Current Haryana

Current Haryana कैथल के साथ हरियाणा के हर गांवों व शहर की हर छोटी बड़ी खबरों के लिए Page को Like और Follow जरूर करे। ताकि हर खबर आप तक पहुंचे..
(3)

निडर पत्रकारिता...
Current Haryana के साथ देखिये हरियाणा के हर गांवों व शहर की नये मुद्दों की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें। क्योंकि हमारी टैग लाईन निडर पत्रकारिता है जो निडरता से खबरों को पेश करता है,YouTube पर आपके अपने Current Haryana चैनल को Subscribe करें, Facebook पर Page को like करें।
Facebook: https://www.facebook.com/CurrentHaryananews/
YouTube : https://www.youtube.com/channel/UCoETpae1

G4BhEqDAic8OooA
Twitter : https://twitter.com/current_haryana
E-Mail : [email protected]
Naseeb Saini,Masters in Journalism
( Chief Editor at Current Haryana )

LSP पार्टी की बैठक में गुरमीत सैनी को किया कैथल युवा जिला अध्यक्ष नियुक्तलोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की ओर से एक महत्वपूर्ण ...
08/06/2026

LSP पार्टी की बैठक में गुरमीत सैनी को किया कैथल युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व सांसद कुरुक्षेत्र राजकुमार सैनी सुप्रीमो लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी वह रामपाल गुर्जर जिला अध्यक्ष कैथल ने संयुक्त रूप से की बैठक में संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व संगठनात्मक विस्तार करते हुए गुरमीत सैनी को लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का युवा जिला अध्यक्ष कैथल नियुक्त किया गया नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला पार्टी नेताओं ने गुरमीत सैनी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन पहुंचने मैं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुरमीत सैनी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहां की उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा इस बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी कार्यकर्ता वह युवा सदस्य उपस्थित रहे सभी ने संगठन को मजबूत बनाने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया

08/06/2026

700 KM दूर दर्शन के बहाने ले गया प्रेमी, चंडी देवी मंदिर के पास कर दी हत्या! शादी के दबाव से बचने के लिए रची खौफनाक साजिश
-प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: हरिद्वार में प्रेमिका की गला दबाकर हत्या,प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार

मनदीप सैनी बने राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा कैथल के जिला अध्यक्ष, सैनी बोले सबको साथ लेकर समाज के लिए काम करेंगेराष्ट्रीय ...
08/06/2026

मनदीप सैनी बने राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा कैथल के जिला अध्यक्ष, सैनी बोले सबको साथ लेकर समाज के लिए काम करेंगे
राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा नें अपने संगठन का विस्तार करते हुए समाजसेवी मनदीप सैनी सैनी को कैथल सैनी समाज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है l राष्ट्रीय सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सैनी व हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सैनी नें समाज के मौजूद लोगो की सहमति पर उन्हें यह ज़िम्मेदारी सौंपते हुए नियुक्ति पत्र दिया l ओर यह उम्मीद की वे सबको साथ लेकर धरातल पर समाज के लिए काम करेंगे l सैनी नें कहा की राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा के संगठन मैं काम करने वाले व ज़मीन से जुड़े लोगो को ज़िम्मेदारी दी जायेगी l ताकि समाज को राजनितिक तौर पर मजबूती मिले l इस संगठन का उद्देश्य सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना है l अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त कैथल जिला अध्यक्ष मनदीप सैनी नें कहा की वे पूरी ईमानदारी से सबको साथ लेकर निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करेंगे l ओर हर गरीब व जरूरतमंद आदमी की मदद करेंगे l उन्होंने अपनी न्युक्ति पर राष्ट्रीय नेतृत्व व हरियाणा अध्यक्ष जसबीर सैनी का आभार व्यक्त किया l इस अवसर पर सोनीपत जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सैनी,प्रदेश महासचिव धर्मबीर सैनी,शिव कुमार, महावीर प्रधान, विनोद सैनी आदि मौजूद थे

08/06/2026

दिल्ली में तूफानी मौसम का असर, एयर इंडिया के विमानों से टकराए ग्राउंड इक्विपमेंट
-दिल्ली एयरपोर्ट पर आंधी-बारिश का कहर! तेज हवाओं से खिसके ग्राउंड इक्विपमेंट, एयर इंडिया के कई विमान क्षतिग्रस्त
#दिल्ली_एयरपोर्ट #एयरइंडिया #आंधी_बारिश #ब्रेकिंग_न्यूज #मौसम_अलर्ट #हवाई_संचालन

गांव बाबा लदाना में पहुंचा “आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल”ग्रामवासियों को दी गई निःशुल्क दवाइयाँ व निःशुल्क हेल्थ ...
08/06/2026

गांव बाबा लदाना में पहुंचा “आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल”

ग्रामवासियों को दी गई निःशुल्क दवाइयाँ व निःशुल्क हेल्थ चेकअप

कैथल, 08 जून 2026
कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने एक बार फिर जनसेवा का अनुपम उदाहरण पेश किया है। कैथल हल्के के लिए उनके द्वारा चलाया जा रहा “आदित्य सुरजेवाला चलता फिरता अस्पताल” आज गांव बाबा लदाना की ब्राह्मण चौपाल में पहुँचा। इस निःशुल्क मेडिकल वैन के माध्यम से ग्रामवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

इस निःशुल्क मेडिकल शिविर में डॉ. साहिल और डॉ. मोनिका सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की जांच की। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। डॉक्टरों के साथ सहयोगी तौर पर श्याम सैनी और रजत ने भी दवाइयां वितरण में सहयोग किया।

