Live Chota Parda

Live Chota Parda LCP NEWS
जनता की आवाज news

09/04/2026

🏏🔥 धौलाधार क्रिकेट संग्राम 2026 🔥🏏

हिमाचल के दिल से शुरू हो रहा है एक महा-मुकाबला…
जहाँ भिड़ेंगी 8 जबरदस्त टीमें और दिखेगा असली क्रिकेट का जुनून! 💪🔥

🏏🔥 Dhauladhar Cricket Sangram 2026 🔥🏏
Himachal ke dil se shuru ho raha hai ek maha-muqabla…
जहाँ भिड़ेंगी 8 zabardast teams aur dikhega asli cricket ka junoon! 💪🔥
🏆 Teams Ready for Battle:
⚡ Dhauladhar Strikers
⚡ Himalayan Blasters
⚡ Kangra Warriors
⚡ Mountain Mavericks
⚡ Fireball Titans
⚡ Snow Peak Smashers
⚡ Valley Vikings
⚡ Thunder Bats XI
📍 Location: Dhauladhar Valley
🏏 Format: Leather Ball | High Intensity Matches
Yeh sirf ek tournament nahi…
yeh hai "SANGRAM" – junoon, takkar aur jeet ka! 💥
👉 kya aap sab tyar hai is tournament me jitne k liy 👇
👉 Like, Share & Follow for live updates
for more details -8894555854/9816820001

[ CRICKET HPCL DCS PREMIER LEAGUE ]

बहुत ही दुखद सोलन गम्भर पुल के पास 21 वर्षीय अनुज गाँव छम्ब्लोग जिला सोलन की बाइक की ओवर स्पीड की वजह से गहरी खाई में गि...
30/11/2025

बहुत ही दुखद सोलन गम्भर पुल के पास 21 वर्षीय अनुज गाँव छम्ब्लोग जिला सोलन की बाइक की ओवर स्पीड की वजह से गहरी खाई में गिरने से इसकी मौत हो गई वहाँ पर लोगों ने बताया कि मोटर साइकिल ओवर स्पीड थी सभी से यही कहना है कि वाहन आराम से चलायें आपके घर पर आपके परिवार वाले आपका इंतजार कर रहे होते हैं। और माँ बाप से भी यही कहना है कि अपने बच्चों को वाहन ना दें....ॐ शांति.😥

28/11/2025

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुखु ने कहा
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तंगरोटी में स्थानीय लोगों से मिले आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभारी हूँ।

आपका स्नेह एवं आशीर्वाद मेरी प्रेरणा है। यही मुझे अपनी जिम्मेदारियों को अधिक निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता है।

AIIMS Bilaspur: हिमाचल के एम्स बिलासपुर में मरीजों को मिलेगा और बेहतर उपचार, नौ सीनियर रेजिडेंट नियुक्तएम्स बिलासपुर में...
28/11/2025

AIIMS Bilaspur: हिमाचल के एम्स बिलासपुर में मरीजों को मिलेगा और बेहतर उपचार, नौ सीनियर रेजिडेंट नियुक्त
एम्स बिलासपुर में मरीजों को अब और बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। एम्स ने वॉक-इन इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करने के बाद विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट्स के नौ पद भर लिए हैं। नई नियुक्तियां एनेस्थेसियोलॉजी, एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, ऑर्थोपेडिक्स में विभिन्न श्रेणियों में तीन, ओटोलरिंजियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, ट्रांसफ्यूजन, मेडिसिन और ब्लड बैंक जैसे प्रमुख विभागों में की गई हैं। एनेस्थीसिया विभाग में एक सीनियर रेजिडेंट की नियुक्ति की गई है, जिससे ऑपरेशन थियेटर और क्रिटिकल केयर सेवाएं और मजबूत होंगी।एनाटॉमी विभाग में नियुक्ति से मेडिकल छात्रों की ट्रेनिंग और रिसर्च कार्य में तेजी आएगी। ऑर्थोपेडिक्स विभाग में तीन विशेषज्ञ डॉक्टर जोड़े गए हैं, जिससे फ्रैक्चर, चोट, स्पोर्ट्स इंजरी और जोड़ों के रोगों का इलाज और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। ईएनटी विभाग में एक नियुक्ति से यहां जांच और उपचार की प्रक्रिया में तेजी आएगी। पीडियाट्रिक्स (बाल रोग) विभाग में सीनियर रेजिडेंट की तैनाती से नवजात और बच्चों के इलाज में और मजबूती आएगी। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड बैंक में एक विशेषज्ञ डॉक्टर के जुड़ने से रक्त से संबंधित सेवाएं जैसे रक्तदान, परीक्षण, सुरक्षित रक्त उपलब्धता और इमरजेंसी जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा। एम्स बिलासपुर की ओर से निकाले गए विज्ञापन में एनेस्थीसिया, बायोकेमिस्ट्री, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, कार्डियोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरोलॉजी, पैथोलॉजी, रेडियोथेरेपी, यूरोलॉजी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एंड ब्लड बैंक अन्य विभाग शामिल हैं।इन पदों को लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 14 पदों पर एनेस्थीसिया, बायोकेमिस्ट्री, कार्डियोलॉजी, जनरल सर्जरी, न्यूक्लियर मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, रेडियोलॉजी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन आदि के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। एसोसिएट प्रोफेसर के 15 पद प्लास्टिक सर्जरी, कार्डियोलॉजी, कम्युनिटीमेडिसिन, डर्मेटोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोलॉजी, रेडियोलॉजी और यूरोलॉजी शामिल हैं। सबसे अधिक रिक्तियां असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए हैं, जिनमें 39 पद शामिल हैं। इनमें एनेस्थीसिया, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, एंडोक्राइनोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी, कार्डियक सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेफ्रोलॉजी ट्रॉमा एंड इमरजेंसी रेडियोलॉजी शामिल हैं।

