत्व में
कलायत मंडी समृद्धि, पारदर्शिता एवं सेवा-भाव के नए आयाम स्थापित करेगी।

आपके अनुभव, समर्पण और दूरदृष्टि से किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। 🌾
आपका कार्यकाल प्रदेश के विकास में नई ऊँचाइयाँ स्थापित करे — ऐसी शुभकामनाएं! 💐
जय भाजपा तय भाजपा 🌹

🇮🇳🏏 भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई 🏆🎉आज हमारी शेरनियों ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।आप सबकी मेहन...
30/10/2025

🇮🇳🏏 भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई 🏆🎉

आज हमारी शेरनियों ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।
आप सबकी मेहनत, जज़्बा, लगन और देश के लिए खेलते हुए दिखाया गया जुनून काबिल-ए-तारीफ है।🔥💪

आपने ये साबित कर दिया कि भारत की बेटियाँ किसी से कम नहीं,
बल्कि हर मैदान पर अपनी प्रतिभा और दमखम से देश का नाम रोशन कर रही हैं।✨👑

आपकी इस शानदार जीत के लिए दिल से बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
जय हिंद 🇮🇳❤️
Bharat Mata Ki Jai! 🇮🇳🌟

आज कलायत में बूथ नंबर 22 पर मंडल अध्यक्ष श्री राजीव राजपूत जी के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं के साथ माननीय पूर्व मंत्री ह...
26/10/2025

आज कलायत में बूथ नंबर 22 पर मंडल अध्यक्ष श्री राजीव राजपूत जी के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं के साथ माननीय पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार श्रीमती कमलेश ढांडा जी ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।मन की बात कार्यक्रम में कलायत नगरपालिका के चेयरमैन अंकित राणा(Ankit Zaildar), मार्किट कमेटी के चेयमैन राजकिशन राणा(Rajkishan Rana) व भाजपा के पदाधिकारी और मातृ शक्ति व गांव के सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
ी_बात

भारतीय जनता पार्टी 🌹

Address

Kaithal

Telephone

+919466666473

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJP Mandal Kalayat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BJP Mandal Kalayat:

Share