CSC WALA

CSC WALA जी हा साथियों | हम आपको वही बताएगे जो है या सूचना में है धन्यवाद |

25/08/2026

हाँ। हरियाणा में BPL परिवारों के लिए सरसों तेल की व्यवस्था बदलने का फैसला हुआ है।
राशन डिपो से मिलने वाले 2 लीटर सरसों तेल की जगह ₹250 सीधे बैंक खाते में भेजने का फैसला किया गया है।
यह व्यवस्था अगस्त 2026 से लागू बताई गई है।
करीब 39.89 लाख BPL परिवारों को इसका लाभ मिलने की बात है।

21/08/2026

*🚨 DR Ambedkar स्कॉलरशिप 2026 – जरूरी बातें*
बार-बार मैसेज करने की जरूरत नहीं है। बस इन बातों का ध्यान रखें:

📌 1. स्कूल का ID/Proforma सबसे जरूरी
कोई PDF फॉर्म नहीं है। स्कूल की अपनी Letterhead/Letter Pad पर प्रिंसिपल द्वारा हाथ से लिखा होना चाहिए:
Student Name, Father Name, Class, Roll No., Session
और स्कूल की मोहर/Stamp लगी हो।

📌 2. Income Certificate
सिर्फ पिता के नाम का Income Certificate लगाएं।

📌 3. Domicile
पिता या विद्यार्थी—दोनों में से किसी का Domicile लगाया जा सकता है।

📌 4. Marksheet
Original Marksheet लगानी है।
अगर अभी Marksheet नहीं आई है तो इंतजार करें।
❌ Result की फोटो/प्रिंट अपलोड न करें।

📌 5. Bank Account
वही Bank Account की कॉपी लगाएं जो Family ID में Verified/Linked है और Active है।

📌 6. Marks जरूरी हैं
🏠 गांव के विद्यार्थी: 60% या उससे अधिक
🏙️ शहर के विद्यार्थी: 70% या उससे अधिक
इससे कम अंक होने पर फॉर्म नहीं भरा जाएगा।

21/08/2026

सड़क के दोनों तरफ़ घास 🍀

01/08/2026

70+ आयु वाले बुजुर्गों का अब आयुष्मान कार्ड बनेगा चाहे आपकी आमदनी कितनी भी हो

24/07/2026

महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) ने विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। यह भर्ती ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र भरकर संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय में जमा कर सकती हैं।

इस नोटिस के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 तक चलेगी। आवेदन पत्र कार्यालय समय में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। रेवाड़ी जिले में इस भर्ती के तहत कुल 454 रिक्त पदों (103 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 351 आंगनवाड़ी सहायिका) को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी तथा अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।

महत्वपूर्ण बात यह है कि आवेदन केवल संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के अधीन आने वाले गांव या वार्ड की पात्र महिला अभ्यर्थी ही कर सकती हैं। विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्रता, दस्तावेज और चयन मानदंड का पालन करना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा। इसके अलावा, हरियाणा के अन्य जिलों के लिए भी चरणबद्ध तरीके से भर्ती नोटिफिकेशन जारी किए जाने की संभावना है, इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अपडेट पर नियमित नजर बनाए रखनी चाहिए।

19/07/2026

वर्ष 2026-27 के लिए विभाग ने व्यक्तिगत किसानों से CRM मशीनों पर 50% तक अनुदान हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं

18/07/2026

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ 17 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। यह ट्रेन फिलहाल हरियाणा के जींद–सोनीपत रेल मार्ग पर पायलट परियोजना के रूप में चलाई जा रही है।
हाइड्रोजन ट्रेन क्या है?
हाइड्रोजन ट्रेन ऐसी ट्रेन होती है जो डीजल की जगह हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलती है। इसमें हाइड्रोजन गैस और हवा में मौजूद ऑक्सीजन की रासायनिक क्रिया से बिजली बनती है, जिससे ट्रेन के मोटर चलते हैं।
इसकी विशेषताएँ
🚆 रूट: जींद – सोनीपत (हरियाणा)
🌿 ईंधन: हाइड्रोजन
💧 प्रदूषण: केवल पानी (Water Vapour) और ऊष्मा निकलती है।
🔇 कम शोर: डीजल ट्रेन की तुलना में अधिक शांत।
🇮🇳 मेक इन इंडिया: भारतीय रेलवे की हरित (Green) परिवहन पहल का हिस्सा।
हाइड्रोजन ट्रेन के फायदे
वायु प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन में कमी।
डीजल पर निर्भरता कम होगी।
पर्यावरण के लिए बेहतर।
भविष्य में अन्य रूटों पर भी चलाने की योजना।
यह क्यों महत्वपूर्ण है?
यह भारत के ग्रीन रेलवे मिशन की दिशा में एक बड़ा कदम है। यदि यह परियोजना सफल रहती है, तो भविष्य में देश के कई गैर-विद्युतीकृत रेल मार्गों पर हाइड्रोजन ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।

16/07/2026

बेटी होने पर 21000₹ आपकी बेटी हमारी बेटी हरियाणा राज्य सरकार की एक योजना है जिसके तहत अनुसूचित जाति/बहुल वर्ग के परिवारों की पहली बेटी और किसी भी जाति के परिवार की दूसरी बेटी के नाम पर 21000 रुपये की राशि जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में निवेश की जाती है। 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर, बेटी को एक निश्चित राशि का भुगतान किया जाएगा। 24.08.2015 से किसी भी जाति के परिवारों में जन्मी तीसरी बेटी को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

14/07/2026

जवाहर नवोदय विधालय छठीं कक्षा के फ़ार्म शुरू हो चुके है

Address

Kaithal
136027

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CSC WALA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share