Kaithal News

Kaithal News KAITHAL NEWS HARYANA
For any news & ads contact-9996031877
Email id- [email protected]
हर खबर आप तक

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने किया श्रावण मास की शिवरात्रिपर कांवड़ियों की सेवा के लिए जूस, छबील व भंडारे का आयोजन आदित्य स...
10/08/2026

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने किया श्रावण मास की शिवरात्रिपर कांवड़ियों की सेवा के लिए जूस, छबील व भंडारे का आयोजन

आदित्य सुरजेवाला के साथ कांवड़ियों की सेवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कैथल, 10 अगस्त 2026
श्रावण मास के पवित्र पर्व "शिवरात्रि" के अवसर पर ढांड रोड पर किसान भवन के सामने परंपरागत रूप से कांवड़ियों की सेवा के लिए जूस, छबील भंडारे का का भव्य आयोजन किया गया। इस पुण्य कार्य का शुभारंभ कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुदीप सुरजेवाला के साथ-साथ स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्रावण मास में भगवान शिव की भक्ति और कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। इस पावन अवसर पर विधायक आदित्य सुरजेवाला द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में गर्मी से राहत देने के लिए ठंडे जूस, शरबत, स्वच्छ पेयजल और भंडारे की व्यवस्था की गई थी। आयोजन स्थल पर भक्ति भजनों और शिव मंत्रों की गूंज के बीच कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था। कांवड़िए, जो भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए लंबी यात्रा पर निकले थे, इस सेवा कार्य से अभिभूत दिखे और विधायक आदित्य सुरजेवाला के प्रति आभार व्यक्त किया।

शुभारंभ के दौरान विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और भक्ति का विशेष समय है। कांवड़ियों की सेवा करना हमारा सौभाग्य है। यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक एकता को भी दर्शाता है। कांवड़ियों की सेवा करना न केवल हमारा धार्मिक कर्तव्य है, बल्कि यह सामाजिक एकता और मानवता की भावना को भी मजबूत करता है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक कांवड़िया इस यात्रा को सुखद और सुगम तरीके से पूरा कर सके। उन्होंने आयोजन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सराहना की, जिन्होंने इस सेवा कार्य को सफल बनाने में योगदान दिया।

सुदीप सुरजेवाला ने भी इस अवसर पर कांवड़ियों की भक्ति और समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन न केवल कांवड़ियों की सेवा करते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने इस परंपरा को भविष्य में और भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

कांवड़ियों की सेवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वच्छता और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान दिया गया।

यह आयोजन कैथल में हर वर्ष की तरह इस बार भी भक्ति, सेवा और सामुदायिक एकता का अनूठा संगम साबित हुआ। कांवड़ियों ने इस सेवा कार्य को "शिव कृपा" का प्रतीक बताते हुए आयोजकों का धन्यवाद किया और भगवान भोलेनाथ से सभी के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी कैथल के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर रहा।

हरियाणा बिजली कर्मचारियों की कल होने वाली हड़ताल फिलहाल स्थगित
10/08/2026

हरियाणा बिजली कर्मचारियों की कल होने वाली हड़ताल फिलहाल स्थगित

10/08/2026

5 साल की नशे की लत को हराकर मिसाल बना 27 वर्षीय मोहित, अब युवाओं को कर रहा नशे से दूर रहने के लिए जागरूक

कैथल पुलिस की पहल से प्रेरित होकर नशे को कहा अलविदा, डीएसपी बीर भान ने सीआईए-1 स्टाफ के साथ किया सम्मानित

कैथल, 10 अगस्त ( ) जिला पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में कैथल पुलिस द्वारा युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने तथा नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को सही मार्ग पर लाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक सोच, खेलकूद, शिक्षा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी मुहिम का सकारात्मक परिणाम सामने आया है, जहां कैथल निवासी 27 वर्षीय मोहित ने करीब 4-5 वर्ष पुरानी नशे की लत को दृढ़ इच्छाशक्ति, सकारात्मक सोच और मार्गदर्शन के बल पर हरा दिया है। कभी बुरी संगत के कारण नशे की गिरफ्त में आया मोहित अब स्वयं युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है और विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक कर रहा है।