ग्रामवासियों में सुभाष नंबरदार, सतपाल शर्मा, सीता राम सैनी, धनपती, भाग सिंह, रज्जो, बिमला, कमलेश, ओमपती, सुनहरी, दर्शना, हुकम चंद, खजानी, संतोष, ज्ञानो, रामकुमार, बलवीर, जिला, पाला राम, मनीष, काजल, ऋषिपाल, पताशो, सलीम, जमीना, नीता, रीना, बलराज, जयभगवान, मुकेश सहित सैकड़ों लोगों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बाहर निजी क्लीनिकों या अस्पतालों में जांच व दवाइयों पर सैकड़ों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन आदित्य सुरजेवाला के इस शिविर में पर्ची और दवाइयों का एक भी पैसा नहीं लिया गया।

ग्रामवासियों ने कहा कि ऐसी पहल आज तक किसी भी विधायक ने नहीं की, जो आदित्य सुरजेवाला ने कर दिखाया है। हम ख़ुशक़िस्मत हैं कि कैथल को ऐसा नेकदिल और सर्वजनहितैषी विधायक मिला है। विपक्ष में होते हुए भी जो लोगों की सेवा कर रहा है, वह असली जननायक की पहचान है।

विधायक आदित्य सुरजेवाला इस मोबाइल अस्पताल वैन को “सेवा व समर्पण” की भावना से चला रहे हैं, जिसका उद्देश्य कैथल हल्के के प्रत्येक गांव और शहर के हर वार्ड तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इससे पहले भी यह मोबाइल अस्पताल पहले भी कैथल के विभिन्न वार्डों (जैसे वार्ड 20 शक्ति नगर, वार्ड 2 महादेव कॉलोनी, वार्ड 14 सुभाष नगर, वार्ड 1 अर्जुन नगर, वार्ड 31 सिरटा रोड़, वार्ड 12 हरसौला बस्ती, वार्ड 22 रामनगर व रेलवे लाइन पार, वार्ड 17 बलराज नगर, वार्ड 4 छज्जू कुंड, वार्ड 3, वार्ड 11, वार्ड 27, गांव उझाना, गांव पाड़ला, वार्ड 20, हरिनगर में पहुंच चुका है, जहां हजारों लोगों को फायदा मिला है।

यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो रही है, जिन्हें अस्पताल जाने में परेशानी होती है या जो नियमित स्वास्थ्य जांच से वंचित रह जाते हैं।

आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कैथल के लोगों की सेवा करना ही उनका परम धर्म है। कैथल के हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों। यह ‘निःशुल्क चलता-फिरता अस्पताल’ कैथल के सभी वार्डों और गांवों में भी नियमित रूप से शुरू है।

08/06/2026

15 वर्षीय बच्ची से दु*ष्कर्म मामला सरकारी हॉस्पिटल पहुंची महिला आयोग अध्यक्ष!
- बोली जांच के दौरान कोई महिला नर्स नहीं थी मौजूद,कहा लग रही मिलीभगत















#कुरुक्षेत्र_कांड
#बेटी_को_न्याय
#महिला_सुरक्षा
#हरियाणा_समाचार
#डॉक्टर_पर_आरोप
#कड़ी_कार्रवाई_हो
#नाबालिग_पीड़िता
#महिला_आयोग
#कुरुक्षेत्र_अस्पताल
#न्याय_की_मांग
#हरियाणा_ब्रेकिंग
#बेटी_बचाओ_बेटी_पढ़ाओ


08/06/2026

फिलीपींस में 8.2 तीव्रता का आया भूकंप, जोरदार झटकों से कांपी धरती Video Viral
#भूकंप #फिलीपींस #ताज़ाखबर #वायरलवीडियो

07/06/2026

रात को गांव मुन्नारेहड़ी के 105 एकड़ में फैले जंगल में लगी आग!
-आग के कारणों का पता नहीं चल पाया मौके पर फायरब्रिगेड और पुलिस भी मौजूद साथ में ग्रामीण कर रहे प्रयास
#मुन्नारेहड़ी_जंगल_में_भीषण_आग
़_जंगल_धधका
#जंगल_में_आग_से_हड़कंप
#फायरब्रिगेड_मौके_पर
#ग्रामीण_और_पुलिस_कर_रहे_प्रयास
#हरियाणा_न्यूज



शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी थाना सदर पुलिस द्वारा काबू क महिला विरुद्ध अपराधियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सू...
07/06/2026

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी थाना सदर पुलिस द्वारा काबू

क महिला विरुद्ध अपराधियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सदर एसएचओ एसआई कुलदीप की अगुवाई में एएसआई सलिंन्द्र कुमार की टीम द्वारा शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक शोषण करने के मामले में आरोपी नानकपूरी कॉलोनी कैथल निवासी रोहित को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल की एक कॉलोनी निवासी महिला की शिकायत अनुसार आरोपी रोहित ने वर्ष 2022 दौरान स्वयं को अविवाहित बताकर उससे प्रेम संबंध बनाए तथा शादी का विश्वास दिलाकर विभिन्न स्थानों पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया, 2023 में गर्भवती होने पर गर्भपात करवाया तथा आपत्तिजनक फोटो के माध्यम से उसे धमकाकर आर्थिक शोषण भी किया। वर्ष 2025 तक उसका शोषण करता रहा तथा बाद में उसे पता चला की उसने शादी कर रखी है तथा उसकी एक बेटी भी है। शिकायत के आधार पर थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था। व्यापक पूछताछ उपरांत आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

07/06/2026

LPG Price Hike: घरेलू सिलिंडर हुआ महंगा, रसोई गैस में 29 रुपये की बढ़ोतरी

Address

Kaithal
Kaithal
136027

Telephone

+919812385858

Website

https://www.instagram.com/currentharyana24?igsh=MTMxbHplZjUwZ2

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Current Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Current Haryana:

Share