10/04/2026
34 साल की नौकरी… 57 तबादले,और आखिर में एक विनम्र माफी यही है एक ईमानदार अफसर की पहचान।”
हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने रिटायरमेंट के मौके पर भावुक संदेश साझा करते हुए अपने लंबे प्रशासनिक सफर को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उनका आईएएस करियर अब पूरा हो चुका है और इस सफर में साथ देने वाले परिवार, सहकर्मियों और शुभचिंतकों का उन्होंने दिल से आभार जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि उनके किसी फैसले से किसी को ठेस पहुंची हो, तो वे इसके लिए माफी चाहते हैं।
1991 बैच के अधिकारी खेमका अपने करियर में 57 बार हुए तबादलों को लेकर हमेशा चर्चा में रहे। खास बात यह रही कि 8 बार वे एक महीने का कार्यकाल भी पूरा नहीं कर पाए। वे हाल ही में हरियाणा परिवहन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) के पद से रिटायर हुए, जहां उनके विदाई समारोह में परिवहन मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे।
खेमका 2012 में तब देशभर में सुर्खियों में आए, जब उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े गुरुग्राम भूमि सौ'दे का म्यू'टेशन रद्द कर दिया। इस मामले को बाद में नरेंद्र मोदी ने भी चुनावी मु'द्दा बनाया।
कोलकाता में जन्मे खेमका ने IIT खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस में टॉप किया और बाद में पीएचडी व एमबीए की डिग्री हासिल की। अपने पूरे करियर में वे ईमानदारी, सख्ती और सिद्धांतों पर चलने वाले अधिकारी के रूप में पहचाने गए—जिनका सफर जितना सं'घर्षभरा रहा, उतना ही प्रेरणादायक भी।औ