बुरी संगत ने पहुंचाया नशे की ओर, सही मार्गदर्शन ने बदली जिंदगी:-

डीएसपी बीर भान ने जानकारी देते हुए बताया कि कैथल निवासी मोहित पिछले करीब 4-5 वर्षों से बुरी संगत के कारण नशे का आदी हो गया था। वह अपने मां बाप का इकलौता पुत्र है। नशे की वजह से उसका जीवन भी प्रभावित हुआ, लेकिन समय रहते उसे सही मार्गदर्शन और प्रेरणा मिली। मोहित ने कैथल पुलिस, युवा मार्गदर्शन मंच कैथल, साइनिंग इंडिया फाउंडेशन कैथल तथा ब्रह्माकुमारी शाखा कैथल के माध्यम से आयोजित विभिन्न जागरूकता एवं मोटिवेशनल कार्यक्रमों में भाग लिया।

इन कार्यक्रमों के दौरान उसने मोटिवेशनल स्पीच सुनी तथा मेडिटेशन के माध्यम से अपनी सोच और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया। धीरे-धीरे उसके अंदर नशा छोड़ने की दृढ़ इच्छा पैदा हुई और उसने अपनी इच्छाशक्ति के बल पर नशे की लत को मात देने में सफलता हासिल की।

अब खुद जागरूक होकर दूसरों को भी कर रहा जागरूक:-

मोहित ने बताया कि वह पिछले करीब 2-3 महीने से किसी भी प्रकार का नशा नहीं कर रहा है। नशे से बाहर निकलने के बाद अब उसने अपने जीवन का उद्देश्य दूसरों को भी इस बुराई से बचाना बना लिया है। वह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में जाकर युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देता है तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करता है। मोहित का कहना है कि यदि कोई युवा नशे की गिरफ्त में आ गया है तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। मजबूत इच्छाशक्ति, परिवार का सहयोग, सही मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण के माध्यम से नशे की आदत को छोड़ा जा सकता है।

डीएसपी बीर भान ने किया सम्मानित:-

मोहित की इस सकारात्मक पहल और नशे पर जीत हासिल करने के लिए डीएसपी बीर भान ने अपने कार्यालय में सीआईए-1 स्टाफ की मौजूदगी में उसे सम्मानित किया। डीएसपी ने मोहित के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नशे की लत को छोड़कर समाज के अन्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना अपने आप में सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि कैथल पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से बचाना और नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है। पुलिस द्वारा इस दिशा में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। डीएसपी बीर भान ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे नशे जैसी बुराई में न फंसें। युवा अपनी ऊर्जा को पढ़ाई, खेलकूद, रोजगार, कला, सामाजिक कार्य अथवा अपनी रुचि के अन्य सकारात्मक क्षेत्रों में लगाएं। मेहनत और लगन से अपने भविष्य को बेहतर बनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

उन्होंने कहा कि एक युवा का नशे से दूर रहना केवल उसके अपने जीवन को ही नहीं बचाता, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी सुरक्षित बनाता है। इसलिए युवाओं को बुरी संगत से बचना चाहिए और किसी भी प्रकार की नशे की समस्या सामने आने पर परिवार, पुलिस अथवा संबंधित संस्थाओं से सहायता लेनी चाहिए।

मोहित ने युवाओं से किया नशा छोड़ने का आह्वान

इस अवसर पर मोहित ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। उसने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक दिशा में मेहनत करें।

मोहित ने कहा कि उसने स्वयं नशे की लत से बाहर निकलकर महसूस किया है कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ इच्छाशक्ति से जिंदगी को दोबारा बेहतर बनाया जा सकता है। अब वह चाहता है कि उसके अनुभव से दूसरे युवा भी प्रेरणा लें और नशे से दूर रहें। इस अवसर पर डॉ. विवेक बंसल, गौरव मित्तल अधिवक्ता, डॉ. विजय कंसल, प्रवीण जैन तथा पुलिस प्रवक्ता कैथल प्रवीण श्योकंद सहित सीआईए-1 स्टाफ के कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार,सीआईए-1 द्वारा 21 किलो 50 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित आरोपी काबूकैथल, 10 अगस्त (...
10/08/2026

