02/10/2019
Jai baba ramnath ki
Don`t copy paste
I have all copyrights of this song.
दोस्तों काफी दिन पहले मेरे द्वारा लिखा बाबा रामनाथ के नाम एक गीत जिसको आज तक कोई आवाज नही मिल पाई । सोचा आप तक लिख कर ही पहुंचा दूँ ।आपको कैसा लगा प्लीज कॉमेंट में जरूर बताना......
टेक :- भक्ति मैं शक्ति देखण नै, थम गाम करोड़ा आ जाना ।
बाबा रामनाथ का धाम उड़ै, थम इनके दर्श पा जाना ।।
जय बाबा रामनाथ की, जय प्रकाश नाथ की ।
जय बाबा छोटू नाथ की, जय बाबा गोरधन नाथ की ।।
१. बाबा रामनाथ जी की, होरी जग मैं जै जयकार ।
तू आ जाइये दर पै, कर देगा बेड़ा पार।।-2
बाबा रामनाथ का डेरा, है सब डेरयां तै न्यारा,
एक बै आके देखियो, आजा सुरग सा नजारा ।।
यु इतना ऊँचा भवन बण्या..... ओ...ओ
आकै शीश झुका जाणा
बाबा रामनाथ का धाम उड़ै, इनके दर्शन पा जाना
जय बाबा रामनाथ की, जय बाबा खुशीनाथ जी ।
जय सोमार नाथ जी, जय बाबा रामफल नाथ जी ।।
२. भादवे की सात्तम नै, मेला भरै सै भारा ।
बाबा जी के दर पै, यु झुकै जमाना सारा ।। 2
बाबा का डेरा सुच्चा, ना कोए माड़ी हरकत,
भरै अन्न-धन के भंडारे, होवै दूध-पूत मैं बरकत ।।
बाबा जी का रोट मिले....ओ...ओ
आकै झोली भरा जाना
बाबा रामनाथ का धाम उड़ै, इनके दर्शन पा जाना ।
जय बाबा रामनाथ की, जय बाबा गोरख नाथ की ।
जय बाबा बालक नाथ की, जय बाबा मस्तनाथ की ।।
३. यु चमका दिया डेरा, पाड़ दिए चाले ।
दिन रात लागे रै हैं, बाबा खुशीनाथ गद्दी आले ।। 2
निहाल होजावै जीवन, जो दर्शन थारे पावै।
सिर पै हाथ धरियो, यु (............) गावै,
'संदीप करोड़ा' गीत लिखै.... ओ......ओ......
इसनै सफल बना देना
बाबा रामनाथ का धाम उडै, इनके दर्शन पा जाना
जय बाबा रामनाथ की, जय सोमनाथ की ।
जय बाबा बालकनाथ की, जय बाबा रामफल नाथ की।
भक्ति में सक्ति देखण नै, गाम करोड़ा आ जाणा ।
बाबा रामनाथ का धाम उड़ै, इनके दर्शन पा जाणा ।
जय बाबा रामनाथ की ........
पूरा पढने के लिए धन्यवाद् ।
संदीप करोड़ा 9050031328