Siwan 24×7

Siwan 24×7 Kaithal

04/09/2026

कैथल के डेरा राजपुरी में साधु की हत्या के बाद आज होगा नए महंत पर फैसला
सीवन24x7 (कैथल)
कैथल के बाबा लदाना में डेरा राजपुरी में साधु की हत्या के बाद डेरे की गद्दी को लेकर आज अहम फैसला होने की उम्मीद है।
🔹 फैसले से पहले ग्रामीणों ने की बैठक
🔹 नए महंत के नाम पर होगी चर्चा
🔹 डेरे के संचालन और गद्दी को लेकर लिया जाएगा निर्णय
🔹 साधु की हत्या के बाद पूरे मामले पर सभी की नजर #कैथल #डेराराजपुरी #बाबालदाना #महंत #साधुहत्या

03/09/2026

पूंडरी-बाता में दुकानों में चोरी का आरोपी एनकाउंटर के बाद काबू
सीवन 24x7 (कैथल)
कैथल पुलिस की CIA कलायत ने पूंडरी और बाता में दुकानों में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी को पीछा कर काबू किया
🔹 पुलिस से बचने के लिए तेज भगाई बाइक, खड्डे में फिसली
🔹 बाइक से गिरने पर आरोपी रवि का बायां पैर टूट गया, अस्पताल में कराया भर्ती
🔹 पूंडरी में एक ही रात 9 दुकानों में की थी सेंधमारी
🔹 बाता में एक ही रात 5 दुकानों को बनाया था निशाना
🔹 आरोपी पर पहले से चोरी के करीब 11 मामले दर्ज
🔹 इसी गिरोह के 2 सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं
पुलिस के अनुसार, CIA कलायत की टीम रात्री गश्त के दौरान थी। सूचना मिलने पर तितरम क्षेत्र में आरोपी की तलाश शुरू की गई। तितरम-शेरूखेड़ी रोड पर बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर सवार युवक पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगा। खड्डे में बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह फिसल गया और सड़क पर गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे काबू कर उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया।
आरोपी की पहचान टोहाना निवासी रवि के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह 2 अगस्त की रात बाता बस अड्डे के पास 5 दुकानों और 28 जुलाई की रात पूंडरी में 9 दुकानों में हुई चोरी के मामलों में वांछित था। पुलिस मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है। #कैथल #पूंडरी #बाता #चोरी

कैथल-जींद PNDT टीम की संयुक्त छापेमारी, अवैध लिंग जांच का भंडाफोड़सीवन 24x7 (कैथल/जींद) कैथल और जींद की PNDT टीम ने संयु...
03/09/2026

कैथल-जींद PNDT टीम की संयुक्त छापेमारी, अवैध लिंग जांच का भंडाफोड़
सीवन 24x7 (कैथल/जींद) कैथल और जींद की PNDT टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उचाना क्षेत्र के निकट एक गांव में अवैध लिंग जांच के मामले का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान टीम ने पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और प्रोब बरामद किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कार्रवाई में गुरमैल कौर, अन्नू और संदीप को पुलिस के हवाले किया गया, जबकि आरोपी रमेश मौके से फरार हो गया। विभाग की शिकायत/कार्रवाई के आधार पर थाना उचाना में PNDT Act के तहत FIR दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मामले में अवैध लिंग जांच और अवैध MTP के जरिए कन्या भ्रूण हत्या को बढ़ावा देने से जुड़ी गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस की आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई में कैथल PNDT टीम से DNO PNDT डॉ. सचिन माण्डले, MO PNDT डॉ. अजय कुमार और डीलिंग PNDT राजेश कुमार शामिल रहे। भ्रूण के लिंग की जांच कानूनन गंभीर अपराध है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। #कैथल #जींद ीम #अवैधलिंगजांच #उचाना #स्वास्थ्यविभाग #कन्याभ्रूणहत्या

जय श्री कृष्ण                      जय श्री राधेसप्रेम निमंत्रणश्री श्री कृपा बिहारी सरकार की मंगलमयी कृपा व परम पूज्य गी...
03/09/2026

जय श्री कृष्ण जय श्री राधे
सप्रेम निमंत्रण
श्री श्री कृपा बिहारी सरकार की मंगलमयी कृपा व परम पूज्य गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद महाराज जी की सरप्रेरणा से श्री कृष्ण कृपा कृपा परिवार सीवन द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 04 सितंबर को श्री कृष्ण कृपा मंदिर सीवन में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा इस अवसर पर आप सभी सपरिवार आदर आमंत्रित हैं।
निवेदक :- श्री कृष्ण कृपा परिवार सीवन

03/09/2026

कैथल के सीवन में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल जा रही दो बहनों की मौत
सीवन 24x7 (कैथल)
सीवन से वीरवार सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। स्कूल जा रही दो सगी बहनें ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव माण्डी निवासी शरणदीप और गुर्णदीप कौर के रूप में हुई है। नवनीत 10वीं कक्षा, जबकि उसकी बहन गुर्णदीप कौर 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। दोनों बहनें सीवन के गर्ल स्कूल की छात्राएं थीं। जानकारी अनुसार, दोनों बहनें वीरवार सुबह स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान सुखु साइकिल वाले के सामने सड़क पर एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। एक साथ दो बहनों की मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है #कैथल #सीवन #सड़क_हादसा

