KTL News

KTL News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from KTL News, Social Media Agency, Kaithal.

इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी द्वारा कैथल में चल रही नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया गया।  इनेलो के जिल...
25/08/2026

इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी द्वारा कैथल में चल रही नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया गया। इनेलो के जिला अध्यक्ष अनिल तंवर, अमित सिरटा, सोहन कौशिक, पवन शर्मा, सनी चौशाला, अभेराम भुकल, राजेंद्र माघो माजरी, रणधीर मालखेड़ी व होशियार भानपुरा सहित अन्य कार्यकर्ता नगर पालिका कर्मियों का समर्थन करने के लिए पहुंचे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि इनेलो हमेशा कर्मचारियों के साथ है। फिलहाल उनका जिला स्तर पर समर्थन किया जा रहा है। अगर भविष्य में जरूरत पड़ी तो ई इनेलो सफाई कर्मचारियों के साथ पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरेगी और न्याय की इस लड़ाई में उनका साथ देगी। इनेलो के जिला प्रधान अनिल तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी की है। कर्मचारियों की मांगे मानने के बावजूद आज तक उनका लिखित पत्र जारी नहीं किया है। दलितों के हकों पर कुठाराघात किया जा रहा है। आरक्षण के नाम पर लोगों को लड़वाने का काम किया है। महंगाई और बेरोजगारी की गर्त में प्रदेश को धकेल दिया है। आज चीनी और तेल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि आम आदमी की पहुंच से बाहर है। अब लोगों को केवल इनेलो की विकल्प के रूप में नजर आ रही है। हरियाणा का भविष्य इनेलो के हाथों में सुरक्षित दिखाई दे रहा है। सफाई कर्मचारियों में हड़ताल का समर्थन करने पर इनेलो जिला अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का धन्यवाद किया।

25/08/2026
कैथल पुलिस  #अलग-अलग मामलों में 2 नशा तस्कर काबू, 2 किलो 166 ग्राम गांजा फुलपत्ती बरामद #कैथल, 24 अगस्त ( ) जिला पुलिस द...
24/08/2026

कैथल पुलिस #अलग-अलग मामलों में 2 नशा तस्कर काबू, 2 किलो 166 ग्राम गांजा फुलपत्ती बरामद #

कैथल, 24 अगस्त ( ) जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 अलग-अलग मामलों में सीआईए गुहला व सीआईए कलायत की टीमों ने कार्रवाई करते हुए 2 नशा तस्करों को काबू कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 166 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में पी एसआई अमित कुमार की टीम रात्रि के समय कलायत क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सैसी बस्ती कलायत निवासी चन्द्रमोहन उर्फ मोहन गांजा फूल पत्ती बेचने का काम करता है और इस समय सजुमा रोड कलायत स्थित सिरसा ब्रांच नहर के पास गांजा लेकर खड़ा है। जिसे दबिश देकर नशीला पदार्थ गांजा फूल पत्ती सहित काबू किया जा सकता है। पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए तुरंत उक्त स्थान पर दबिश देकर युवक को काबू किया गया जो युवक सफेद रंग की पन्नी हाथ में लिए खड़ा था। जिसकी पहचान चन्द्रमोहन उर्फ मोहन के उपरोक्त के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुँचे नायब तहसीलदार कलायत महेश कुमार के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में पन्नी से 1 किलो 60 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई नरेंद्र द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे मामले में सीआईए गुहला प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप की अगुवाई में एएसआई मनोज कुमार की टीम को गश्त h दौरान एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बिहार निवासी अक्षय मांझी, जो चीका क्षेत्र में भट्टे पर मजदूरी करता है, मजदूरी के साथ गांजा फूल पत्ती बेचने का काम भी करता है। वह इस समय पटियाला रोड, टटियाना के पास एक ढाबा के साथ लगते रजबाहे पर गांजा बेचने के लिए खड़ा है। जिसे दबिश देकर काबू किया जा सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश देकर संदिग्ध अक्षय मांझी निवासी गांव मोगनाली पुर, जिला पटना (बिहार), हाल मजदूर रामस्वरूप भट्ठा चीका को काबू कर लिया गया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे महेश कुमार नायब तहसीलदार कलायत के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलिथीन से 1 किलो 106 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एसआई बलजीत द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी न्यायालय में पेश किए जाएगे, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

24/08/2026

बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड वाहन, ट्रिपल राइडिंग व बुलेट से पटाखे बजाने वालों पर कैथल पुलिस का एक सप्ताह तक विशेष अभियान *नियमानुसार किए जाएंगे चालान : डीएसपी ट्रैफिक रमेश चंद्र*



