04/06/2026
Maha Live News एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाठोड़ा पुलिस थाने में पदस्थ महिला पुलिस उपनिरीक्षक प्रणाली बेनके को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है | बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता 32 वर्षीय व्यवसाय है जिन्होंने एक महिला के खिलाफ पैसे के लेनदेन को लेकर
वाठोड़ा थाने में शिकायत दर्ज की थी | लेकिन जांच के दौरान संबंधित महिला ने उल्टा शिकायतकर्ता के खिलाफ ही छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई जिसकी जांच भी प्रणाली बेनके के के पास थी | शिकायतकर्ता का आरोपी की मामले की कार्रवाई रोकने के लिए पहले 20000 और बाद में 30000 की मांग की गई | शिकायतकर्ता ने फरवरी 2026 में
ACB से संपर्क किया जांच और वेरिफिकेशन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई | इसकी भनक प्रणाली को लगी और उसने पैसे लेने से मना कर दिया लेकिन प्रस्तुत जांच के बाद मंगलवार को ACB ने वाठोड़ा थाने से प्रणाली बेनके को हिरासत में लिया |