संस्थान निरंतर गुणवत्तापू्र्ण कार्य के लिए नियुक्तियां कर रहा है। बेहतरीन विशेषज्ञों के साथ और पद भी भरे जाएंगे। - डॉ. राकेश कुमार सिंह, कुलपति, एम्स
एम्स बिलासपुर की सुरक्षा में 73 पूर्व सैनिक और आश्रित
बिलासपुर के कोठीपुरा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 73 पूर्व सैनिक और उनके आश्रित संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इनकी सेवाएं पहली दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। इसमें 54 पुरुष, छह महिला सुरक्षा कर्मी और चार सुरक्षा सुपरवाइजर शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर को एम्स की ओर से इस संबंध में पत्र प्राप्त हो गया है।

निगम के सीएमडी पीएस अत्री ने कहा कि एम्स बिलासपुर की ओर से 73 सुरक्षा कर्मियों की मांग की गई थी। इन पदों पर पूर्व सैनिकों और उनके महिला आश्रितों को सुरक्षाकर्मी और सुपरवाइजर के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। निगम ने पहले ही इन पदों के लिए साक्षात्कार और दस्तावेज निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर एक पैनल तैयार कर लिया था। पैनल तैयार करने के लिए 50 अंक निर्धारित किए गए थे, इसके आधार पर महिला कर्मियों का चयन वरिष्ठता के आधार पर किया गया है। पत्र प्राप्त होने के बाद निगम की ओर से चयनित पूर्व सैनिकों और आश्रितों को सूचित कर दिया है। वह एक दिसंबर से एम्स में अपनी सेवाएं देना शुरू करेंगे।

28/11/2025

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुखु ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को याद दिलाया कि शहरी निकायों के चुनाव 17 जून 2017 से पहले हो जाने चाहिए थे, लेकिन आपने चुनाव नहीं करवाए- जबकि कोर्ट की तरफ़ से कोई स्टे भी नहीं था।

28/11/2025

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुखु ने भाजपा को दी नसीहत भाजपा दिन में सपने न देखे।
भाजपा के सपनों पर लगाई रोक

27/11/2025

पंचायतों के चुनाव क्यों नहीं होते? : जय राम

27/11/2025

भाजपा केवल झूठ और भ्रम फैलाती है

अगर 5,000 करोड़ रुपये आए होते, तो उसका कुछ तो रिकॉर्ड होता। भाजपा वाले बताएँ राशि कहां से आई? भाजपा वाले 5,000 करोड़ रुपये का झूठा राग अलापते हैं, अगर आई है तो ले आएँ उसके डॉक्यूमेंट्स।

भाजपा केवल झूठ और भ्रम फैलाती है। इनके शासन में प्रदेश को केन्द्र से 50,000 करोड़ ज़्यादा मिले थे, फिर भी प्रदेश को आर्थिक संकट में डालकर चले गए। हम प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधार रहे हैं।

- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

27/11/2025

जयराम ने मुख्यमंत्री पर किया शब्दों का वार कहा सुक्खू सरकार ने पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव टालने के लिए संविधान और व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ा दी है।

तीन साल की नाकामी के बाद सरकार वहाँ जश्न मनाने जा रही है, जहाँ से मलबे में दबी लाशें भी नहीं निकाल पाई है।

26/11/2025

ऊना जिला उपायुक ने किया निर्देश जारी

Address

Kandaghat
173215

Telephone

+919816042007

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Live Chota Parda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Live Chota Parda:

Share

Category