कैथल, 24 अगस्त ( ) जिला कैथल में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुचारू बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कैथल पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान आगामी एक सप्ताह तक जारी रहेगा। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों, मॉडिफाइड वाहनों, ट्रिपल राइडिंग तथा बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी तेज आवाज करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

डीएसपी ट्रैफिक रमेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा-निर्देशों के तहत यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, मुख्य मार्गों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। ऐसे वाहनों की पहचान एवं दस्तावेजों की जांच की जाएगी और यातायात नियमों की उल्लंघना पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहन पुलिस के लिए भी संदेह का विषय बनते हैं तथा कई मामलों में चोरी के वाहनों का इस्तेमाल अपराधों में किए जाने की संभावना रहती है। इसलिए वाहन चालकों को अपने वाहनों पर नियमानुसार नंबर प्लेट लगाकर ही वाहन चलाने की अपील की गई है।

डीएसपी ट्रैफिक ने बताया कि मॉडिफाइड वाहनों और विशेषकर ऐसे साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जिनसे अत्यधिक तेज आवाज निकलती है। बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाकर सड़क पर दहशत या ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार चालान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करती हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और आमजन के लिए परेशानी एवं खतरा भी पैदा कर सकती हैं।

इसी प्रकार ट्रिपल राइडिंग करने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। डीएसपी ने कहा कि मोटरसाइकिल पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलना सड़क दुर्घटना के दौरान गंभीर परिणामों का कारण बन सकता है। इसलिए दोपहिया वाहन चालक निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाएं और सभी यातायात नियमों का पालन करें।

डीएसपी रमेश चंद्र ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, वाहन पर वैध नंबर प्लेट लगाएं, हेलमेट का प्रयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य आमजन को परेशान करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कैथल पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन कर पुलिस का सहयोग करें।

24/08/2026

आई #लव # KAITHAL FARMS कौन-कौन आ रहा है।

कैथल घर में चल रहा था अनैतिक कार्य, पुलिस की रेड, दो महिलाएं गिरफ्तार
21/08/2026

कैथल घर में चल रहा था अनैतिक कार्य, पुलिस की रेड, दो महिलाएं गिरफ्तार

*एन आई आई एल एम विश्वविद्यालय कैथल में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ*कैथल,अगस्त,एन आई आई एल एम विश्वविद्यालय, कैथल के कॉ...
21/08/2026

*एन आई आई एल एम विश्वविद्यालय कैथल में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ*

कैथल,अगस्त,एन आई आई एल एम विश्वविद्यालय, कैथल के कॉमर्स एवं मैनेजमेंट विभाग ने एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के सहयोग से 19 अगस्त 2026 को सफलतापूर्वक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। बीबीए और एमबीए के छात्रों को मूल्यवान उद्योग अनुभव और करियर के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया था।

यह कार्यक्रम प्रोफेसर (डॉ.) रेखा गुप्ता के बहुमूल्य मार्गदर्शन और सहयोग से संपन्न हुआ, जिनके मार्गदर्शन ने प्लेसमेंट ड्राइव के सुचारू संचालन और सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) आर. सी. कोहाड़, प्रोफेसर (डॉ.) देवेंद्र ढुल और डॉ. आर. के. गुप्ता की उपस्थिति और आशीर्वाद से प्लेसमेंट ड्राइव शोभायमान हुई। उनकी उपस्थिति और प्रोत्साहन ने छात्रों को प्रेरित किया और इस अवसर को और भी महत्वपूर्ण बना दिया।

कंपनी की ओर से श्री जसबीर सिंह (डीलर वीआईपी), श्री कमल शर्मा (एबीएम - एरिया बिजनेस मैनेजर) और श्री अविक रॉय (एएसएम - एरिया सर्विस मैनेजर) उपस्थित थे। कंपनी के अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत की और भर्ती एवं साक्षात्कार प्रक्रिया का संचालन किया। बीबीए और एमबीए कार्यक्रमों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कॉर्पोरेट अपेक्षाओं और करियर की संभावनाओं को समझने का अवसर प्राप्त किया।

प्लेसमेंट ड्राइव दो छात्रों के लिए सफल साबित हुई, जिनमें बीबीए की उपासना और एमबीए की अंजली का चयन एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड द्वारा किया गया। उनका चयन भर्ती प्रक्रिया के दौरान उनके समर्पण, कौशल और प्रदर्शन को दर्शाता है।

