Social Khabar HR

Social Khabar HR हर खबर आप तक...

26/10/2025
ओलम्पिक में इतिहास रचने वाले एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाडी नीरज चोपड़ा लेफ्टिनेंट कर्नल उपाधि से सम्मानित हुए।नीरज च...
22/10/2025

ओलम्पिक में इतिहास रचने वाले एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाडी नीरज चोपड़ा लेफ्टिनेंट कर्नल उपाधि से सम्मानित हुए।

नीरज चोपड़ा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ आफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान ने किया सम्मानित।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (भारतीय एथलेटिक्स महासंघ) की ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि नीरज चोपड़ा ने अपने खेल जीवन की शुरुआत गांव खंडरा पानीपत की पगडंडियों से अपना वजन कम करने के लिए की और 2012 से अपने खेल जीवन यात्रा का आरंभ किया और प्रति वर्ष एक राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित कर 2020 ओलम्पिक गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता बनकर एथलेटिक्स के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर समस्त ब्रह्माण्ड में भारत देश का झंडा फहराकर भारत देश का नाम रोशन किया।

दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि नीरज चोपडा ने 2021 में डायमंड लीग ट्रॉफी जीतकर भारत देश का विश्व में भारत देश की अमिट छाप छोड़कर देश के नाम एक अध्याय लिख दिया।

प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि नीरज चोपडा ने 2024 ओलम्पिक में अस्वस्थ होते हुए भी बेहतरीन जेवलिन थ्रो भारतवर्ष को रजत पदक देकर जेवलिन थ्रो इवेंट में दो ओलंपिक गेम्स में दो पदक जीतने का खिताब अपने नाम कर भारतीय तिरंगा लहराया।

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने बताया कि कि 2025 डायमंड लीग में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले भारतीय एथलीट खिलाडी नीरज चोपडा को रक्षा मंत्रालय भवन नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के कर कमलों द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि से सम्मानित किया गया।

भीम चोपडा चाचा नीरज चोपड़ा ने बताया कि नीरज चोपडा का उसकी आयु एवं आयु लम्बाई के अनुसार बचपन में बहुत ज्यादा वजनी था,जो कि छोटी आयु में बहुत कम बच्चों की शारीरिक संरचना बहुत अच्छी होती है, इसलिए इसे गांव की कच्ची पगडंडियों पर दौड़ाने का काम किया और उसका वजन कम होने लगा तो उसे और भी अच्छा शरीर संतुलन बनाने के लिए माडल टाउन स्टेडियम में नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया और वहीं से नीरज ने अपने एक नये खेल का ऐतिहासिक अध्याय लिख दिया।

सेना लेफ्टिनेंट कर्नल उपाधि से सम्मानित होने पर समस्त एथलेटिक्स हरियाणा के पदाधिकारियों एवं नीरज चोपड़ा के परिवार एवं गांव समाज ने इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

20/10/2025

Address

Kaithal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Social Khabar HR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share