जिला पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार,

सीआईए-1 द्वारा 21 किलो 50 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित आरोपी काबू

कैथल, 10 अगस्त ( ) जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सीआईए-1 पुलिस द्वारा 21 किलो 50 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित एक आरोपी को काबू किया गया है। आरोपी पर पहले भी नशा तस्करी का एक मामला व लडाई झगड़ा के 2 मामले सहित कुल 3 मामले दर्ज है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 कैथल प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई गुरदान सिंह की टीम अपराध एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए बस अड्डा गांव धनौरी पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव धमतान साहिब जिला जींद निवासी बलवन्त उर्फ विनोद गांजा फूल पत्ती बेचने का काम करता है और जो आज गांव दाता सिंह वाला की तरफ से पैदल गांजा फूल पत्ती लेकर गांव धनौरी की तरफ आने वाला है। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम द्वारा तुरंत गांव धनौरी से दाता सिंह वाला रोड पर नाकाबंदी कर निगरानी शुरू की गई। नाकाबंदी के दौरान गांव दाता सिंह वाला की तरफ से एक व्यक्ति सिर पर वजनदार कट्टा लेकर पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे रोककर काबू किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान बलवन्त उर्फ विनोद निवासी धमतान साहिब जिला जींद के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कैथल बीर भान के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से 21 किलो 50 ग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर कैथल में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई रघुबीर सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से थाना गढी जिला जींद में नशा तस्करी का एक मामला व लडाई झगड़ा के 2 मामले दर्ज है। आरोपी न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

10/08/2026

श्री खाटू श्याम सालासर सेवा समिति द्वारा कावड़ियों के लिए लगाया गया भंडारा

वर्ष 2015 दौरान के धोखाधड़ी मामले में भगोड़ा आरोपी पीओ पकड़ो स्टॉफ द्वारा काबू, आरोपी के खिलाफ जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल में ...
09/08/2026

वर्ष 2015 दौरान के धोखाधड़ी मामले में भगोड़ा आरोपी पीओ पकड़ो स्टॉफ द्वारा काबू, आरोपी के खिलाफ जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल में दर्ज है करीब 13 मामले

कैथल, 09 अगस्त ( ) पी.ओ./बेलजंपरो की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम अंतर्गत पीओ पकड़ो स्टॉफ द्वारा वर्ष 2015 दौरान के धोखाधड़ी मामले में एक भगोड़े आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई राजकुमार की टीम द्वारा आरोपी अशोक पुत्र जयपाल निवासी गांव सच्चा खेड़ा जिला जींद को काबू कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015 दौरान थाना राजौंद में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया गया। उक्त मामले में आरोपी न्यायालय से जमानत हासिल करने उपरांत न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। जिसे माननीय न्यायालय द्वारा 15 दिसम्बर 2025 को पीओ घोषित किया था। बता दे की आरोपी अशोक के खिलाफ जिला जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र में कातिलाना हमला करने, धोखाधड़ी डकैती,आर्म्स एक्ट, ट्रांसफार्मर चोरी, स्नेचिंग आदि के करीब 13 मामले दर्ज है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आज कपिल कमल कार्यालय, कैथल में नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर ...
08/08/2026

आज कपिल कमल कार्यालय, कैथल में नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री सत्य प्रकाश जहरावत जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गुर्जर जी एवं प्रदेश सचिव श्री अमरपाल राणा जी का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सकारात्मक संवाद हुआ।

सभी नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।

संगठन सर्वोपरि — कार्यकर्ता सर्वोपरि। 🇮🇳

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ उठाएं पात्र गर्भवती महिलाएं  : डीसी अपराजितापात्र महिलाओं को मिलती है 5 हजार रुपये ...
08/08/2026

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ उठाएं पात्र गर्भवती महिलाएं : डीसी अपराजिता

पात्र महिलाओं को मिलती है 5 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता

कैथल, 8 अगस्त। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को गर्भावस्था एवं शिशु जन्म के दौरान आवश्यक देखभाल के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