सम्मान और प्रशंसा के प्रतीक के रूप में, डॉ. बलराज सिंह ढांडा द्वारा कंपनी के अतिथि अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। समारोह में विश्वविद्यालय ने कंपनी प्रतिनिधियों के बहुमूल्य समय, विशेषज्ञता और योगदान के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।प्लेसमेंट ड्राइव ने छात्रों को उद्योग जगत के पेशेवरों के साथ सीधे संवाद करते हुए अपने कौशल, आत्मविश्वास, संचार क्षमता और व्यावसायिक योग्यता प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया। इस प्रकार की पहल छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने और उद्योग-अकादमिक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. महिपाल ढांडा और प्लेसमेंट समन्वयक सुश्री रीना कौशिक का सहयोग रहा। उनके प्रयासों और समन्वय ने इस अभियान के सुचारू और सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विभाग ने विश्वविद्यालय अधिकारियों और एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के अधिकारियों को उनके बहुमूल्य सहयोग और समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

उपदेश का समापन उपासना और अंजली के सफल चयन के साथ हुआ, जिससे छात्रों को कॉर्पोरेट जगत का सार्थक अनुभव और मूल्यवान कैरियर के अवसर प्राप्त हुए।

कैथल में 2 मासूम बच्चों को साँ*प के काट ने से, मौ*त !
20/08/2026

कैथल में 2 मासूम बच्चों को साँ*प के काट ने से, मौ*त !

*नरवल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम गांव नरवल अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजौंद में...
19/08/2026

*नरवल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

गांव नरवल अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजौंद में डॉ संदीप की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं एवं लोगों को बेटियों के महत्व, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर एएनएम पूजा एवं एमपीएचडब्ल्यू राकेश कुमार ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि बेटियां परिवार और समाज की अनमोल धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए तथा बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने ग्रामीणों को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह रोकने, बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच रखने तथा भ्रूण लिंग जांच एवं कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों का विरोध करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के दौरान ‘बेटियां हैं अनमोल’ का संदेश देते हुए ग्रामीणों से बेटियों को पढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर देने की अपील की गई। मौके पर ग्रामीण महिलाओं ने भी अभियान में भाग लेते हुए बेटियों के सम्मान एवं शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

मंगत नाहरिया

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल की नशा तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 488 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद,मध्य प्रदेश से प...
19/08/2026

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल की नशा तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 488 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद,
मध्य प्रदेश से पंजाब ले जाई जा रही थी नशीले पदार्थ की खेप, ट्रक चालक काबू

कैथल, 19 अगस्त ( ) जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 488 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने नशीले पदार्थ की खेप को ट्रक में छिपाकर ले जा रहे चालक को काबू कर ट्रक को कब्जे में लिया है। बरामद नशे की कीमत करीब 90 लाख रूपये आंकी जा रही है।
स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट से एएसआई जसबीर सिंह की टीम अपराधों की रोकथाम के संबंध में गश्त पर थी। गांव मोहना क्षेत्र में पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एन एच -152 डी पर नारनौल की तरफ से एक लाल रंग का आईसर 6 टायरी ट्रक नंबर PB-11-CN-9737 आ रहा है, जिसमें भारी मात्रा में डोडा पोस्त रखा हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा एन एच -152डी पर मोहना टोल से अम्बाला की तरफ लगभग एक किलोमीटर दूरी पर नाकाबंदी शुरू कर दी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम नारनौल की तरफ से आने वाले वाहनों पर नजर रख रही थी। कुछ समय बाद एक लाल रंग का आईसर 6 टायरी ट्रक नंबर PB-11-CN-9737आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने ट्रक को रुकवाकर जांच की। ट्रक चालक की पहचान संदीप सिंह निवासी गांव सफदरपुर, जिला पटियाला, हाल निवासी राजपुरा, पंजाब के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी सुशील प्रकाश के समक्ष ट्रक की तलाशी की गई। ट्रक में ग्लूकोज के डिब्बे लदे हुए दिखाई दिए। ट्रक के अंदर ग्लूकोज के डिब्बों के पीछे काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे छिपाकर रखे हुए दिखाई दिए। जो ट्रक से कुल 22 कट्टे बरामद हुए। नियमानुसार जांच दौरान 22 कट्टों से 488.600 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके एसडीयु से मौके पर पहुंचे एएसआई तरसेम कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करके नशा तस्करी में प्रयुक्त ट्रक जब्त कर लिया गया। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है की यह नशीले पदार्थ की खेप मध्य प्रदेश से पंजाब क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। आरोपी का वीरवार को न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

Address

Kaithal
136027

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KTL News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share