03/09/2026

कैथल में रेलवे गेट पर पलटी कार, वीडियो वायरल
सीवन 24x7 (कैथल)
कैथल में रेलवे गेट के पास एक कार अचानक पलट गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार पलटी हुई नजर आ रही है। हादसा में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #कैथल

02/09/2026

सिरसा में कचरा उठान करने वाली गाड़ी में तोड़फोड़, शीशे तोड़े
सीवन 24x7 (कैथल)
सिरसा में कचरा उठान के लिए इस्तेमाल होने वाली गाड़ी के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने गाड़ी को निशाना बनाते हुए उसके शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना के बाद कचरा उठान व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों में रोष है। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों और पुलिस को मामले से अवगत करवाया गया। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गाड़ी में तोड़फोड़ किसने और किस वजह से की। #सिरसा #कचरा_उठान #नगरपालिका #तोड़फोड़

02/09/2026

कैथल के बाबा लदाना में राजपुरी डेरे में साधु की हत्या: वारदात के एक घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार
सीवन 24x7 (कैथल)
गांव बाबा लदाना स्थित ऐतिहासिक बाबा राजपुरी डेरे में साधु शिव शंकर पुरी उर्फ राकेश की हत्या के मामले में कैथल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के करीब एक घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक करीब 2 महीने पहले उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से डेरे में आया था और मुख्य महंत दूजपुरी के पास रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महंत के कक्ष में जाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने साधु को बांधकर उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपी: महंत दूजपुरी, चेला लवकेश पुरी, बाबा लदाना निवासी होशियार सिंह, रजत और रवि उर्फ भोला। पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही थाना सदर, सीआईए-1 और एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पुराना गद्दी विवाद भी रहा है चर्चा में:
बाबा राजपुरी डेरा वर्ष 2018 में दूजपुरी और प्रेमपुरी पक्ष के बीच गद्दी विवाद को लेकर भी सुर्खियों में रहा था। अब साधु की हत्या के बाद यह डेरा एक बार फिर चर्चा में है। #कैथल #बाबाराजपुरीडेरा #बाबालदाना #साधुहत्याकांड #कैथलपुलिस

बिजली निजी कंपनी को सौंपने की तैयारी का आरोप, आदित्य सुरजेवाला ने सरकार पर बोला हमलासीवन 24x7 (कैथल)कांग्रेस विधायक आदित...
02/09/2026

बिजली निजी कंपनी को सौंपने की तैयारी का आरोप, आदित्य सुरजेवाला ने सरकार पर बोला हमला
सीवन 24x7 (कैथल)
कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने हरियाणा विधानसभा के अंतिम दिन शून्यकाल में बिजली के प्रस्तावित निजीकरण को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि गुड़गांव-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने की तैयारी की जा रही है। सुरजेवाला के मुताबिक संबंधित कंपनी करीब एक साल पुरानी है और उसकी पूंजी महज 1 करोड़ रुपए है, इसके बावजूद उसे 4,717 करोड़ रुपए का बिजली प्रोजेक्ट सौंपने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि यह कदम “पिछले दरवाजे से बिजली विभाग के निजीकरण की तैयारी” है। आरोप लगाया कि निजी कंपनी बड़े मॉल, इंडस्ट्री और सोसाइटियों को बिजली देगी, जबकि गांवों, ट्यूबवेलों और छोटी दुकानों की जिम्मेदारी सरकारी निगम पर ही रहेगी।सुरजेवाला ने चेतावनी दी कि गुड़गांव से मिलने वाले बड़े राजस्व के कम होने पर किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन, ट्रांसफॉर्मर बदलने और बिजली सब्सिडी पर असर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से प्रस्तावित बिजली लाइसेंस तुरंत रद्द करने की मांग की। #कैथल #आदित्य सुरजेवाला #बिजली #निजीकरण #हरियाणाराजनीति

मिशन एडमिशन: यूजी प्रथम वर्ष में दाखिले का फिर मिला मौका, 15 सितंबर तक होंगे आवेदनसीवन 24x7 (कैथल)स्नातक प्रथम वर्ष में ...
02/09/2026

मिशन एडमिशन: यूजी प्रथम वर्ष में दाखिले का फिर मिला मौका, 15 सितंबर तक होंगे आवेदन
सीवन 24x7 (कैथल)
स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले से वंचित रह गई छात्राओं के लिए राहत की खबर है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का पोर्टल फिर से खोल दिया है। अब वंचित छात्राएं 15 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर दाखिले की प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं।
कॉलेज में भौतिक खुली काउंसलिंग भी जारी रहेगी। उपलब्ध सीटों के आधार पर छात्राएं प्रवेश ले सकेंगी। विभाग की ओर से इसे दाखिले का अंतिम अवसर माना जा रहा है।दाखिले से वंचित छात्राएं समय रहते पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। #कैथल #मिशनएडमिशन #यूजीदाखिला #कॉलेजएडमिशन2026

Address

Kaithal
136027

Opening Hours

Monday 10am - 11pm
Tuesday 10am - 11pm
Wednesday 10am - 11pm
Thursday 10am - 11pm
Friday 10am - 11pm
Saturday 10am - 11pm
Sunday 10am - 11pm

Telephone

+918708217075

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Siwan 24×7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Siwan 24×7:

Shortcuts

Share