डीसी अपराजिता ने बताया कि योजना के तहत निर्धारित शर्तें पूरी करने वाली पात्र लाभार्थी महिलाओं को कुल 5 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त, बेटी के जन्म पर निर्धारित पात्रता पूरी होने पर प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत पहली किस्त गर्भावस्था के पंजीकरण, दूसरी किस्त प्रसव पूर्व जांच तथा तीसरी किस्त बच्चे के जन्म के पंजीकरण एवं प्रथम टीकाकरण जैसी निर्धारित शर्तों की पूर्ति पर प्रदान की जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना, कुपोषण को कम करना तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है।

डीसी अपराजिता ने जिले की सभी पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ अवश्य उठाएं। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र महिलाओं का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करें और उन्हें योजना के लाभ एवं पात्रता संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र महिलाएं अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य संस्थान अथवा महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

चीका मकान से चोरी मामले में  5-5 हजार के दो इनामी आरोपी स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट गिरफ्तार,4 दिन पुलिस रिमांड हासिल कैथल, 0...
08/08/2026

चीका मकान से चोरी मामले में 5-5 हजार के दो इनामी आरोपी स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट गिरफ्तार,
4 दिन पुलिस रिमांड हासिल

कैथल, 08 अगस्त ( ) जिला पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशन में अपराध एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा चीका मकान से चोरी मामले में वांछित 5-5 हजार के इनामी 2 आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया की हुड्डा आर-3 चीका निवासी जय भगवान उर्फ ज्ञान गोयल की शिकायत अनुसार वह 8 जून को दोपहर करीब 12 बजे अपने बेटे के पास पंचकूला गया था। अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे उसके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उसके घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलने पर वह तुरंत चीका वापस पहुंचा। घर पहुंचने पर उसने देखा कि घर के सभी ताले टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर में रखी करीब 24 लाख रुपये की नकदी, 60-65 तोले सोना तथा करीब 10 किलोग्राम चांदी गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई बिजेंद्र की टीम द्वारा करते हुए आरोपी सोहन सिंह तथा धर्मबीर, निवासी मौड़ मंडी, जिला बठिंडा (पंजाब) को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। बता दे की दोनों आरोपियों को 25 जून की रात्री स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई तरसेम सिंह की टीम द्वारा सिकंदर खेड़ी से बरसाना रोड़ से मुठभेड़ उपरांत आरोपी सोहन व धर्मबीर उपरोक्त को काबू किया गया था। दोनों आरोपी पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में जिला जेल में बंद थे। दोनों आरोपी चीका में हुई उक्त चोरी के मामले में वांछित थे। उक्त मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत के आदेशानुसार प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों पर कातिलाना हमला करने, चोरी आदि के 3-3 मामले दर्ज है। व्यापक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों का न्यायालय से 4 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

मुकदमे की आड़ में 21 लाख रुपये ऐंठने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा पांचवा आरोपी काबू,मामले में 4 आरोपी पहल...
08/08/2026

मुकदमे की आड़ में 21 लाख रुपये ऐंठने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा पांचवा आरोपी काबू,

मामले में 4 आरोपी पहले किए जा चुके काबू, ऐंठे गए सभी 21 लाख रुपये बरामद



कैथल, 08 अगस्त ( ) जिला पुलिस कैथल द्वारा आपराधिक तत्वों, उगाही करने वालों तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में मुकदमे की आड़ में समझौते का दबाव बनाकर लाखों रुपये ऐंठने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा 1 अन्य आरोपी को काबू कर लिया गया। मामले में पहले ही 4 अन्य आरोपी काबू किए जा चुके है। सभी पांचों आरोपियों के कब्जे से 21 लाख रुपये बरामद कर लिए गए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कौल निवासी साहिल की शिकायत अनुसार 23 मई 2026 को जोगिंद्र निवासी कौल ने उसके तथा उसके पिता राजपाल के विरुद्ध थाना ढांड में पोकसो एक्ट तथा एससी एसटी एक्ट तहत मामला दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त मुकदमा झूठा, मनगढ़ंत और एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था। शिकायत अनुसार मुकदमा दर्ज होने के बाद कुछ व्यक्तियों ने एकजुट होकर पुलिस पर दबाव बनाने, गांव में सामाजिक शांति भंग करने तथा जातीय तनाव फैलाने का प्रयास किया। शिकायत के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने वाले दिन ही कुछ व्यक्तियों ने थाना ढांड पहुंचकर दबाव का माहौल बनाया और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की गई। आरोप है कि इसके बाद गांव कौल में भी गली-गली जाकर माहौल खराब करने तथा जातीय भावनाएं भड़काने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम के बाद वह और उसका परिवार मानसिक रूप से बुरी तरह परेशान हो गए। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा समझौते के नाम पर पैसों की मांग शुरू की गई। शिकायत में कहा गया कि शिव कुमार सिसला, राहुल, महावीर मास्टर, तथा उनके साथियों की ओर से कथित तौर पर बिचौलियों के माध्यम से शिकायतकर्ता और उसके परिवार पर लगातार समझौते का दबाव बनाया गया। इस दौरान गांव का पूर्व सरपंच गुलाब सिंह तथा समुद्र सिंह भी उसके संपर्क में आए और उन्होंने मोबाइल फोन के माध्यम से बार-बार संपर्क कर यह कहा कि वे उक्त व्यक्तियों से “सेटिंग” करवा देंगे। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें यह भी कहा गया कि यदि बात बाहर निकाली गई तो पुलिस कार्रवाई और कठोर हो सकती है तथा विरोध करने पर रकम की मांग और बढ़ सकती है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि शिकायतकर्ता को कई बार बुलाकर दबावपूर्ण बातचीत की गई। इस दौरान कथित रूप से यह कहा गया कि यदि वह और उसका परिवार मामले से छुटकारा चाहते हैं तो समझौते के लिए बड़ी रकम देनी होगी। शिकायतकर्ता के अनुसार प्रारंभिक तौर पर 35 लाख रुपये की मांग की गई, जिसमें अलग-अलग व्यक्तियों के हिस्से बताए गए। बाद में यह रकम घटाकर 21 लाख रुपये कर दी गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लगातार मानसिक दबाव, सामाजिक बदनामी तथा परिवार पर मंडरा रहे खतरे के कारण वह और उसका पिता टूट चुके थे और अंततः मजबूरी में उन्होंने उक्त रकम देने के लिए हामी भर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने यह रकम अलग-अलग लोगों से उधार लेकर जुटाई। 8 जून 2026 को शिकायतकर्ता ने 21 लाख रुपये अपने घर गांव कौल में गुलाब सिंह सरपंच और समुद्र सिंह को दिए। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि इसके बाद उक्त रकम को आगे गांव सिसला ले जाया गया, जहां कथित रूप से संबंधित व्यक्तियों तक पैसा पहुंचाया गया। 11 जून 2026 को गांव कौल की वाल्मीकि चौपाल में एक पंचायत बुलाई गई, जहां दिखावे के तौर पर यह दर्शाया गया कि समझौता बिना पैसे के हुआ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पंचायत में उस पर दबाव बनाकर माफी मंगवाई गई और बाद में पंचायत की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम को लाइव प्रसारित किया गया और इससे गांव में तनावपूर्ण माहौल पैदा हुआ। शिकायतकर्ता के अनुसार पंचायत, वायरल वीडियो और उसके बाद की चर्चाओं के चलते उसे और उसके परिवार को लगातार अपमान, मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ा। जिस बारे थाना ढांड में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ को मामले की जांच के आदेश दिए गए। मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई राममेहर की टीम द्वारा करते हुए कौल निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त मामले में पहले ही आरोपी गांव सिसला निवासी शिवकुमार, गांव कौल निवासी जोगिंदर, करेशन तथा अशोक को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी राहुल के कब्जे से 1 लाख 63 हजार 500 रुपए बरामद किए गए। सभी आरोपियों के कब्जे से ऐंठे गए सभी 21 लाख रुपए बरामद कर लिए गए। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Address

Kaithal
136027

Telephone

+919996031877

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kaithal News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Kaithal News:

Shortcuts

Share